24/05/2026
बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं
अग्रवाल समाज को संगठित करने के उद्देश्य से बनाया गया , यह गैर लाभकारी संगठन है।
24/05/2026
बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं
"*विवाह कैसे करें : एक दिन का उत्सव या उम्र भर का सुकून, चॉइस आपकी अपनी है - डॉ अशोक अग्रवाल*
एक परिचर्चा में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल ने कहा कि, जहाँ आजकल लोग शादी के नाम पर, एक या दो दिन का उत्सव कर 20-30 लाख से लेकर करोड़ों रुपए तक उड़ा कर 'वाह-वाही' लूटते हैं, इसकी बजाय आज के युवा साथियों को चाहिए कि, वह अपने मां-बाप को समझाएं कि उन्हें एक दिन का उत्सव नहीं, जीवन भर का सुकून चाहिए....
*वे अपने मां-बाप से कहें कि , खर्चीली शादी करने की बजाय, वर वधु दोनों के नाम से वे अपने बजट के अनुसार एक सुंदर सा मकान , फ्लैट खरीदना चाहते हैं, ताकि वह सुकून से वहां अपना जीवन यापन कर सकें. शादी की सारी रस्में भी वे अपने इसी मकान में शादी मुहूर्त के अनुसार करना चाहते हैं, विवाह में सिर्फ निकटतम रिश्तेदारों को बुलाएं और एक छोटा सा सादगी पूर्ण रिसेप्शन, मकान के इस मुहूर्त के अवसर पर शादी का रखें. सारे मांगलिक कार्य भी अपने ही मकान में करें।
डॉ अग्रवाल ने बताया कि, उनके परिचित एक कपल ने शादी का पैसा उठाया और अपना पहला घर खरीद लिया, मां बाप से कहा कि हम अपनी शादी इसी मकान में करेंगे,और सबसे खूबसूरत बात?
उन्होंने सात फेरे उसी नए घर के आँगन में लिए—
बिना डीजे, बिना आतिशबाजी, बिना भारी मेहमानों की भीड़।
सिर्फ करीबी परिवार, सच्चा प्यार और वो खुशी जो कर्ज़ के बोझ से मुक्त रही।
कल्पना कीजिए:
जिस दिन वे पति-पत्नी बने, उसी दिन से उनकी छत उनके नाम रही...
वह कहते हैं, हर सुबह उठकर देखना कि ये दीवारें, ये कमरे—सब उनकी मेहनत और समझदारी की निशानी हैं, बड़ा सुकून देता है।
20 साल तक EMI चुकाते हुए 'क्या हुआ? अगर..मगर....' सोचते रहने से तो ये काफी अच्छा है।
*यह शादी नहीं, एक क्रांति है, दिखावे की जंजीर तोड़ने की, दिखावे के दबाव को ठुकराने की और सबसे पहले—अपने सपनों को प्राथमिकता देने की*
*डॉ अग्रवाल ने कहा कि उनका संदेश साफ है*:
शादी का असली मंडप, खर्चीला मंडप नहीं, वो घर है जहाँ आपका भविष्य सुरक्षित है। जहाँ हर कोना प्यार की गवाही दे, न कि कर्ज़ की याद दिलाए।
युवा साथियों से आवाहन करते हुए उन्होंने कहा कि,
आप उनकी और मत देखिए जो करोड़ों खर्च करते हैं, वह तो पहले से करोड़ों के कर्ज में दबे होते हैं, वे सोचते हैं कि कुछ करोड़ का कर्ज और चढ़ जाएगा तो क्या फर्क पड़ता है, परंतु फर्क आपको पड़ता है, समाज में बदलाव भी आप ही लाएंगे।
अगली बार जब भी शादी की प्लानिंग हो, तो खुद से पूछिए:
"*मैं एक रात की चमक चाहता हूँ, या जिंदगी भर की रोशनी*?"
*यह सिर्फ सोच नहीं, हजारों युवाओं के लिए नई शुरुआत है*।
*सादगी अपनाओ। समझदारी चुनो। क्योंकि असली हीरो वो नहीं जो सबसे महंगी शादी करता है, बल्कि वो है जो गृहस्ती की सबसे मजबूत नींव रखता है।*
*शादी मनाओ दिल से, जीयो घर भर के*।
उन्होंने यह भी कहा कि, वे यह विश्वास दिलाते हैं, जो भी युवा कपल, सादगी पूर्ण विवाह अपनाएगा समाज उसे अपने हर मंच से सम्मानित करेगा ।
🏡❤️
डॉ अशोक अग्रवाल रायपुर (छत्तीसगढ़)
मो. 9301014000
"
मित्रों आपको यह संदेश अच्छा लगे तो इसे इतना आगे बढ़ाए कि , हर युवा सोचने पर मजबूर हो जाए और आपकी बातों का असर उन पर, उनके परिवार पर पड़े,
21/05/2026
श्री बांके बिहारी मंदिर रायपुर छत्तीसगढ़
21/05/2026
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की प्रोफेशनल समिति के कार्य
20/05/2026
श्री अग्रसेन सांझा चूल्हा
20/05/2026
Big shout out to my newest top fans! 💎 Ganga Modi Agrawal
Drop a comment to welcome them to our community,
19/05/2026
🌸 श्री बांके बिहारी मंदिर में सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह 🌸
आज श्री बांके बिहारी मंदिर में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आत्मीयता के साथ सभी ट्रस्टीगण एवं मूर्ति सहयोगकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस पावन अवसर पर प्रभु श्री बांके बिहारी जी का पावन अंगवस्त्र एवं दुपट्टा पहनाकर सभी सम्माननीय सहयोगियों का अभिनंदन किया गया।
साथ ही स्मृति स्वरूप एक सुंदर फोटो फ्रेम भेंट किया गया, जिसमें चांदी से अलंकृत श्री बांके बिहारी जी एवं राधारानी जी की दिव्य छवि शोभायमान है। प्रसाद अर्पित कर सभी के प्रति मंदिर ट्रस्ट ने अपनी कृतज्ञता एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट ने प्रभु चरणों में प्रार्थना की कि श्री राधा-बांके बिहारी जी की कृपा सभी सम्मानित सहयोगकर्ताओं एवं उनके समस्त परिवारजनों पर सदैव बनी रहे तथा उनके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली का अखंड वास हो।
🌺 जय श्री राधे • जय श्री बांके बिहारी 🌺
📸 इस दिव्य एवं भावपूर्ण अवसर की चित्रमय झलकियाँ देखने हेतु कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।
18/05/2026
With Business Wali Baat – I just got recognized as one of their top fans! 🎉
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |