OBC अधिकार संघर्ष समिति

OBC अधिकार संघर्ष समिति

Share

Official Page of Obc अधिकार संघर्ष समिति

21/10/2025

झारखंड की मिट्टी, संस्कृति और परंपरा से जुड़ा सोहराय परब सभी को एकता और श्रम की भावना का संदेश देता है। आओ, इस अवसर पर संकल्प लें -
OBC समाज के अधिकार और सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी!

सारे झारखंडवासियों को सोहराय की हार्दिक शुभकामनाएं।

10/10/2025

अब डर नहीं… हक चाहिए! सालों से सिर्फ गिनती में रखते आए हो हमें, अब गिनेंगे तो हिस्से में रखो - 27% हमारा हक है, भीख नहीं!

जो संविधान ने दिया, वो कोई सरकार या अफसर रोक नहीं सकता। अब हर गाँव, हर टोला से आवाज़ उठेगी - “OBC का हक दो, वरना कुर्सी छोड़ो!”

ये लड़ाई किसी नेता की नहीं, ये लड़ाई उस किसान की है जिसने अपने पसीने से देश का पेट भरा, उस मज़दूर की है जिसने ईंट-ईंट जोड़कर शहर बनाया, उस युवा की है जिसे नौकरी में “कोटा खत्म” कहकर ठुकरा दिया गया।

हम झुके नहीं थे, हम झुकेंगे नहीं - अब फैसला सड़क पर होगा, जो हमारा है, वही हमारा रहेगा!

08/10/2025

झारखंड के बेटे-बेटियों को अब भी उनका हक नहीं मिला… 27% आरक्षण सिर्फ एक आंकड़ा नहीं - यह हमारे संघर्ष, हमारे पसीने और हमारी उम्मीदों की पहचान है।

जब तक OBC समाज को उसका अधिकार नहीं मिलता, हर मां का दिल ऐसे ही तड़पता रहेगा। हम सिर्फ आरक्षण नहीं मांग रहे, हम न्याय मांग रहे हैं। अब वक्त है - दर्द को ताकत में बदलने का, और अपने हक की लड़ाई को आवाज देने का। ललकार है - हक चाहिए, अब की बार पूरा 27%!









OBC अधिकार संघर्ष समिति

07/10/2025

जिस व्यवस्था ने हमें सदियों तक दबाया, कुचला और हमारे हक को छीन कर बांट दिया - अब उसी व्यवस्था की जड़ें हिलाने का वक़्त आ गया है!

हम OBC हैं - देश की रीढ़, खेतों की जान, फैक्ट्रियों की ताकत, लेकिन जब हक की बात आती है तो हमें आंकड़ों से गायब कर दिया जाता है। क्यों? क्या हम गिनती में नहीं आते या सत्ता को हमारी गिनती से डर लगता है? अब हम चुप नहीं रहेंगे!

- जातिगत जनगणना कराओ!
- हिसाब दो कि हमारे हिस्से की नौकरियां कहां हैं!
- आरक्षण में सही प्रतिनिधित्व दो!

ये सिर्फ मांग नहीं है - एलान है उस तबके का जिसे अब जगाया नहीं जा सकता, क्योंकि वो जाग चुका है! अगर हम 56% हैं, तो हमारी हिस्सेदारी 14% क्यों?
अगर राज्य हमसे चलता है, तो सत्ता हमारे खिलाफ क्यों चलती है? सुन लो सत्ताधीशों! अब हर गली, हर चौराहे, हर गांव और हर शहर से आवाज़ उठेगी - जब तक हक नहीं मिलेगा, तब तक चैन नहीं लेंगे!

हम OBC हैं, और अब अपनी ताकत पहचान चुके हैं!



07/10/2025

OBC समाज, जिसने राज्य के निर्माण में ईंट से लेकर ईमान तक लगाया, वह अपने हक़ और आरक्षण के लिए फिर सड़क पर उतरने को मजबूर है।

संविधान कहता है - “राज्य किसी नागरिक के साथ धर्म, जाति या वर्ग के आधार पर भेदभाव नहीं करेगा।” तो फिर क्यों झारखंड के सात ज़िलों में OBC आरक्षण शून्य कर दिया गया? क्यों सामाजिक न्याय के नाम पर राजनीतिक सौदेबाज़ी हो रही है?

हम किसी सरकार या जाति के खिलाफ नहीं, बस उस व्यवस्था के खिलाफ हैं जो हमें बराबरी से वंचित रखती है। अब झारखंड के हर गाँव से, हर जिले से, OBC समाज का एक ही नारा उठेगा - हक़ चाहिए, हक़ लेकर रहेंगे!

