MGGS Neemrana

MGGS Neemrana

Share

The School is affiliated by the Rajasthan Board of Secondary Education and providing primary, upper primary, secondary & senior secondary level of education.

This is the Public Page of the Mahatma Gandhi Government School E/M Neemrana ( MGGS Neemrana ), which is newly restablished in 2020 under the State Government Mahatma Gandhi Scheme. MGGS Neemrana, previously named as Government Senior secondary girls School, is re-established in 2020 under the Rajasthan state Government scheme of Mahatma Gandhi English Medium Government School. It supports both En

25/04/2026
Photos from MGGS Neemrana's post 23/04/2026

Glimpses of the victory ✌️

Photos from MGGS Neemrana's post 23/04/2026

MGGS Neemrana...

नाम तो सुना ही होगा?🤞🥰

एक ऐसा राजकीय विद्यालय जो लगातार अपनी स्थापना वर्ष (2020- 21) से ब्लॉक में श्रेष्ठतम परीक्षा परिणाम कक्षा 12,10,8,5 प्रत्येक बोर्ड कक्षा के परीक्षा परिणाम में 100 💯% रहा है।।।।

सभी आम और खास जो हमारे विद्यालय से किसी भी रूप में जुड़े हैं, हम उन सभी को इस वर्ष (2025- 26) के परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हैं और सभी को आश्वस्त करते हैं कि अगले परीक्षा सत्र (सत्र 2026- 27) में,इससे भी बेहतरीन परिणाम रहेगा।
उसके लिए हम वर्ष पर्यन्त विद्यालय की ओर से पूर्ण निष्ठा से समर्पित रहेंगे।।
कक्षा 10 एवं 12 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का विजयी जुलूस कस्बे में निकाला गया।।। जिसमे कस्बे के सभी लोगों ने सेवा भाव से पूरी निष्ठा से जो जल - पान की व्यवस्था की,उसके लिए ये विद्यालय परिवार सदा अभिनंदन करेगा।
💐🙏🥰✌️
पूरे नगर पालिका के लोगो ने जो मान सम्मान,सेवा, आदर, सहयोग देकर इस विद्यालय परिवार को अपनत्व दिया है,उसके लिए हम सदा आभारी रहेंगे।।।।

सभी भामाशाह जिन्होंने अपने कुबेर के भंडार विद्यालय के लिए समर्पित किए , हम उन सभी को विद्यालय और यहां शिक्षा ग्रहण वाले छात्र - छात्राओं की ओर से हार्दिक स्वागत एवं सम्मान करते हैं।

आभारी -
श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करते हुए
स्वर्गीय श्री भूपेन्द्र यादव जी एवं उनका समस्त विद्यालय परिवार 🙏💐🥰😊

Photos from MGGS Neemrana's post 14/03/2026

सभी अभिभावकों, क्षेत्रवासियों एवं जन साधारण को सूचित किया जाता है कि MGGS नीमराना में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नर्सरी से 12वीं तक प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है,जो कि दिनांक 23 मार्च 2026 तक जारी रहेगी।
प्रवेश हेतु आज ही नजदीकी ई - मित्र या मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन करें।
MGGS NEEMRANA

Photos from MGGS Neemrana's post 18/12/2025

Primary classes students of MGGS Neemrana
😍🎉💥
Preparations for the block level TLM(teaching learning materials) exhibition, which is going to held on 23/12/2025.
All the best for your creativity and hard work 👍😊🤩🤗

Photos from MGGS Neemrana's post 03/12/2025

विद्यालय के भामाशाह श्री बलवंत सोनी जी ने अपना 43वां जन्मदिवस विद्यालय के बच्चों संग मनाया। इस अवसर पर उन्होंने आंगनवाड़ी, बाल वाटिका और कक्षा 1 से 5 तक के 235 बच्चों को उपहार स्वरूप शैक्षिक सामग्री ( स्कूल बैग, ड्राइंग बुक, कलर सेट) भेंट किए।
😍💥🎉🎊😍👍👍
उन्होंने अपने आशीर्वचन में बच्चों को जीवन में सफलता प्राप्ति हेतु माता - पिता और गुरुजनों के बताए रास्ते पर चलने हेतु प्रेरित किया।
🎈💐🎈💐🎈
श्री बलवंत सोनी जी प्रारंभ से ही विद्यालय और विद्यार्थियों हेतु पूर्ण समर्पण भाव से सहयोग करते रहे है। समय - समय पर इनके द्वारा विद्यालय विकास कार्य कराए गए हैं, जिनमें 1.5 लाख रुपए के CCTV कैमरे भामाशाह प्रेरक के रूप में इंग्लैंड की शिक्षाविद् मिस हेलेन बूथ द्वारा लगवाए। एक बड़ा RO, इनवर्टर, पुस्तकालय हेतु ढेर सारी ज्ञानवर्धक पुस्तकें स्वयं द्वारा पूर्व में भेंट किए गए हैं।
🙏💐🙏💐🙏💐
श्रीमान बलवंत सोनी जी राम लीला रंगमंच नीमराना में प्रभु श्री राम का किरदार निभाते हैं और असल जीवन में भी उनके आदर्शों पर चलने वाले शानदार और प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी हैं जो हर समय पूरे तन मन धन से विद्यालय के लिए समर्पित रहते हैं।
विद्यालय परिवार ने उनके द्वारा किए इस नेक कार्य के लिए साफा और माला पहनाकर स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया, साथ ही जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।🎂🎉🎂🎉💥🎂🎉
MGGS NEEMRANA परिवार भगवान से प्रार्थना करता है कि श्री बलवंत सोनी जी का जीवन हमेशा सुख शांति और खुशियों से भरा रहे। अपने नेक कार्यों द्वारा इसी तरह समाज में युवाओं को प्रेरित करते रहे।
🙏💝🎊🎊🎊🎊🎉🎉🎉🎉🙏
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂

