01/10/2026
दूरसंचार विभाग, विशेष महानिदेशक दूरसंचार कार्यालय, महाराष्ट्र एलएसए, पुणे द्वारा 14 से 30 सितंबर 2026 तक "हिंदी पखवाड़ा" का आयोजन बेहद उत्साह के साथ किया गया।
इस दौरान प्रश्नमंजूषा, पोस्टर मेकिंग, हिंदी कार्यशाला, निबंध लेखन, अनुवाद और वाद-विवाद जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
30 सितंबर 2026 को आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ पखवाड़े का सफलतापूर्वक समापन हुआ, जहाँ उत्कृष्ट विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह आयोजन कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने में अत्यंत प्रेरणादायक रहा।