Bihar Police Academy Rajgir

Website

Bihar Police Academy Rajgir BPA, Rajgir

80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएंदिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर...
15/08/2026

80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के प्रांगण में उप निदेशक-सह-पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर अकादमी के पदाधिकारी एवं कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में दिनांक 11 अगस्त 2026 को स्थापना दिवस समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमे...
12/08/2026

बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में दिनांक 11 अगस्त 2026 को स्थापना दिवस समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक, बिहार की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह अवसर अकादमी की गौरवशाली परंपरा एवं उत्कृष्ट पुलिस प्रशिक्षण को समर्पित रहा।

दिनांक 11/12 .06.2026 की रात्रि में हुई सड़क दुर्घटना में थानाध्यक्ष, अरार, पु०अ०नि० ज्ञानानन्द अमरेंद्र (गृह जिला-कटिहा...
12/06/2026

दिनांक 11/12 .06.2026 की रात्रि में हुई सड़क दुर्घटना में थानाध्यक्ष, अरार, पु०अ०नि० ज्ञानानन्द अमरेंद्र (गृह जिला-कटिहार), थानाध्यक्ष, बेलारी, पु०अ०नि० नीरज कुमार (गृह जिला-गयाजी) एवं थानाध्यक्ष, रतवारा, पु०अ०नि० साजन पासवान (गृह जिला-कैमूर) की आकस्मिक मृत्यु हो गई।
यह घटना बिहार पुलिस परिवार के लिए अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है। दिवंगत पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान कीं, जिन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा।

इस दुःख की घड़ी में बिहार पुलिस शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करती है।
#विनम्र_श्रद्धांजलि
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Begusarai Police Katihar Police GAYA Police Kaimur police

Thanks to Print Media.
28/05/2026

Thanks to Print Media.

69वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षकों का दीक्षांत परेड समारोह दिनांक 26.05.2026 को बिहार पुलिस अकादमी के पारण परेड मैदान पर सम्...
26/05/2026

69वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षकों का दीक्षांत परेड समारोह दिनांक 26.05.2026 को बिहार पुलिस अकादमी के पारण परेड मैदान पर सम्पन्न हुआ। उक्त दीक्षांत परेड में मुख्य अतिथि श्री विनय कुमार, पुलिस महानिदेशक, बिहार ने परेड की सलामी ली, मार्च पास्ट का अवलोकन किया एवं उन्हें संबोधित किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओ के मध्य पुरस्कार वितरित किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Police Academy Rajgir

🛡️ बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में साइबर अपराध पर विशेष प्रशिक्षण सफल 🔐💻राज्य में साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं त्व...
07/01/2026

🛡️ बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में साइबर अपराध पर विशेष प्रशिक्षण सफल 🔐💻
राज्य में साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं त्वरित जांच को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल ✨
I4C (गृह मंत्रालय, नई दिल्ली) के समन्वय से बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में 05 से 07 जनवरी 2026 तक Cyber Crime Investigation & Cyber Laws पर तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण से पुलिस अधिकारियों की तकनीकी दक्षता, डिजिटल जांच क्षमता एवं साइबर अपराधों से निपटने की तैयारी और अधिक मजबूत होगी 🚓⚖️
सशक्त पुलिस | सुरक्षित डिजिटल बिहार 🇮🇳🔒



दिनांक 22.12.2025 से 24.12.2025 तक बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में I4C, MHA, New Delhi से समन्वय स्थापित कर तीन दिवसीय प्र...
24/12/2025

दिनांक 22.12.2025 से 24.12.2025 तक बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में I4C, MHA, New Delhi से समन्वय स्थापित कर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम “Cyber Crime Investigation & Cyber Laws ’’ विषय पर संचालित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच में बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में पदस्थापित पदाधिकारीओं एवं कर्मियों को NCRP Portal, SAMANVAYA Portal, SAHYOG Portal के साथ-साथ Malware Threat Analysis से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

Passing out ceremony at Bihar Police Academy Rajgir
13/12/2025

Passing out ceremony at Bihar Police Academy Rajgir

बिहार विधान सभा चुनाव 2025 को लेकर पहले से ही बिहार में हाई अलर्ट है।आज नई दिल्ली में हुए ब्लास्ट के मद्देनजर अतिरिक्त स...
10/11/2025

बिहार विधान सभा चुनाव 2025 को लेकर पहले से ही बिहार में हाई अलर्ट है।आज नई दिल्ली में हुए ब्लास्ट के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता का निर्देश दिया गया है। सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थानों, रेलवे, बस अड्डा एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता रखने का निर्देश है। मतदाताओं से अपील है कि मंगलवार को होने वाले द्वितीय चरण के मतदान में निर्भीक होकर मतदान करें।
बिहार पुलिस मुख्यालय
Home Department, Govt. of Bihar Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar Police Academy Rajgir

बिहार पुलिस अकादमी,राजगीर और IIM,बोधगया के बीच प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों (DySPs) एवं बिहार पुलिस सेवा के पदाधिकारियों ...
08/11/2025

बिहार पुलिस अकादमी,राजगीर और IIM,बोधगया के बीच प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों (DySPs) एवं बिहार पुलिस सेवा के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए MOU किया गया ।
इन्हें 'रिलेशनशिप मैनेजमेंट एवं मानव व्यवहार' विषय पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण), BPA RAJGIR तथा निदेशक IIM,बोधगया मौजूद रहे|

Address

Rajgir

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Police Academy Rajgir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share