Photos from MGGS Neemrana's post 12/09/2025

नीमराना कस्बा निवासी एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खोहर में कार्यरत शिक्षिका सुमन सामरिया जी ने MGGS Neemrana में बालक-बालिकाओं और स्टाफ के लिए एक अलमारी सप्रेम भेंट की। यह अवसर उनकी राजकीय सेवा में 13 वर्ष पूर्ण होने पर आया।
🙏💐🙏🎊🙏💐🙏
इस मौके पर विद्यालय प्रिंसिपल और स्टाफ द्वारा शिक्षिका सुमन सामरिया, उनके पति नीमराना बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सामरिया जी और अधिवक्ता रविंद्र सामरिया जी का फूल मालाओं और साफा पहनाकर स्वागत-सत्कार किया गया।
💐🎊💐🎊💐💐🎊💐💐
विद्यालय प्रिंसिपल भूपेंद्र यादव ने शिक्षिका के कार्य को प्रेरणादायक बताते हुए उनके 13 वर्ष के शिक्षण कार्यकाल के दौरान बालक-बालिकाओं की शिक्षा के प्रति उनके लगाव और समर्पण भाव की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने ऐसे पुनीत कार्य के लिए साधुवाद ज्ञापित किया।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺
गौरतलब है कि नीमराना कस्बा निवासी शिक्षिका सुमन सामरिया जी समय-समय पर विद्यालयों में अध्ययनरत बालक-बालिकाओं को पठन सामग्री और विद्यालय ड्रेस भेंट करती रहती हैं। उनकी इस पहल ने उन्हें एक प्रेरणादायक शिक्षिका के रूप में समाज में स्थापित किया है।
Thank you so much mam for your this valuable work for the school.
🙏💐🎊🙏🎉🙏🌺

MGGS Neemrana
Sky is the limit 🎯

Photos from MGGS Neemrana's post 07/09/2025

MGGS NEEMRANA 🙏🥰🙏
SKY IS THE LIMIT 🎯

विद्यालय परिसर में आज 69वीं जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 14 वर्ष छात्र - छात्रा समूह (कोटपुतली - बहरोड़) का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया।
जिले के विभिन्न ब्लॉक से आए हुए तीरंदाजों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
सभी विजेता प्रतिभागियों को बहुत - बहुत बधाई और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आप सभी इससे भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के शीर्ष पर आरूढ़ होकर जिले का नाम रोशन करे, हमारे विद्यालय परिवार की ओर से ऐसी हार्दिक शुभकामनाएं 👍👍🤞✌️🤞✌️🙏💐💐💐💥💥💥

विद्यालय में आज समापन समारोह में उपस्थित समस्त भामाशाह,समाजसेवी,अभिभावकगण 💐🙏🥰

सभी को यह विद्यालय परिवार दिल की अनंत गहराइयों से बारंबार आभार व्यक्त करता है और धन्यवाद ज्ञापित करता है।
आप सभी विशिष्ट अतिथियों ने जितना मान - सम्मान इस विद्यालय को दिया है, वह सदा ही आने वाली पीढ़ियां ससम्मान स्मरण करेंगी।
🙏💐🙏🌴🌱🌳🌺🌺

आज उपस्थित भामाशाहों ने विद्यालय परिवार का शिक्षा के प्रति समर्पण, छात्र अनुशासन, संस्कार, विद्यालय के कर्मठ, क्रियाशील,युवा शिक्षक टीम, शैक्षिक उपलब्धि एवं इन सबके जनक प्रधानाचार्य श्रीमान भूपेन्द्र सिंह यादव जी की सकारात्मक एवं दूरगामी सोच से खुश होकर जो अपना आशीर्वाद दिया है,उसके लिए आप सभी की जितनी प्रशंसा एवं आभार प्रकट करे, निश्चित रूप से कम ही होगा।
विद्यालय से जुड़े सभी भामाशाहों के लिए हम ईश्वर से यह प्रार्थना करते हैं कि आपके परिवार में सुख, शांति एवं खुशहाली बनी रहे। आप अपने क्षेत्र में दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति करें।
भविष्य में भी इसी तरह से आप सब और हम मिलकर इस शाला परिवार एवं छात्र हित में कार्य करते रहेंगे तो निःसंदेह समाज में व्याप्त सरकारी विद्यालय के प्रति बनी नकारात्मक भ्रांतियों से निजात पाएंगे।
🙏🥰🙏✌️🙏✌️🙏
आज के कार्यक्रम की उपलब्धियां 🥰🙏🥰💝
💥💥💥💥💥💥

👉1.श्री रविन्द्र यादव जी (भामाशाह - समाजसेवी)
1 बड़ा R.O. मुख्य परिसर हेतु साथ ही 11000₹ cash

👉2.कैप्टन श्री राजेंद्र प्रसाद यादव जी (भामाशाह,समाजसेवी एवं श्री रविन्द्र यादव जी के मामा जी) 1 बड़ा R.O. प्राथमिक परिसर हेतु

👉3.श्री हेमंत सोनी जी (भामाशाह - समाजसेवी - बच्चों की शिक्षा के प्रति पूर्ण समर्पित) प्रतियोगिता के आयोजन से लेकर समापन तक (4 दिन) समस्त खिलाड़ियों,उनके कोच,अभिभावक, विद्यालय परिवार में पधारे जिले के सभी निर्णयक मंडल सदस्य,ब्लॉक नीमराना के समस्त प्रधानाचार्य जो प्रतियोगिता से जुड़े है,बच्चे एवं अन्य सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों हेतु ताजा भोजन ,चाय - नाश्ता, रुकने की व्यवस्था
विद्यालय के प्रार्थना स्थलीय कार्यक्रम हेतु 50000₹ का म्यूज़िक सिस्टम
4 दिन तक विद्यालय के scouts एंड guides की सेवा भाव से खुश होकर 2000₹ cash, प्रत्येक बच्चे को 1 डायरी और पेन

👉4. श्रीमती हेमंत सोनी जी की तरफ से 1000₹ cash

👉5. श्री वीरेंद्र सिंह खंडेलवाल जी (भाई जी) की तरफ से डबल बैटरी इनवर्टर सहित (45000₹) मुख्य परिसर हेतु एवं कार्यक्रम के आयोजन में लगे टेंट हेतु 11500₹ cash

👉6. श्री बलवंत सोनी जी- विद्यालय से शुरू से ही जुड़े महान व्यक्तित्व के धनी (भामाशाह एवं भामाशाह प्रेरक) प्राथमिक परिसर हेतु एक डबल बैटरी का इनवर्टर (9000₹)

👉7. श्री रविन्द्र यादव (निदेशक - आर्य विद्या मंदिर नीमराना) पुत्र श्री राजवीर यादव जी (शिक्षाविद्) की तरफ से सभी भामाशाहों, समाजसेवियों एवं जिले से पधारे निर्णायक मंडल हेतु स्मरण चिन्ह (10000₹)

👉8. इटली से पधारे मेहमान श्री Den और उनकी बहन सुश्री Lucia द्वारा 3500₹ cash

👉9. श्री गोपाल सोनी जी - गैलेक्सी फिटनेस जिम (भामाशाह) 3100₹ cash

👉10. श्री रविन्द्र सामरिया जी एडवोकेट (भामाशाह)
1100₹ cash

👉11. श्री जितेन्द्र सामरिया जी एडवोकेट (भामाशाह) 1100₹ cash

👉12. श्री लक्ष्मीनारायण योगी जी - शिक्षाविद् (भामाशाह) 1100₹ cash

👉13. श्री मुकेश शर्मा जी (भामाशाह) 1100₹ Cash
🙏💥🎉🙏💥🎊🙏💥🎉🙏🎊

MGGS NEEMRANA विद्यालय परिवार की ओर से सभी भामाशाहों, समाजसेवियों एवं सहयोगियों का दिल से बार - बार धन्यवाद 🙏🌺🙏

जय हिंद
जय भारत 🇮🇳

Want your business to be the top-listed Government Service in Raj?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Raj

Telephone

Address

Near Old Tehsil, Mahal Road, Neemrana, Alwar
Raj
301705

Opening Hours

Monday 10am - 4pm
Tuesday 10am - 4pm
Wednesday 10am - 4pm
Thursday 10am - 4pm
Friday 10am - 4pm
Saturday 10am - 4pm