18/07/2026
राज्यपाल माननीय श्री रमेन डेका जी से लोकभवन में छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा जी ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर प्रदेश में चर्म शिल्पकार समुदाय के कल्याण, उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण तथा विकास पर सार्थक चर्चा हुई।
18/07/2026
विकास की दिशा में समर्पित प्रयास।
राज्य शासन द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड प्रदेश के चर्म शिल्पकारों के हितों, कौशल विकास, रोजगार संवर्धन और समग्र उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
17/07/2026
आपकी समस्याएं, हमारा सरोकार
छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड स्वप्रेरणा से और विभिन्न माध्यमों से शिल्पकारों की समस्याओं का संज्ञान लेकर शासन स्तर पर उनके त्वरित निराकरण हेतु प्रभावी सुझाव प्रस्तुत करता है।
16/07/2026
आप सभी को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
इस शुभ अवसर पर प्रभु से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सफलता का संचार करें।
14/07/2026
छत्तीसगढ़ चर्मशिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा जी ने आज अपने जीवन के 61वें वर्ष में प्रवेश किया। इस विशेष अवसर को उन्होंने सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। श्री मिर्धा ने अपने जन्मदिन की शुरुआत वार्ड क्रमांक 15 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के छोटे और मासूम बच्चों के बीच पहुंचकर की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें उपहार व मिठाई बांटी।
12/07/2026
ग्रामीण क्षेत्रो में रोजगार के अवसर
11/07/2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा में आयोजित कार्यक्रम में 128 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम पंचायत रीवा में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉप डैम निर्माण, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समोदा में अहाता निर्माण, नगर पंचायत समोदा के पंचायत भवन में प्रथम तल निर्माण तथा ग्राम तुलसी के हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी विद्यालय में उन्नयन की घोषणा की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा, छत्तीसगढ़ औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
11/07/2026
बढ़ती जनसंख्या केवल संख्या का विषय नहीं बल्कि संसाधनों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण से भी जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है आइए, विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या संतुलन, परिवार नियोजन और जागरुकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लें।
#विश्व_जनसंख्या_दिवस
10/07/2026
छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड का उद्देश्य प्रदेश में चर्म शिल्प को अधिक लाभप्रद, आधुनिक एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, नवाचार और योजनाबद्ध विकास के माध्यम से चर्म शिल्पकारों के जीवन स्तर को सशक्त बनाने की दिशा में बोर्ड निरंतर कार्यरत है।
06/07/2026
हमारा उद्देश्य प्रदेश में चर्म शिल्प को अधिक लाभप्रद आधुनिक एवं आत्मनिर्भर बनाना है।