Deepti Dubey

Deepti Dubey | Social Worker | Psychologist | Member• Congress Party |

सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा  मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान के तीसरे चरण में,मुख्य अतिथि  के रूप...
12/10/2026

सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान के तीसरे चरण में,मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता साधना शर्मा जी रही ।
महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जो समाज हित के लिए आवश्यक है ।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जन-जागरूकता की विशेष पहल 🧠✨विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर तेलीबांधा तालाब में मान...
11/10/2026

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जन-जागरूकता की विशेष पहल 🧠✨

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर तेलीबांधा तालाब में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं समाज को मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि एएसपी श्री विवेक शुक्ला जी ने उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिए। साथ ही मोटिवेशनल स्पीकर एकता माहेश्वरी जी एवं आरजे अनिमेष जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया।

इस पहल का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े भ्रम एवं झिझक को दूर करना, तनाव प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनाना है।

याद रखें, स्वस्थ मन ही स्वस्थ जीवन की नींव है। मानसिक स्वास्थ्य पर बात करना कमजोरी नहीं, बल्कि जागरूकता और साहस की पहचान है। 💚

#विश्वमानसिकस्वास्थ्यदिवस #जनजागरूकता

10/10/2026
VLM स्कूल, सुंदर नगर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में रिलेशनशिप और तनाव जैसे ...
09/10/2026

VLM स्कूल, सुंदर नगर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में रिलेशनशिप और तनाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं खुली चर्चा हुई।

स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मीनाक्षी जी तथा डायरेक्टर श्री निमेष जी का हार्दिक धन्यवाद और आभार 🙏🏻

मां भद्रकाली की पावन धरा बेमेतरा में नवप्रदेश दैनिक समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित “सेवा सम्मान समारोह” में सम्मिलित होन...
01/10/2026

मां भद्रकाली की पावन धरा बेमेतरा में नवप्रदेश दैनिक समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित “सेवा सम्मान समारोह” में सम्मिलित होने का अवसर मिला।

इस अवसर पर मेंटल हेल्थ के क्षेत्र में मेरे योगदान के लिए माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी एवं मंत्री श्री खुशवंत साहेब जी द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुझे समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए और अधिक कार्य करने की प्रेरणा देता है।

इस आयोजन में विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस आयोजन के लिए नवप्रदेश के संपादक श्री यशवंत धोते जी, ब्यूरो चीफ श्री मनोज शुक्ला जी एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं आभार।

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में कांग्रेस का जनआंदोलन।मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के विर...
29/09/2026

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में कांग्रेस का जनआंदोलन।

मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के विरोध में आज रायपुर में कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट घेराव कर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की आवाज बुलंद की।

इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं सांसद श्री सुखदेव भगत जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव जी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन जी एवं रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र ‘पप्पू’ बंजारे जी के नेतृत्व में निकला यह पैदल मार्च लोकतंत्र के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता का संदेश है।

लोकतंत्र की मजबूती और निष्पक्ष चुनाव के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Address

Raipur
492001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deepti Dubey posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share