21/10/2026
कांग्रेस के सेक्युलरिज्म पर सदन में पूर्व मंत्री आज़म ख़ान साहब की तकरीर एक बार ज़रूर पढ़ें-सुनें।
🔹 मौलाना अबुल कलाम आज़ाद इस मुल्क में सेक्युलरिज़्म की ऐसी पहचान थे, जैसी पहचान अगले 50 वर्षों तक दूसरी पैदा नहीं हो सकी।
🔹 उनके साथ यह बड़ी बदक़िस्मती रही कि इस मुल्क में रहने वाले बहुसंख्यक धर्म को मानने वाले लोग भी उन्हें सेक्युलर नहीं मान सके (उसका सबूत दूँगा), और ख़ुद मुसलमानों ने भी उन्हें अपनी क़ौम का ग़द्दार कहा।
🔹 मौलाना अबुल कलाम आज़ाद 1952 में जब पहली बार पार्लियामेंट का चुनाव लड़े, तो सेक्युलर कांग्रेस ने—जिस सेक्युलर कांग्रेस की दुहाई अभी आपने दी है—उन मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के लिए, जो टू-नेशन थ्योरी के ख़िलाफ़ थे, वन-नेशन थ्योरी में यक़ीन रखते थे और मुसलमानों के हाथों से अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर जूतों का हार अपने गले में डलवाया था।
🔹 वही सेक्युलर कांग्रेस, जिसका अभी आपने फ़रमाया है, 1952 में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को इतने बड़े हिंदुस्तान में, जिसकी सरहदें अभी आपने बताई हैं—कहाँ से कहाँ तक—उस हिंदुस्तान में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के लिए एक पार्लियामेंट्री कॉन्स्टिट्यूएंसी ऐसी नहीं मिली, जिसके बारे में यह कहा जा सकता कि यह कांग्रेस की सेक्युलर सोच की निशानी है।
🔹 उन्हें रामपुर से इलेक्शन लड़ाया गया, जहाँ मुसलमानों की भारी अक्सरियत है। यह था आपकी कांग्रेस का सेक्युलरिज़्म!
🔹 आपकी कांग्रेस का सेक्युलरिज़्म इस सदन में बैठे हैं—6 दिसंबर को मस्जिद गिर गई, उस वक़्त तो आप कुछ नहीं कह सके, उस वक़्त तो आप प्रधानमंत्री पर उँगली नहीं उठा सके, उस वक़्त तो आप पूरे देश के सामने यह नहीं बता सके।
🔹 आप इस देश के गृहमंत्री भी हैं, और जब आपका साथी कमज़ोर हो गया, वो ठगी में पकड़ा गया और वो अदालत में मुजरिम बन गया, कैसी दोस्ती निभाई आपने!
दीवार क्या गिरी, मेरे कच्चे मकान की,
लोगों ने मेरे सहन में रास्ते बना लिए।
🔹 आपने ऐसे वक़्त उसकी पीठ में ख़ंजर घोंपा? दोस्ती का तक़ाज़ा यह था कि जो दोस्त कल हमारे साथ था, आज भी हम उसके साथ होते, और अगर आपके अंदर वाक़ई मॉरल करेज थी और आप इस देश के गृहमंत्री थे—जो कि बहुत बड़ा दर्जा होता है—देश के माथे पर कलंक लग रहा था, मस्जिद टूट रही थी, और आप एक लफ़्ज़ इसलिए न कह सके कि आपको कुछ दिन और गृहमंत्री रहना था।
🔹 जहाँ अख़लाक़ी क़दरें ये हों, जहाँ व्यक्तियों का चरित्र यह हो, जहाँ देश के गृहमंत्री का चरित्र यह हो कि वो पूरे राष्ट्र के साथ नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की इंसानियत के साथ धोखा कर सकता हो, उसका क्या भविष्य होगा?
🔹 उस देश के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर क्या चर्चा होगी? क्या कहा जा सकता है? क्या भला होगा ग़रीब का? कहाँ इंसानियत ज़िंदा रहेगी?
🔹 कहाँ सेक्युलरिज़्म आएगा? कहाँ कम्युनलिज़्म ख़त्म होगा? इंसान से इंसान का टकराव कैसे नहीं होगा? सूरत की सड़कों पर नंगा करके 14-14 साल की बच्चियों को नंगा क्यों नहीं नचाया जाएगा?
✍🏻TheSyedBaba