25/07/2026
📚🌼 विद्या-संस्कार सेवा अभियान – गुरुकृपा निरंतर जारी 🌼📚
🙏 परम पूज्य सद्गुरुदेव संत श्री आशारामजी बापू की पावन प्रेरणा से युवा सेवा संघ, रतलाम द्वारा संचालित विद्या-संस्कार सेवा अभियान के अंतर्गत आज का सेवा आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अभियान के अंतर्गत निम्न स्थानों पर विद्यार्थियों के बीच सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ—
🏫 शासकीय प्राथमिक विद्यालय, पाटली
🏫 शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, पलसोड़ी
🛕 माँ अम्बे माता मंदिर, बारी पर्वत (पलसोड़ी)
बच्चों के साथ ॐकार गुंजन, प्राणायाम, भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चारण एवं बाल संस्कार सत्र का आयोजन किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों को नोटबुक, सत्साहित्य, बाल संस्कार साहित्य, शैक्षणिक सामग्री एवं बूंदी प्रसाद वितरित किया गया।
नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह देखकर यही अनुभूति हुई कि ज्ञान के साथ संस्कारों का बीजारोपण ही राष्ट्र निर्माण की सच्ची आधारशिला है।
🌺 "ज्ञान का प्रकाश • संस्कारों का विकास • सेवा का प्रयास" 📖🙏