04/02/2026
One day block level training program for operation and maintenance was conducted on 03.2.2026, village-Tendua, venue- Panchayat Bhawan block- Abhanpur Overall *30* members of *12* villages actively participated in training program.
23/01/2026
आज दिनांक 23/01/2026 को जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत विकासखंड आरंग,ग्राम पंचायत गुमा के आश्रित ग्राम खपरी में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जनपद सदस्य, सरपंच महोदय ,पंच गण ,ग्राम के सभी सम्माननीय ग्रामवासी,स्व सहायता समूह, जल बहिनी एवं PHE विभाग शामिल हुए, जिसके तहत जल बहनीयों का FTK परीक्षण, ई ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से जल सेवा आकलन का प्रशिक्षण दिया गया, सभी ग्रामीण बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही जल संरक्षण एवं संधारण हेतु शपथ दिलाते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
22/01/2026
One day block level training program for operation and maintainanc was conducted on 19.1.2026, village- *Sondara*, venue- *Radha Bhawan*, block- *Dharsiwa*. Overall *30* members of *13* villages actively participated in training program.
21/01/2026
छत्तीसगढ़ रजत जयंती 2025–26 जिला– रायपुर
दिनाँक 21/01/2026 को छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर ग्राम त पंचायत तुलसी विकासखंड तिल्दा में जल बहिनियों को जल गुणवत्ता जांच परीक्षण के बारे में बताया गया। जल स्त्रोतों का वर्ष में कम से कम 2 बार जल परीक्षण करने प्रेरित कर जल जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी। जल स्त्रोतों के आस-पास साफ सफाई रखने, जल के विवेकपूर्ण उपयोग, टुल्लू पंप के संचालन पर रोक व जल कर नियमित रूप से जमा करने प्रेरित किया गया। साथ ही तुलसी सहित विकासखंड धरसींवा के ग्राम अकोली (मांडर) में स्कूल के छात्रों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया व उन्हें जल संरक्षण एवं जल के उचित उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।
20/01/2026
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर द्वारा *छत्तीसगढ रजत जयंती वर्ष 2025-26* के उपलक्ष्य में जिले के विकासखंड *धरसींवा* के ग्राम *अकोली* मे आज दिनांक 20.01.2026 को जल बहिनीयों को *ftk* के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रशिक्षित किया गया एवं ग्राम *गिरोद* के शासकीय प्राथमिक विद्यालय छात्रों को जल संरक्षण व स्वच्छता के बारे में बताया गया।
15/01/2026
Congratulations all the people of Vil.Kopedih block Abhanpur Dist.Raipur C.G. state for becoming with safe tapewater to all 116 rural household school and anganvadi under as on 15/12/2025