Thana Yatayat Raigarh

Thana Yatayat Raigarh

Share

PS Traffic Raigarh

27/10/2021

● दीपावली पर्व दौरान सुगम यातायात के लिए शहर में बनाए गए पार्किंग स्थल, डायवर्सन पाइंट और वन-वे....

● यातायात पुलिस की अपील असुविधा से बचने शापिंग के लिए शहर भीतर चार पहिया से करें परहेज....
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Raigarh District Thana Yatayat Raigarh Thana City Kotwali Raigarh Thana Kotraroad Raigarh Thana chakradharnagar Raigarh
रायगढ़ । रायगढ़ यातायात पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय में दीपावली पर्व दौरान सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में पार्किंग स्थल, एकांकी मार्ग (वन-वे), डायवर्सन पॉइंट चिन्हित किया गया है कुछ मार्गो में चार पहिया वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे । यातायात पुलिस की आमजन से अपील है कि त्योहारी सीजन दौरान शहर में कम से कम चार पहिया वाहन लावें, जिससे अनावश्यक असुविधा से बचा जा सकता है।

डीएसपी ट्रैफिक श्री पुष्पेंद्र बघेल द्वारा त्यौहारी सीजन में खरीददारी करने आने वाले ग्राहक, गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारी बंधुओं से अपील किया गया है कि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस का सहयोग करें । उन्होंने व्यापारी बंधुओं से आग्रह किया गया है कि वे
1- अपने प्रतिष्ठान के सामने व्यवस्था बनाए रखने वॉलिंटियर/गार्ड तैनात कर अव्यवस्थित पार्किंग को दुरुस्त करावे ।
2- अपने दुकानों के सामान को दुकान से बाहर न निकाले या प्रदर्शन ना करें ।
3- प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारियों, ग्राहकों के वाहन यथासंभव पार्किंग में रखने कहा जाए ।
4- व्यापारी बंधु सुरक्षा की दृष्टि से अपने प्रतिष्ठान के सामने सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगावे ।

डीएसपी यातायात श्री बघेल ने कहा कि शहर में बढ़ते वाहनों की संख्या और पार्किंग स्थल को देखते हुए शहर में शॉपिंग के लिए आने वाले त्यौहारी सीजन में शहर के भीतर चार पहिया वाहनों का उपयोग करने से बचें जिससे असुविधा से बचा जा सकें । शहर में चार पहिया वालों के प्रवेश पर निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ी कर शॉपिंग करने जावें जिससे व्यवस्था बनी रहे।

यातायात पुलिस द्वारा शहर में पार्किंग के लिए- (1) सांवडिया भवन प्रांगण (2) गांधी गंज परिसर (3) नगर निगम प्रांगण (4) नगर निगम कंपलेक्स (पुराना जिला शिक्षा कार्यालय) (5) महाविद्यालय मार्ग किनारे (6) श्याम टॉकीज परिसर को चिन्हित किया गया है।

इसी प्रकार यातायात विभाग द्वारा शहर के कुछ मार्गों को एकांकी मार्ग (ONE WAY) के रूप में संचालित किया गया है । यह मार्ग होंगे- (1) हंडी चौक से हटरी चौक मार्ग प्रवेश प्रतिबंधित । (2) केवड़ाबाडी चौक से हटरी चौक मार्ग प्रवेश प्रतिबंधित । (3) गौरी शंकर मंदिर तिराहा से न्यू मार्केट तिराहा प्रवेश प्रतिबंधित । (4) माल धक्का तिराहा से गांधी प्रतिमा तिराहा तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।

वहीं शहर के इन प्रमुख चौंक से डायवर्सन पॉइंट बनाए गए हैं – (1) गांधी प्रतिमा (2) रेलवे स्टेशन चौंक (3) शहीद चौक (4) गोगाराइस मिल (5) गद्दी चौक डायवर्सन पॉइंट रहेंगे।

चार पहिया वाहन इन मार्गो पर पूर्णत: प्रतिबंधित होगा – (1) गांधी प्रतिमा (2) गोगाराइस मिल (3) हंडी चौंक (4) सारंगढ़ चौंक (अग्रसेन चौंक) (5) गद्दी चौंक ।

यातायात पुलिस द्वारा दीपावली पर्व दौरान यातायात व्यवस्था का रूट ले आउट तैयार कर आमजन के साथ साझा किया गया है ।

Photos from Raigarh Police's post 22/10/2021
17/08/2021

● ओड़िशा के बेलपहाड़ से बाबाधाम कोसमनारा दर्शन करने आयी बच्ची बिछड़ी उसके माता-पिता से....

