Feed The Needful

Feed The Needful

Share

this is not political/NGO supported page. it's all about social service..

24/12/2020

आज का कार्य। समाप्त हुआ।
एक घटना हुई जिन बुजुर्गो का हम तिरपाल का तम्बू ठंड से बचाव के लिए बना कर आए थे उसको नगर निगम के कुछ संवेदनहीन कर्मचारियों द्वारा हटा दिया गया साथ ही उनको धमकी भी दी ऐसा उन गरीब बुजुर्ग बाबाओं द्वारा बताया गया अगर ये सत्य सिद्ध हुआ तो इसको लेकर मेयर साहब से सिर्फ ठंड तक उनके रुकने की मंजूरी मांगी जाएगी फिलहाल मैने उनको दोबारा तम्बू लगाने को कह दिया है ।
जन सेवा जारी हैं । भोजन की व्यवस्था वहीं राधे राधे भक्त मंडली संभाल रही है।
जय हिन्द ।

Photos from Feed The Needful's post 21/12/2020

ओर आज कार्य पूर्ण हुआ।
जो करवा 50 लोगों के भोजन से शुरू हुआ था वो आज 92 लोगों तक पहुंच गया हमको इसकी खुशी है। बीच में सिर्फ 10 लोगों को खाना दे पाने तक की नौबत आ गई थी फिर जनता की मदद ओर उसके बाद पूरी तरह से राधे राधे भक्त जनो द्वारा ये कार्य किया जा रहा हैं हमारा फंड तो कबका खत्म हो गया है अभी सिर्फ कॉलोनी की मदद से सेवा कर पा रहे है मै श्री गोविन्द राम और श्री रमेश सैनी जी के परिवारों को आभार जताता हूं की आप लोग निस्वार्थ अपना समय घर इस सेवा को दे रहे है ओर कॉलोनी के लोग आपको सहयोग दे पा रहे है। इसके बाद जनता तो आरंभ से ही हमको आशीर्वाद दे रही हैं। आज कल राजकीय कार्यों की अधिकता हैं ऑफिस से ही देर से आना होता हैं 10 घंटे काम के बाद 2 घंटे का ये सेवा कार्य सुकून देता हैं। साथ देने वाले मित्रो का भी आभार।
ठंड बढ़ रही हैं आज में इसका शिकार हो गया हूं आप लापरवाही ना करें। साथ ही कोराना से भी बचे सरकार के दिशनिर्देशों का पालन करें। अपने आस पास के जानवरों अपने बड़े बुजुर्गो/ माता पिता की सेवा करे।
आदर सहित।

Photos from Feed The Needful's post 20/12/2020

आज का कार्य ।
कढ़ी चावल आज के भोजन में रहा राधे राधे भक्त मंडली द्वारा अन्य लोगों की मदद से अपना कार्य किया जा रहा है रहा है सभी सदस्य बधाई के पात्र है।
आज मित्र Er Sachin भी अपना योगदान देने आए। एक एनजीओ हैं उदगम नाम से उसके सदस्यों जो कि अभी विद्यार्थियों का समूह हैं ने आज भेट कर हमारे कार्यों को सराहा ओर अपने द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी हम उनको भी बधाई देते हैं। जनहित में सेवा को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्म किए जा रहे हैं।
सब अपना ओर अपने परिवावालों का ख्याल रखे। शुभ रात्रि।
जय हिन्द
Team feed the needful

Photos from Feed The Needful's post 15/12/2020

"सर्वे भवन्तु सुखिना सर्वे संतु निरामया"
नितदिन प्रतिदिन भाव समर्पित कल समर्पित आज समर्पित।
आपके अवलोकन हेतु आज के कार्य की छवि।
राधे राधे भक्त मंडली द्वारा फिलहाल भोजन पकाने की जिम्मेदारी ली गई है इसके हम आभारी हैं और रहेंगे बाकी जनता दिया जा रहा योगदान भी अतुल्नीय है।
धन्यवाद

13/12/2020

भोजन वितरण कार्य कर घर वापसी हुई। यहां फोटो मै डालता हूं लिखता मै हूं लेकिन इस महान कार्य को करने वाले पर्दे के पीछे खड़े एक एक व्यक्ति को मै धन्यवाद करता हूं जो मजबूती के साथ हमको ये कार्य करने की ऊर्जा दे रहे हैं। आज फिर अपने साथ Amit Saini को लेकर जाना हुआ ये नौजवान बहुत अच्छा कर रहा है। इसके परिवार को नमन की अपने बेटे को समाज के बीच इस कोरोना काल मै सेवा करने हेतु भेज रहे हैं। बाकी जनता सर्वोपरि है आप सब ताकत है। आपकी मदद हर काम करा सकती है।
अपना ओर अपने इष्ट मित्रों परिवारों का ध्यान रखे।
धन्यवाद।

Photos from Feed The Needful's post 12/12/2020

आप सभी को नमस्कार..
शुरुआत करते है कल के अंत से जैसा कहा गया था कि अब बजट के अभाव में खाना बाटने जाना मुश्किल होगा। तो हुआ यूं कि कुछ लोगों ने इच्छा व्यक्त की कि हम कुछ सहायता करना चाहते हैं हमने भी खुले मन से स्वीकार कर लिया क्युकी अंतिम लक्ष्य तो नर सेवा है। एक संगठन है राधे राधे भक्त मंडली उसके लोगो ने 60 लोगों का भोजन खुद तैयार किया बहुत अच्छे से सफाई से साथ ही आज उन लोगों द्वारा अपने घरों से पुराने कम्बल भी दिए गए।
आज भी सारे मित्र गण बाहर थे अपने अपने कामों से तो आज एक नया प्रयोग किया पहले कालोनी के ही अपने छोटे भाई समान Amit Saini को साथ लेकर गया ओर आज का भोजन उससे वितरित कराया फिर हमारी छोटी बेहन ओर जीवन साथी जी को भी सेवा करने ले गया इसका एक ही उद्देश्य था कि इन सबको कुछ समाज सेवा का अनुभव हो सिर्फ किताबों में समाज को पढ़कर कुछ नहीं होगा। इसके लिए क्षेत्र में जाना पड़ेगा मुझे उम्मीद है इन सबको कुछ ना कुछ सीखने को मिला होगा ।
ओर अंत में एक बात ओर ईश्वर अच्छे कार्य को कभी समाप्त नहीं होने देता हम कितना ही लिख दे।
अपना ओर अपने परिवावालों का ध्यान रखें।
टीम फीड द नीडफुल

11/12/2020

आज 10 लोगों के भोजन की व्यवस्था ओर 2 लोगों के दवाई व्यवस्था की सैकड़ों लोगो में से 10 चुनने का कार्य कठिन तो था पर कुछ नहीं से कुछ भला।
साथ ही उनको अवगत करा दिया गया है कि हम कल से नहीं आ पाएंगे। ईश्वर ने चाहा तो फिर सेवा करेंगे।
जय हिन्द ।

09/12/2020

जन सहयोग वो संभव कर देता है जिसको आप व्यक्तिगत रूप से सोच तो सकते पर कर नहीं सकते।
जनता जिंदाबाद।

Photos from Feed The Needful's post 07/12/2020

दो दिन तक भोजन वितरण नहीं हो सका । पहले ही बता दिया गया था इसी बीच 3000 रुपए का जन सहयोग आ गया तो अगले 2 दिन ओर भोजन की व्यवस्था है हमारे पास। बाटने तो हम खाना जाते है पर जब वहा जाते है तो लोगों की भोजन से अलग भी बहुत समस्या होती है। ठंड दवाई आदि । आज फिर से 2 बूढ़ी माताओं को दवाई दिलाई गई। कभी कभी मै सोचता हूं क्या हम कभी सड़क किनारे बैठे किसी गरीब से पूछने की हिम्मत करते है कि "कोई दिक्कत तो नहीं" ऐसा नहीं की सब ही हमसे दवाई मांगते है वो तब होता है जब हम उनसे जाकर पूछते है या उनके दर्द से अंदाज़ लगा लेते है। ओर सच बताऊं बहुत खुशी होती है किसी के दर्द को कम करके। आप भी इन जैसे लोगो से बात करे इनकी दिक्कत पूछे । ओर एक अच्छी ख़बर जिस महिला को ठंड लगकर उसकी तबीयत खराब थी 3 दिनों की दवाई के बाद आज वो अच्छी हो गई है। उसका दिया आशीर्वाद हम आप सबको समर्पित करते है।
"खूब खुश रहो भगवान तुमको उम्र लंबी करे।"
Team feed the needful

