Vaccination drive
NSS Of Marwari College Ranchi
National service scheme
Marwari college ranchi (official )
06/11/2021
दिनांक 5 नवम्बर नीलांबर चौधरी सुरती देवी जन कल्याण संस्थान एवं मारवाड़ी कॉलेज एनएसएस इकाइयों रांची द्वारा आयोजित मेडिकल कैंप राज इंटरनेशनल स्कूल नगरी, में डॉक्टर ज्ञानरंजन ने अपनी सेवाएं दी। इस कैंप में करीब 100 से अधिक अभिभावक और बच्चों का का निशुल्क इलाज किया गया। आए हुए सभी मरीजों का बीपी और शुगर का टेस्ट किया गया तथा इन्हें मुफ्त में दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई और जरूरी सुझाव भी दिए गए। जिससे वह सरकारी हॉस्पिटलों में जाकर अपना निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं ले सके। कैंप को सफल बनाने में एनएसएस वॉलिंटियर्स प्रिंस कुमार,सौरव सोनी, नेहा कुमारी आदि ने अपनी महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन करता में प्रमुख रूप से श्री ज्ञानराज, दुबराज साहू, गीता ज्ञानी, अनुभव चक्रवर्ती और सरिता देवी के संस्थापकों का प्रमुख योगदान रहा।
Nss Ranchi University Ranchi
Nss Ranchi
Anurag Thakur
Diwakar Anand
Prince Tiwari
20/10/2021
विश्वास न्यूज और दैनिक जागरण के संयुक्त तत्वावधान में कोविड-19 के दौरान *"वैक्सीन के लिए हां"* *_"सच के साथी"_* चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले रांची जिला से प्रिंस कुमार तिवारी का चयनित किया गया।
जिसे रांची विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार सर एवं रेडियो खाँची 90.4 के निदेशक डॉ आनंद ठाकुर सर ने सम्मानित किए।
बहुत बहुत शुभकामनाएं। 💐💐💐
PriPrince TiwariwPrince Tiwari
28/08/2021
आज दिनांक 28 अगस्त 2021 दिन शनिवार को मारवाड़ी कॉलेज रांची परिसर में वृक्षारोपण सह पर्यावरण जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम एवं एलमुनाई एसोसिएसन माड़वाड़ी कॉलेज राँची के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।इस अवसर पर एन एस एस यूनिट एवं सामाजिक संस्था स्नेह फाउंडेशन का भी सहयोग रहा।
कार्यक्रम कि शुरुआत वृक्षारोपण करके किया गया उसके बाद शिक्षको ,कर्मचारियों ,एलुमनाई, ,छात्रों तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओ ,पर्यावरण प्रेमियों के बीच सैकड़ो वृक्षो का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ जी पी वर्मा ने कहा वृक्ष हमारे सबसे अच्छे मित्र हैं।हमें वृक्षो को अपने अपने पूर्वज के नाम पर लगाने चाहिये ताकि उनकी देखभाल अच्छे से हो सके ।इस मौके पर मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ जी पी वर्मा , रांची नगर निगम के सहायक आयुक्त ज्योति कुमार,डॉ बृंदावन, डॉ आर आर शर्मा,डॉ शुशील अंकन, डॉ सुभाष द्विवेदी ,एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ रीता कुमारी, अनुभव चक्रवर्ती , एलुमनाई अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, रागिनी कुमारी, समाज सेवी आशुतोष द्विवेदी,समाजसेवी राजीव रंजन,एलुमनाई सचिव शुभम मंत्री ,कफीलउद्दीन,एवं नगर निगम के सहायक अभियंता सौरव केशरी,लोकेश कुमार सिंह hoticulture सेल rmc मौजूद थे।
कार्यक्रम के अंत मे वृक्षो को रख रखाव के लिए शपथ ली गयी । एन एस एस के स्वमसेवक प्रिंस, रीतेश, किशोर ,मौजूद थे। एक उम्मीद से संतोष ,नवीन आदि लोग उपस्थित थी।यह जानकारी अमन ने दी।यह जानकारी अमन ने दी।
08/08/2021
आज दिनांक 08/08/2021 को मारवाड़ी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा कॉलेज परिसर में मोबाइल वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया जिसमें कॉलेज के शिक्षक, छात्र, कर्मचारी एवं आस-पास के लोगों को कोविशिल्ड की कुल 68 डोज लगाई गई। इस अवसर पर सैनेटाइजेशन एवं शारीरिक दूरी का भी ध्यान रखा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ जी.पी. वर्मा, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रीता कुमारी, श्री अनुभव चक्रवर्ती, मो. काफिलुद्दीन, विनय विश्वकर्मा, इसरार अहमद, पुनीत कुमार के साथ साथ एनएसएस स्वयंसेवक रितेश सोरेंग, प्रिंस कुमार, सौरभ सोनी, अखिलेश कुमार, प्रीति कुमारी, मीनू मृणाल, अशेष मिश्रा आदि ने योगदान दिया। जो भी व्यक्ति टीका लगवाना चाहते है वो मारवाड़ी कॉलेज के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना पंजीकरण करवा सकते है।
25/07/2021
17/07/2021
आज दिनांक 17 जुलाई को 72वें वन महोत्सव के उपलक्ष्य में मारवाड़ी कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों द्वारा किया गया। इसके तहत कॉलेज परिसर में कुल 22 पौधे बॉटनी विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ ए.एस. खलखो के परामर्शानुसार लगाए गए। यह सभी पौधे औषधीय महत्व एवं ऑक्सीजन देने वाले हैं। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ जी.पी. वर्मा ने एनएसएस स्वयंसेवकों को इसी प्रकार के कार्यक्रम को अपने गाँवों, कस्बों, पास-पड़ोस में कराने का आह्वान किया। साथ ही केवल पौधा ही नहीं लगाने बल्कि उसके संरक्षण का भी संदेश दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस स्वयंसेवक प्रिंस कुमार, श्रवण कुमार, उषा कुमारी, प्रिंस कुमार तिवारी, दिव्या कुमारी आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर कॉलेज के डीएसडब्ल्यू डॉ बी. बी. महतो, परीक्षा नियंत्रक डॉ बैद्यनाथ कुमार, एनएसएस पदाधिकारी डॉ रीता कुमारी श्री अनुभव चक्रवर्ती, विभागाध्यक्षा मनोविज्ञान श्रीमती रीना माथुरी, विभागाध्यक्ष इतिहास डॉ पी के झा, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री समीर निरंजन, पाँचों विश्वविद्यालयों के महामंत्री श्री पवन जेडिया एवं अनुबंधित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री जितेंद्र गोप आदि ने पेड़ लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
08/07/2021
Media coverage
03/07/2021
Meet Usha Kumari, Sakshi Kumari and Shrawan Kumar, NSS Volunteers of Marwari College, Ranchi (Ranchi University) promoting vaccination.
ा_है_न_घबराना_है_मिलकर_कोरोना_को_हराना_है
Kiren Rijiju
YuWaah - Generation Unlimited India
NSS India
Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the business
Address
Ranchi
834001