● श्रृद्धालुओं की भीड़ में ट्राफिक पुलिस के जवान मिलाये बच्ची को उसके परिजनों से....
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Raigarh District Thana Yatayat Raigarh
सावन के अंतिम सोमवार को जिले तथा आसपास जिलों के श्रृद्धालु बड़ी संख्या में बाबाधाम कोसमनारा दर्शन के लिये आते हैं । सीमावर्ती राज्य ओड़िसा के बेलपहाड़ से शेख नासिर का परिवार भी कोसमनारा सत्यनारायण बाबा के दर्शन के लिये आया था । अंतिम सोमवार को काफी संख्या में श्रृद्धालु जलाभिषेक के लिये आये हुये थे कि शाम करीब 17.30 बजे शेख नासिर की बेटी तहरीन उम्र करीब 08 वर्ष भीड़ में अपने माता-पिता से बिछड़ गई जो ट्राफिक पुलिस के हेड कांसटेबल रिखीराम दुबे को रोती हुई ‍मिली । बच्ची से पूछने पर अपना नाम व बेलपहाड़ के गोहाडेरा की रहने वाली बताई जिसे माता-पिता के पास पहुंचाने का दिलासा देकर हेड कांसटेबल पेट्रोलिंग वाहन में बिठाये और पुलिस कन्ट्रोल रूम को वायरलेस पर गुम बच्ची के मिलने का पाइंट दिये और बाबाधाम परिसर में बच्ची के परिजनों को तलाश करने ड्यूटी में लगे जवानों को निर्देशित किये । जल्द की दर्शन करने आये लोगों को जानकारी हुई कि एक गुम बच्ची ट्राफिक पुलिस के पास है, तब बच्ची की खोज कर रहे उसके पिता ट्राफिक पुलिस के पास आये जिसके सुपुर्द बच्ची को किया गया है ।

30/03/2021

● शराब सेवन कर स्टंट करने वाले 21 बाइकर्स पर डीएसपी ट्राफिक किये मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही.....

● 6 माह की जेल या 10 हजार रूपये हो सकता है जुर्माना......
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Santosh Singh Thana Yatayat Raigarh Raigarh District

दिनांक 29.03.2021 को रंग गुलाल के दिन ट्राफिक डीएसपी पुष्पेन्द्र बघेल द्वारा शहर में पेट्रोलिंग दौरान शराब पीकर स्टंट्स करने वालों पर अपनी टीम के साथ हर चौक-चौंराहों पर कार्यवाही किया गया । ट्राफिक टीम ब्रीथ एनालाइजर से बाइकर्स के सांस द्वारा एल्कॉहल की मात्रा लेकर उन्हें थाना ट्राफिक लाया गया । इनमें कुछ नाबालिग भी थे । डीएसपी ट्राफिक नाबालिगों के पेरेंट्स को थाना बुलाकर हिदायत देते हुए बताये कि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए एक्सीडेंट करता है, तो उसके पेरेंट्स को 3 साल तक की जेल होगी, वाहन रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा और बढ़ी हुई जुर्माने की रकम अदा करना पड़ेगा । उनके द्वारा 21 शराब सेवन कर वाहन चलाते हुये पकड़े गये चालकों के विरूद्ध इस्तगाशा धारा 185 MV Act के तहत तैयार कराया गया, जिन्हें न्यायालय पेश किया जावेगा । माननीय न्यायालय में चालकों को 6 माह की जेल या 10 हजार रूपये का जुर्माना हो सकता है ।

07/03/2021

● गांधी पुतला के पास से चोरी हुई कांस्टेबल की मोटरसाइकिल सारंगढ़ से बरामद...

● बाइक चोर को सारंगढ़ से गिरफ्तार कर लाई #कोतवाली पुलिस...
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Santosh Singh Thana City Kotwali Raigarh Thana Yatayat Raigarh

थाना यातायात में पदस्थ आरक्षक ज्योति कुमार खलखो निवासी कौहाकुण्डा पहाड मंदिर रायगढ की मोटरसाइकिल होंडा सी.बी. साइन 125 सीसी क्रं. CG 13 AF 8784 दिनांक 21/02/2021 के दोपहर गांधी पुतला के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी, जिसकी रिपोर्ट ज्योति कुमार खलखो द्वारा थाना कोतवाली में दर्ज कराया गया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 258/2021 धारा 379 IPC अज्ञात आरोपी के विरुद्ध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

माल मुलजिम, पतासाजी दौरान कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर के सक्रिय मुखबिर द्वारा उक्त बाइक को सारंगढ़ के ग्राम कुठेली निवासी अखिलेश चौहान पिता रोबिन चौहान उम्र 20 साल द्वारा चोरी कर घर में छुपा कर रखने की सूचना दिया, जिस पर आज थाना कोतवाली से महिला प्रधान आरक्षक समुद रनकर, प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा व राजेश राठौर आरोपी के घर ग्राम कुठेली जाकर चोरी गई बाइक बरामद किया गया है । आरोपी को उक्त अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Want your business to be the top-listed Government Service in Raigarh?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Traffic Police Raigarh

Official page of Traffic Police Raigarh.

Location

Telephone

Website

Address


Beside Police Petrol Pump
Raigarh
496001