Yashpal Singh Soam, Adv

Call Contact the organization

Yashpal Singh Soam, Adv Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Yashpal Singh Soam, Adv, Sardhana.

वरिष्ठ अधिवक्ता, भारत सरकार
Senior Government Counsel

पूर्व अध्यक्ष
Dwarka Bar Association, New Delhi

पूर्व चेयरमैन
Coordination Committee, District Courts Delhi

📍सरधना विधानसभा - 44, मेरठ (उ.प्र.)

दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को बागपत में बड़े भाई श्री अजयवीर सिंह प्रधान जी NDA में आर एल डी की पश्चिम उत्तर प्रदेश की टीम मे...
06/10/2026

दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को बागपत में बड़े भाई श्री अजयवीर सिंह प्रधान जी NDA में आर एल डी की पश्चिम उत्तर प्रदेश की टीम में पदाधिकारी से परिवार सहित आत्मीय मुलाकात हुई तथा आदरणीय भाभी जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इसके पश्चात टटीरी, बागपत में माननीय ठाकुर मनोज आर्य जी से उनके शिक्षा संस्थान एवं पेट्रोल पंप, टटीरी–मेरठ रोड पर आत्मीय भेंट हुई और ‘चाय पर चर्चा’ के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय विषयों पर संवाद हुआ।
तत्पश्चात बुढ़ाना में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेंट हुई तथा सांवरिया मिष्ठान भंडार पर बुढ़ाना की प्रसिद्ध बालूशाही का स्वाद लिया।
इसके बाद सरधना विधानसभा एवं मेरठ में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संपर्क कर क्षेत्रीय गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर संवाद किया तथा उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अधिक से अधिक सीटों पर NDA की जीत के लिए कठिन परिश्रम करने का आग्रह किया।
अंत में माननीय ठाकुर सुखबीर सिंह गठीना जी, पूर्व आर एल डी प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य, संसदीय बोर्ड, राष्ट्रीय लोक दल, से उनके पैतृक गाँव गधिना के आवास पर परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

आत्मीय संबंध, संवाद और संगठनात्मक संपर्क—यही जनसेवा की निरंतर यात्रा है। 🙏🚩

आज माननीय श्री भंवर सिंह तोमर जी से मिलकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष के...
06/10/2026

आज माननीय श्री भंवर सिंह तोमर जी से मिलकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में नवनियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

ईश्वर से आपके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ। 💐🙏

🇮🇳 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🇮🇳उत्तर प्रदेश से आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 हेतु भारतीय जनता पार्टी की केंद्र...
05/10/2026

🇮🇳 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🇮🇳

उत्तर प्रदेश से आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 हेतु भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा घोषित सभी सम्मानित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 💐

माननीय श्री धर्मपाल सिंह जी
माननीय श्री राधाकांत ओझा जी
माननीय श्री प्रकाश पाल जी
माननीय श्री विद्यासागर सोनकर जी
माननीय श्री गोपी कृष्ण पाण्डेय जी
माननीय श्रीमती प्रियंका सिंह रावत जी
माननीय श्री राम प्रताप सिंह चौहान जी
माननीय श्रीमती श्रुति गंगवार जी

दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आपके सार्वजनिक जीवन के अनुभव एवं सेवा-समर्पण से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती मिले, यही शुभकामना है। 💐

जय भाजपा! 🚩
जय हिंद! 🇮🇳
जय श्री राम! 🚩

दिनांक 03/10/2026 को ग्राम कपसाड़, खेड़ा, कलंदी, कुशावली एवं सरधना में क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुःख में स...
04/10/2026

दिनांक 03/10/2026 को ग्राम कपसाड़, खेड़ा, कलंदी, कुशावली एवं सरधना में क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुःख में सहभागी होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान क्षेत्र के सम्मानित बुजुर्गों, माताओं-बहनों एवं प्रिय साथियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया।
आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करना ही मेरा संकल।

दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को ग्राम कपसाड़ में स्वर्गीय श्री रोहताश जी की अंतिम अरिष्टि (तेरहवीं) में सम्मिलित होकर उन्हें भ...
04/10/2026

दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को ग्राम कपसाड़ में स्वर्गीय श्री रोहताश जी की अंतिम अरिष्टि (तेरहवीं) में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति

दिनांक 03 अक्टूबर 2026ग्राम कलंदी में स्वर्गीय श्री धर्मवीर सिंह जी की तेरहवीं (श्रद्धांजलि सभा) में सम्मिलित होकर उन्हे...
04/10/2026

दिनांक 03 अक्टूबर 2026
ग्राम कलंदी में स्वर्गीय श्री धर्मवीर सिंह जी की तेरहवीं (श्रद्धांजलि सभा) में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!

भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा के नवनियुक्त सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों को हार्दिक बध...
02/10/2026

भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा के नवनियुक्त सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! 💐
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सुशासन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरोज कुशवाहा जी के सशक्त नेतृत्व में यह नई टीम संगठन को एक नई ऊर्जा और अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करेगी।
नारी शक्ति के उत्थान, सशक्तिकरण और अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारने में आप सभी का योगदान ऐतिहासिक होगा। आप सभी का कार्यकाल जनसेवा और संगठनात्मक सफलताओं से परिपूर्ण हो, यही मंगलकामना है।

भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेशसंगठन विस्तार और नई ज़िम्मेदारियाँ! 🚩उत्तर प्रदेश भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पं...
02/10/2026

भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश
संगठन विस्तार और नई ज़िम्मेदारियाँ! 🚩
उत्तर प्रदेश भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी की अनुमति से भाजपा उत्तर प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के नए प्रदेश पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक रावत जी द्वारा जारी की गई इस सूची में कुल 43 प्रदेश पदाधिकारियों और 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों को संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएँ!

भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा होने पर ...
02/10/2026

भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा होने पर सभी सम्मानित नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
आप सभी अपने अनुभव, समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता से किसान मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे तथा किसानों के हितों, सम्मान एवं अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

आप सभी के कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बने, यही मंगलकामना है।
आप सभी का नवीन दायित्व सफल, सार्थक एवं गौरवशाली हो।
💐🌾 बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 💐भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग मोर्चा में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज...
02/10/2026

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 💐

भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग मोर्चा में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी की अनुमति से घोषित किए गए सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने अनुभव, समर्पण एवं संगठनात्मक कौशल से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

आप सभी का नवीन दायित्व सफल, सार्थक एवं संगठन के लिए गौरवपूर्ण हो, यही मंगलकामना है।
नए दायित्व, नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ संगठन की मजबूती के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ!

💐 बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ!

भारत माता की जय! 🇮🇳
जय श्री राम! 🚩

Address

Sardhana

Telephone

09899169127

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yashpal Singh Soam, Adv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Yashpal Singh Soam, Adv:

Shortcuts

Share