13/10/2026
बेंगलुरु–मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के रूट को लेकर महत्वपूर्ण पहल
हुब्बल्ली–बेलगावी और कलबुर्गी–सोलापुर मार्गों पर सप्ताह में तीन-तीन दिन ट्रेन चलाने का प्रस्ताव
दक्षिण पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति (ZRUCC) के सदस्य श्री महेंद्र सिंघीजी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री पी. अनंत से मुलाकात कर प्रस्तावित बेंगलुरु–मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के रूट को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने निवेदन किया कि वर्तमान प्रस्तावित कलबुर्गी–सोलापुर मार्ग पर सप्ताह में तीन दिन तथा हुब्बल्ली–बेलगावी मार्ग पर तीन दिन इस ट्रेन का संचालन किया जाए। इस वैकल्पिक व्यवस्था से कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों के यात्रियों को आधुनिक, तेज और आरामदायक रेल सेवा का लाभ मिल सकेगा। साथ ही, उत्तर कर्नाटक के यात्रियों को मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों से बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
प्रतिनिधिमंडल के सुझावों पर चर्चा करते हुए महाप्रबंधक श्री पी. अनंत ने इस प्रस्ताव के संबंध में रेलवे बोर्ड से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई की दिशा में प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर दक्षिण पश्चिम रेलवे के डीजीएम श्री अनिल कुमार, पूर्व ZRUCC सदस्य महावीर लिंब, सेंटर चेयरमैन श्री गौतम गोलेछा, कर्नाटक कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर संघ के राज्य अध्यक्ष श्री गिरीश सुन्कद तथा प्रवासी यात्री संघ, कर्नाटक के राज्य कार्यदर्शी सुभाष चंद्रा डंक सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
हमारा प्रयास, बेहतर रेल कनेक्टिविटी और यात्रियों की सुविधा