JMM Jharkhand

JMM Jharkhand

Share

30/05/2026

.

Photos from JMM Jharkhand's post 30/05/2026

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से ओडिशा के म्यूरभंज एवं सुंदरगढ़ से आये प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक मुलाकात की।

29/05/2026

आज शहरी विकास और आवास विभाग की समीक्षा बैठक में साहिबगंज और धनबाद में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की कार्यप्रणाली एवं प्रगति को लेकर वहां उपस्थित प्लांट मैनेजर्स से बात कर ऑनलाइन समीक्षा की।
शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना, नदियों एवं जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाना तथा नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को परियोजनाओं को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी तरीके से संचालित करने के भी निर्देश दिए गए हैं :- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

29/05/2026

जलस्रोतों के संरक्षण हेतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश: अतिक्रमण के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई! 🚫🏗️

झारखंड की जीवनरेखा माने जाने वाले जलस्रोत—नदियाँ, तालाब, डैम और नाले—अब अवैध अतिक्रमण से मुक्त होंगे।

शहरी विकास और आवास विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं:

✅ तत्काल कार्रवाई: सभी जलस्रोत क्षेत्रों में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों को तुरंत बंद कराएं।

✅ गहन सर्वे: अतिक्रमण कर बनाए गए घरों और संरचनाओं का तत्काल सर्वे किया जाए।

✅ सख्त कानूनी प्रक्रिया: अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस दें और निर्देश न मानने वालों पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज करें।

✅ ध्वस्तीकरण: अतिक्रमणकारियों के खिलाफ युद्ध स्तर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट किया है कि नदी किनारे अवैध निर्माण पर्यावरण और जल निकासी के लिए गंभीर खतरा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

झारखंड की प्रकृति, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ी के भविष्य की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अपील: कृपया जलस्रोतों के पास किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न करें। आइए, झारखंड को हरा-भरा और सुरक्षित बनाएं।










Photos from JMM Jharkhand's post 29/05/2026

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने झारखण्ड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Photos from JMM Jharkhand's post 29/05/2026

मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren से तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री श्री Bhatti Vikramarka Mallu Indian National Congress - Jharkhand के प्रभारी श्री के. राजू एवं अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

28/05/2026

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ० नटवा हांसदा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

28/05/2026

रांची के लिए एक बड़ी खुशखबरी! 🎉

अब ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति।

रांची की ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए 'स्वर्णरेखा रिवर ब्रिज' का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह नया रूट न केवल सफर को आसान बनाएगा, बल्कि समय और ईंधन की भी बचत करेगा।

✅ होटल एमराल्ड से शुरू होकर यह ब्रिज शहर की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देगा।

✅ बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर रांची!

विकास की ओर बढ़ते कदम।













#विकासकीरांची

28/05/2026

आज रांची में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ श्री अनुराग बेहर जी और उनके साथियों से मुलाकात हुई तथा रांची में बन रहा अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, 1000 बेड का मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, स्कूल की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।
साथ ही राज्य में साझा सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्रों पर भी बातचीत हुई :-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

28/05/2026

झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम! 🏥✨

राज्य सरकार की नई पहल 'अबुआ दवाखाना' अब लोगों को मिलेगी बेहतर, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएँ। एक ही स्थान पर एलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा पद्धतियों का समावेश।

स्वस्थ झारखंड, समृद्ध झारखंड!






.





28/05/2026

ईद-उल-अज़हा की सभी को दिली मुबारकबाद।

यह मुबारक पर्व त्याग और समर्पण का संदेश देता है।
यह त्योहार सभी के जीवन में अमन, खुशहाली और बरकत लेकर आए, यही दुआ करता हूं।

ईद मुबारक!

Want your business to be the top-listed Government Service in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address

Ranchi