09/02/2026
मेरे बजट के अनुसार
कृपया स्वीकार करें....
Happy Chocolate Day
Political
09/02/2026
मेरे बजट के अनुसार
कृपया स्वीकार करें....
Happy Chocolate Day
07/02/2026
*एक महिला ने संसद परिसर में नेहरू का कॉलर पकड़कर पूछा, "भारत आज़ाद हो गया, तुम देश के प्रधानमंत्री बन गए, मुझ बुढ़िया को क्या मिला."*
इस पर नेहरू ने जवाब दिया, "आपको यही मिला है कि आप देश के प्रधानमंत्री का गिरेबान पकड़ कर खड़ी हैं."
कहते हैं कि महिला ने बंटवारे में अपना घर गवां दिया था. नेहरू के धुर विरोधी डॉ लोहिया के कहने पर महिला संसद परिसर में आई और नेहरू जैसे ही गाड़ी से उतरे, महिला ने उनका कॉलर पकड़कर ये सवाल पूछा था.
यह वही देश है. लोकतंत्र का करीब सात दशक बीत चुका है. वही देश की संसद है. विपक्ष की दो तीन महिला सांसद विरोध में खड़ी हो गईं तो कहा जा रहा है कि वे प्रधानमंत्री पर हमला कर सकती थीं, दांत काट सकती थीं इसलिए प्रधानमंत्री सदन में आए ही नहीं। वाह!
कहां से चले थे और कहां पहुंच गए! प्रधानमंत्री का कॉलर पकड़ने की आजादी से शुरू हुआ सफर यहां तक पहुंच गया है कि महिला सांसद दांत काट सकती थीं।
नेहरू को जीवन भर गाली दे-देकर प्राण दे दीजिए, इससे क्या होगा? उनसे महान बनने के लिए उनके बाल बराबर अपना किरदार तो बना लीजिए!
#
हमने ध्यान लगाया तो पता चला कि ट्रंपवा ने तंत्र–मंत्र कराकर मोदी जी का वशीकरण किया था। आज हमने वैदिक पाठ किया है। उससे मोदी जी के ऊपर कोई वशीकरण असर नहीं करेगा
व्हाट्स एप यूनिवर्सिटी से ज्ञान पाए अयोध्या के परमहंस आचार्य ऐसा कह रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फर्जी पोस्टकार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर राजनाथ सिंह के हवाले से दावा किया जा रहा है कि मोदी पर तंत्र–मंत्र कर दिया गया है।
मैं उन लोगों की गलतफहमी दूर करना चाहता हूं जो 10 मिनट डिलीवरी के चक्कर में ऑर्डर कर देते हैं। उनकी सोच है कि रसोइए उनकी थाली तैयार करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि अधिकांश चीजें फ्रोजन होती हैं। इसके बाद ब्लॉगर फ्रिज में जमी हुई दाल, चावल, कड़ी, पराठे यहां तक कि रसमलाई तक फ्रोजन की हुई दिखाता है।
उत्तराखंड, कोटद्वार: बहादुर दीपक कुमार के जिम पर हंगामा करने से पहले लोगों को जमा होने के लिए पोस्ट की गई थी। दीपक ने वह पोस्ट प्रशासन को भेजी भी थी। यह बात दीपक ने खुद लाइव स्ट्रीम ब्रॉडकास्ट में कही। दीपक ने पहले ही इसकी जानकारी दे दी
Puchho Na Mujhse Kahani Meri
Guchur Puchur Kismat
ये दर्द जो सेंगर ने दिया!
पीड़िता के पिता को पीट-पीट कर मार डाला गया।
पीड़िता की कार को ट्रक से टकराया
गया —
पीड़िता और उसके वकील को मारने की कोशिश हुई,
दो रिश्तेदारों की जान चली गई।
परिवार पर एक-एक कर 7 झूठे मुकदमे लाद दिए गए।
जुर्म की हर हद पार हुई —
फिर भी सेंगर को छोड़ दिया गया।
यही है न्याय?
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय के हानुक्काह (Hanukkah) उत्सव के दौरान एक आतंकी हमला हुआ है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं।