आज रास्ते में एक हृदय विदारक दृश्य देखने को मिला। एक युवक गंभीर दुर्घटना का शिकार होकर डहरिया केंटीन के पास,सड़क पर पड़ा था। न जाने कितने लोग वहाँ से गुज़रे होंगे, परन्तु सहायता के लिए कोई आगे नहीं आया।
मैं और विकास (IPS ) जब वहाँ से गुज़र रहे थे , तो देखा कि उसके सिर से लगातार रक्त बह रहा था। हम लोगों ने तुरंत किसी और से गमछा मांगकर उसके घाव को बांधा और उसे शीघ्र अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की।
मैं आप सभी से विनम्र निवेदन करता हूँ कि ऐसे समय में मानवता का परिचय अवश्य दें। आपकी थोड़ी सी मदद किसी की अनमोल जान बचा सकती है।
साथ ही, वाहन चलाते समय संतुलित गति और सावधानी बरतें, ताकि आप स्वयं भी सुरक्षित रहें और सड़क पर चलने वाले अन्य लोग भी सुरक्षित रह सकें।
Sadanand Kumar IPS
Serving as Indian Police Service in Chhattisgarh Cadre.
08/03/2026
महिला दिवस की शुभकामनायें!!
“नारी तुम केवल श्रद्धा हो, विश्वास-रजत-नग पग तल में,
पीयूष स्रोत सी बहा करो, जीवन के सुंदर समतल में।”
..- रामधारी सिंह दिनकर
04/03/2026
रंगों की यह प्यारी होली
आपके जीवन में खुशियों के रंग भर दे।
प्रेम, विश्वास और मुस्कान से
हर दिन आपका जीवन महक उठे।
ईश्वर करे आपके जीवन में
सदा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
🌈 आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌈
27/02/2026
During the closing ceremony, all winners and participants were felicitated, and their efforts were highly appreciated..
14th All India Police Archery Championship 2025–26 #
27/02/2026
पुलिस विभाग में होने वाला "बड़ा खाना” सिर्फ एक 'भोजन' नहीं होता, बल्कि आपसी प्रेम, सम्मान और एकता का प्रतीक होता है। इस मौके पर अधिकारी खुद अपने जवानों को भोजन परोसते हैं, जिससे यह संदेश जाता है कि पूरा विभाग एक परिवार की तरह है। ऐसे कार्यक्रम से जवानों का मनोबल बढ़ता है, आपसी संबंध मजबूत होते हैं और सभी को अपने कर्तव्य के लिए नई ऊर्जा मिलती है। यही भावना पुलिस बल को और मजबूत बनाती है।
23/02/2026
आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025-26 (पुरुष एवं महिला) का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा किया जा रहा है, जिसमें देशभर से पुलिस विभाग के प्रतिभाशाली तीरंदाज भाग ले रहे हैं। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन है, बल्कि पुलिस बल में खेल भावना, एकता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी प्रोत्साहित करता है।
प्रतियोगिता दिनांक 23 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल प्रदर्शन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।
AllIndiaPoliceArcheryChampionship
30/01/2026
जब कर्तव्य सर्वोपरि हो, तब हर कदम देश के नाम होता है।
23/01/2026
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ सरस्वती हम सभी को ज्ञान, बुद्धि और विवेक से आशीर्वाद दें। 🌼📚
शुभ बसंत पंचमी।
नववर्ष 2026 की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें 🌹
----------------------------------------
नव प्रभात की किरणें आईं,
जीवन में नव चेतन लाईँ।
बीता कल जो भूल-भुलैया,
आज सँवारे नई कलाईँ।
नव आशा का दीप जले,
नव संकल्प मन में पलें।
श्रम से ही भविष्य उज्ज्वल,
कर्मपथ पर कदम चलें।
नव वर्ष हमें यह सिखलाए,
आलस दूर सदा भगाए।
मानवता का भाव जगाकर,
जीवन को श्रेष्ठ बनाए।
-मैथिलीशरण गुप्त
“10th Fail” से “IPS Officer” तक की यात्रा
1. 10वीं में Fail हुआ।
जिंदगी का बहुत बड़ा सबक मिला
ठान लिया कि अब मेहनत करूँगा और हर कक्षा में टॉप करूँगा।
2. दोबारा 10वीं कि परीक्षा दी और टॉप किया।
3. 12वीं में भी टॉप किया।
4. Graduation में Gold Medalist बना।
5. Post Graduation में भी Gold Medalist रहा।
6. JRF में शानदार रैंक हासिल की।
7. B.Ed Entrance में टॉप किया और टॉप 2 में पास हुआ।
8. बिहार व दिल्ली government teacher (TGT) exam में top किया ।
9. Bihar PSC में टॉपर बना। और अररिया जिले में पहली पोस्टिंग और SDM का दायित्व
10. आखिरकार UPSC पास कर IPS Officer बना और छत्तीसगढ़ की सेवा - यही सपना था।
यात्रा कठिन थी खोने के लिए कुछ नहीं था, पाने के लिए सब कुछ था |
27/10/2025
छठ्-महापर्वे संध्याकाले अर्घ्यदानं शुभं भवतु।
सूर्यदेवः त्वां सर्वदा तेजसा युक्तं करोतु।
26/10/2025
खरना की शुभ बेला पर सूर्य देव से यही प्रार्थना है कि आपके जीवन में खुशियों की किरणें चमकें,
सफलता आपके कदम चूमे और सुख-समृद्धि का वास हो।
खरना की हार्दिक शुभकामनाएँ!
Click here to claim your Sponsored Listing.