📢
📢
📢

OBC अधिकार संघर्ष समिति

07/10/2025

क्या झारखंड में OBC अधिकारों की हकमारी हो रही है?
अगर नहीं मानते हैं तो A कमेंट करें,
और अगर हां मानते हैं तो B कमेंट करें।

06/10/2025

जब हक छीन लिए जाते हैं, तो चुप रहना खुद अपराध बन जाता है। हम शांतिपूर्ण, संगठित और आंदोलन का सहारा लेकर अपना अधिकार हासिल करेंगे - और पीछे नहीं हटेंगे।

हमने इस राज्य को बनाया, पर हमारे हिस्से में हक़ नहीं - अपमान मिला। OBC समाज का हक़ छीना जा रहा है और हम अब चुप नहीं रहेंगे! हम हैं 56% - और अब अपना हक़ लेकर रहेंगे, छीनकर रहेंगे!

#हमहैं56प्रतिशत #समाजकान्याय

06/10/2025

झारखंड की मिट्टी में हर जाति, हर वर्ग का पसीना, आँसू और खून शामिल है।
हमने साथ मिलकर इस राज्य को बनाया - आदिवासी, दलित, ओबीसी, सवर्ण - हर समुदाय ने अपने हिस्से का संघर्ष झेला, बलिदान दिया।

तो फिर सवाल उठता है - जब OBC समाज, जो झारखंड की सबसे बड़ी आबादी है, तो उसका हक़ सबसे पीछे क्यों है? क्यों आज भी OBC समुदाय को 27% आरक्षण जो उसका संवैधानिक अधिकार है उसे नहीं दिया जा रहा? क्यों हमारी नई पीढ़ी बिना अवसरों के पीछे छूटती जा रही है?

हमने भी इस राज्य के लिए लाठियाँ खाईं, जेल गए, जान दी - फिर विकास की मेज़ पर हमें कुर्सी क्यों नहीं मिलती? क्या हमारे पूरखों के मेहनत, हमारी संख्या, हमारी कुर्बानियाँ गिनती में नहीं आती?

अब वक़्त है एकजुट होने का। अब वक़्त है शांतिपूर्वक लेकिन मज़बूती से आवाज़ उठाने का। OBC समाज अब जाग चुका है! अब हम चुप नहीं बैठेंगे,
अब हमारी गिनती भी होगी, और हमारी हिस्सेदारी भी। हम लड़ेंगे - कानूनी लड़ाई, लोकतांत्रिक लड़ाई - जब तक हक़ नहीं मिलेगा, तब तक रुकेंगे नहीं।

्षण_झारखंड
#झारखंड_में_27प्रतिशत
#सबका_खून_बहा_है_तो_हक़_भी_बराबर_चाहिए
#झारखंड_मांगे_इंसाफ
ा_सम्मान_झारखंड_की_शान

06/10/2025

हम सालों से बंटे रहे - जातियों में, इलाकों में, विचारों में…
पर अब एक ही आवाज़ गूंज रही है - “हम हैं 56%, अब हक़ लेकर रहेंगे!”

आइए, OBC समाज की इस ऐतिहासिक लड़ाई में एक स्वर बनें। यह सिर्फ़ ग्रुप नहीं, हमारी ताक़त का संगम है। हर साथी की मौजूदगी इस आंदोलन को और मजबूत बनाएगी।

📱 अभी जुड़ें OBC अधिकार संघर्ष समिति के WhatsApp Group से 👉 Hi लिखकर भेजें - 9470573251 पर क्योंकि - जब हम साथ खड़े होंगे, तभी हमारा अधिकार साकार होगा।

#हमहैं56प्रतिशत

06/10/2025

कितनी पीढ़ियाँ बीत गईं… हमने अपने खून-पसीने से इस राज्य को बनाया,
खेतों में अन्न उगाया, कारखानों में पसीना बहाया, फिर भी हमारे हिस्से का आरक्षण, हमारा सम्मान, और हमारा हक़ छीना गया।

अब वक्त बदल चुका है। हम हैं 56%, मगर हक 14%! ये अन्याय अब बर्दाश्त नहीं। रांची से उठी आवाज़ अब गाँव-गाँव, टोला-टोला गूंजेगी - जब तक OBC समाज को उसका संवैधानिक अधिकार नहीं मिलता, हमारी आवाज़ थमेगी नहीं, रुकने वाली नहीं।

हम अधिकार चाहते नहीं - हम अधिकार लेकर रहेंगे!

#हमह56प्रतिशत #हमाराअधिकारहमारीपहचान

Want your business to be the top-listed Government Service in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address

Ranchi
834001