CSC SAGAR

Website

CSC SAGAR सीएससी का यह पेज VLE को सीएससी की सर्विस की जानकारी देने और अपडेट उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है।

*प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2026*सभी वीएलई भाई/बहिन ध्यान दें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों के बीमा...
18/07/2026

*प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2026*
सभी वीएलई भाई/बहिन ध्यान दें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों के बीमा करने हेतु पोर्टल चालू हो गया है, आज फसल बीमा योजना के लिए ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की जा रही है इसमें आप जुड़ कर फसल बीमा से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करें और आपसे अनुरोध है कि अधिक से अधिक किसानों को अपनी फसलों का बीमा कराने के लिए प्रेरित करें। फसलों के नुकसान की नियमानुसार कार्यवाही करने पर बीमा का लाभ लिया जा सकता है।
*बीमा कराने की अंतिम तिथि - 31 जुलाई 2026*

*Meeting Date- Today 18 जुलाई 2026*
Time - 12.30 बजे से
https://meet.google.com/aob-qwmz-pkh

*आवश्यक दस्तावेज* - आधार, बैंक पासबुक, खतौनी या बंदी, बुबाई प्रमाण पत्र (स्वप्रमाणित) चालू मोबाइल (otp के लिए)

कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना दिवस पर सागर जिले में सीएससी दिवस का भव्य आयोजनसीएससी के 17वें स्थापना दिवस ...
16/07/2026

कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना दिवस पर सागर जिले में सीएससी दिवस का भव्य आयोजन

सीएससी के 17वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सागर जिले में सीएससी दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वीएलई, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को सीएससी के माध्यम से उपलब्ध डिजिटल एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी देना तथा डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के दौरान सीएससी द्वारा प्रदान की जा रही प्रमुख सेवाओं का विस्तार से परिचय कराया गया। इनमें आयुष्मान भारत कार्ड, पैन कार्ड, आधार से संबंधित सेवाएं, बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान सेवाएं (डिजीपे), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ई-श्रम पंजीकरण, टेली-लॉ (निःशुल्क विधिक परामर्श), ई-कोर्ट सेवाएं, रेल टिकट आरक्षण, बिजली, पानी एवं अन्य उपयोगिता बिलों का भुगतान, बीमा एवं पेंशन सेवाएं, पासपोर्ट आवेदन, डिजिटल शिक्षा, कृषि सेवाएं, ऋण सुविधा (लोनबाज़ार), कौशल विकास तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं शामिल हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना यादव जी श्रम विभाग अधिकारी ने कहा कि पिछले 17 वर्षों में सीएससी ने ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक शासन की सेवाओं को सरल, पारदर्शी और सुलभ रूप में पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज सीएससी डिजिटल इंडिया अभियान का एक मजबूत आधार बनकर नागरिकों को उनके गाँव के निकट ही विभिन्न सरकारी एवं निजी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। इससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीएलई डीलन सिंह जी, राजेंद्र विश्वकर्मा जी को सम्मानित किया गया।

🌟 प्रिय CSC VLE साथियों,कल का दिन हम सभी के लिए गौरव, खुशी और उत्सव का दिन है। 🎉CSC स्थापना दिवस के 17 वर्ष पूर्ण होने क...
15/07/2026

🌟 प्रिय CSC VLE साथियों,

कल का दिन हम सभी के लिए गौरव, खुशी और उत्सव का दिन है। 🎉

CSC स्थापना दिवस के 17 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर जिला कार्यालय में CSC दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

यह उपलब्धि आप सभी सम्मानित VLE साथियों के निरंतर सहयोग, समर्पण और अथक प्रयासों से ही संभव हो पाई है। इसके लिए आप सभी का हृदय से धन्यवाद। 🙏

💐 आप सभी से सादर अनुरोध है कि कल आयोजित कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर इस विशेष अवसर को अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सफल बनाएं।

आइए, हम सभी मिलकर CSC के 17वें स्थापना दिवस को पूरे उत्साह, उमंग और धूमधाम के साथ मनाएं तथा CSC परिवार की इस गौरवशाली यात्रा का हिस्सा बनें।

📍 स्थान: CSC जिला कार्यालय
📅 दिनांक: कल 16 जुलाई 2026
समय सुबह 11 बजे। 🚩

आपकी उपस्थिति हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

📢 Attention CSC VLEs: IRCTC Annual Activation Fee Notice! Keep your IRCTC ticketing services running without any interru...
09/07/2026

📢 Attention CSC VLEs: IRCTC Annual Activation Fee Notice!
Keep your IRCTC ticketing services running without any interruption. Pay your annual renewal fee on time to avoid service disruption.
Important Details Fee Amount: ₹236/- (Inclusive of GST)Validity Period: 01 August 2026 to 31 July 2027

⚠️ Crucial Note on Validity
The validity period is strictly fixed from 01 August 2026 to 31 July 2027.
This period remains the same regardless of your actual renewal date.
Even if you renew after 01 August, your subscription will still expire on 31 July 2027.
Hurry! Renew today to ensure smooth, continuous train ticket booking for your customers.

02/07/2026

टेली-लॉ से आप भी ले सकते हैं मुकदमे से पहले की कानूनी सलाह.

अभी कॉल करें, 14454 (टोल फ्री नम्बर) पर, और वकील से पाएं मुफ्त सलाह.

अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जायें या हमारी वेबसाइट पर लॉगिन करें - https://tele-law.in

सभी वीएलई ध्यान दे *कि आपके डिजिटल सेवा पोर्टल के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पंजीयन शुरू हो चुके है आप सभी...
02/07/2026

सभी वीएलई ध्यान दे

*कि आपके डिजिटल सेवा पोर्टल के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पंजीयन शुरू हो चुके है आप सभी अपने आसपास के किसानों को सूचित करके पंजीयन शुरू करें।*

*जिले के सभी वीएलई फसल बीमा का कार्य कर सकते है*
इसमें Insurance Exam pass करने की कोई जरूरत नहीं है

वीएलई बंधु ध्यान दे *माह एवं तिमाही के अंतिम दिन शेष है*जिन्होंने इस माह डिजिटल सेवा पोर्टल एवं डिजीपे पर ट्रांजेक्शन नह...
29/06/2026

वीएलई बंधु ध्यान दे

*माह एवं तिमाही के अंतिम दिन शेष है*

जिन्होंने इस माह डिजिटल सेवा पोर्टल एवं डिजीपे पर ट्रांजेक्शन नहीं किया है वो जल्द से जल्द ट्रांजेक्शन करके अपनी आईडी सक्रिय कर ले।

📢 Attention VLEs!Please find below a list of important   Services Helpdesk Email IDs.For any queries related to specific...
22/06/2026

📢 Attention VLEs!

Please find below a list of important Services Helpdesk Email IDs.

For any queries related to specific services, you are requested to reach out to the respective helpdesk email ID mentioned.

Stay connected and get your issues resolved quickly through the right channel! 💻✉️

Address

आधार सेवा केंद्र SBI BANK Gopalganj Branch के नीचे, गोपालगंज सागर
Sagar
470001

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CSC SAGAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share