Photos from Feed The Needful's post 04/12/2020

खाना बाट कर अभी अभी घर आना हुआ ।आज सोयाबीन आलू और रोटी का प्रबंध था। वहीं रोज की तरह किसी का दुख सुना किसी की बीमारियों का पता चला कोई ठंड होने के चलते चाय मांग रहा था या उसके लिए पैसे तो कोई स्वेटर कम्बल की मांग करता दिखा।हम करना तो सब कुछ चाहते है पर एक सरकारी कार्मिक एक सीमित तनख्वाह पता है ओर अन्य कोई आय का जरिया नहीं होता है तो वहा पर कदम पीछे खींचने पड़ते है परन्तु फिर भी अपनी हद से बेहद बाहर जाकर मै ओर हमारी टीम के अन्य सदस्य मदद करते है । बहुत बड़ी जिम्मेदारी लेना ओर उसे निभाना आसान काम नहीं आज पचवा दिन हो गया। लेकिन 3 दिन से कोई जन सहयोग नहीं मिल पा रहा है इसके लिए हम किसी को कुछ नहीं कह सकते सबकी अपनी अपनी मजबूरी हो सकती है।लेकिन बिना जन सहयोग कुछ भी बड़ा कर पाना शायद हम जैसे सीमित आय वाले लोगों के लिए बहुत दिनों तक संभव नहीं। हम अपने समय, तन ,मन ओर धन सब से गरीबों की सेवा कर रहे है ओर करते रहेंगे भले ही किसी भी रूप में करे। मै हमारी टीम के सभी मेरे नौजवान साथियों ओर दान दाताओं को उनके साथ के लिए जितना धन्यवाद कहूं कम होगा।
हमको ऊर्जा मिलती है उस गरीब बूढ़े आदमी के इन शब्दो से की
"साहब आप हम जैसों की सेवा करते रहो उपर वाला आप लोगों की करेगा"
जय हिन्द जय इंसानियत

Photos from Feed The Needful's post 04/12/2020

कल पोस्ट नहीं डाली जा सकी क्युकी देरी से घर आना हुआ खाना बाट कर। साथ ही अवगत करना है की इस बार 5 दिवसों में मात्र 2000 रुपए ही जनता से मिले बाकी सब हम मित्रो द्वारा किया जा रहा है।कल सुभम भारद्वाज द्वारा रजाई का वितरण भी किया गया।

Photos from Feed The Needful's post 02/12/2020

आज लगातार तीसरे दिन जनसेवा जारी रही श्री सुभम भारद्वाज आज अपनी व्यस्तता के कारण नहीं आ सके लेकिन आज छोटे भाई गौरव सैनी का योगदान काफी रहा। आज के दौरे से काफी कुछ सीखने और देखने को मिला। एक महिला जो लगभग 45/46 वर्ष की रही होगी सो रही थी हमने उसको उठाया कि उसको खाना दे दे वो महिला रो रही थी कारण पूछने पर पता चला कि उसको ठंड लगने से उसके पेट में दर्द है महिला को तत्काल मेडिकल स्टोर से लेकर 2 दो दिवस की दवाई दी गई ।कुल मिलाकर कहने का मतलब है कि घर पर बैठ कर हम किसी की पीड़ा को सही तरह से महसूस नहीं कर सकते है इसके लिए समाज के बीच जाना जरूरी है । आपका आशीर्वाद और साथ बना रहे । प्रभु हमारी ओर समाज कि रक्षा करें और हां कृपया सहयोग देते रहे।
धन्यवाद।

Want your business to be the top-listed Government Service in Roorkee?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address

Roorkee
Roorkee