NSS Pt J L N Govt College, Faridabad

NSS Pt J L N Govt College, Faridabad

Share

PT. J.L.N. Govt. College Faridabad

Photos from NSS Pt J L N Govt College, Faridabad's post 24/03/2026

*नेहरू कॉलेज की एनएसएस इकाइयों द्वारा ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन*

पंडित जवाहरलाल नेहरु राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद की एनएसएस इकाइयों द्वारा आज दिनांक 24 मार्च 2026 को अमर उजाला समाचार पत्र के सहयोग से “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. रुचिरा खुल्लर के निर्देशन एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जोरावर सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय सड़क सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ACP ओल्ड फरीदाबाद श्री संजीव कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ACP संजीव सर ने बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना अनिवार्य है, साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने तेज गति से वाहन चलाने और मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरों के बारे में भी बताया।
SHO सुनीता मैम एवं SHO मदन सर ने साइबर अपराध (Cyber Crime) के बारे में जागरूक करते हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, फेक कॉल, OTP शेयरिंग और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जोरावर सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने और इन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गिरिराज एवं डॉ. राजविंदर कौर ने अमर उजाला समाचार पत्र तथा फरीदाबाद पुलिस बल की सराहना की तथा इस आयोजन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. सुदेश यादव, डॉ. प्रीति कपूर, डॉ. मोनिशा चौधरी, डॉ. कविता सैनी, डॉ. ललित कुमार, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. बलराम यादव, डॉ. पीयूष वत्स, डॉ. अनीता यादव, डॉ. विशाल एवं डॉ. कंचन जमीर आदि प्राध्यापकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India NSS Haryana NSS India CMO Haryana DC Faridabad Ministry of Education and Human Resources Development - MEHRD प्रताप चौहान Faridabad Police Department Ruchira Khullar

Photos from NSS Pt J L N Govt College, Faridabad's post 23/03/2026

‘मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ शहीद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पदयात्रा में शामिल राजकीय महाविद्यालय, फरीदाबाद के एनएसएस स्वयंसेवकों का दल
NSS India NSS Haryana Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Ministry of Education and Human Resources Development - MEHRD CMO Haryana DC Faridabad प्रताप चौहान

Photos from NSS Pt J L N Govt College, Faridabad's post 20/02/2026

*एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन*

पण्डित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद की एनएसएस इकाइयों द्वारा ‘यूथ फॉर माय भारत’ थीम पर आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया।
इस शिविर के समापन समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. प्रोमिला काजल , महाविद्यालय परिषद् के सदस्यों एवं शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
तदुपरान्त स्वयंसेवकों द्वारा गायन, नृत्य, काव्यपाठ आदि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। साथ ही सत्यम्, आयुष, निर्मला, अल्पना, लक्ष्मी आदि स्वयंसेवकों ने सात दिवसीय शिविर के सन्दर्भ में अपने अनुभव साझा किये और इस शिविर के दौरान अपने व्यक्तित्व में आये बदलाव के बारे में बताया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों को स्वहस्तनिर्मित उपहार प्रदान कर उनका स्वागत किया।
महाविद्यालय की एनएसएस इकाई तीन के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जोरावर सिंह ने इस शिविर के दौरान आयोजित की गई शारीरिक, सांस्कृतिक एवं ललित कलात्मक प्रतियोगिताओं के विषय में जानकारी दी और उपस्थित अतिथियों द्वारा इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। डॉ. जोरावर सिंह ने शिविर के दौरान पाकशाला प्रबन्धन, मीडिया प्रबंधन, रिकॉर्ड प्रबन्धन, मंच संचालन आदि क्षेत्रों में विशेष भूमिका निभाने वाले स्वयंसेवकों के नामों की घोषणा की और उन्हें सम्मानित किया गया। तदुपरान्त सम्पूर्ण सात दिवसीय शिविर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले स्वयंसेवकों को ‘सर्वोत्कृष्ट स्वयंसेवक’ के रूप में सम्मानित किया गया। इकाई एक से स्वयंसेवक अगस्त्य पांडेय, इकाई दो से स्वयंसेविका रीना तथा इकाई तीन से स्वयंसेवक आयुष ‘सर्वोत्कृष्ट स्वंसेवक’ चुने गए तथा उपस्थित अतिथियों ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया। एनएसएस इकाई एक के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गिरिराज ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए एक कविता के माध्यम से स्वयंसेवकों को अनुशासन के महत्त्व के बारे में समझाया और कहा कि अनुशासन सिखाने के लिए शिक्षकों द्वारा बरती गई कठोरता जीवन की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इकाई दो की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजविंदर कौर ने सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर के दौरान एंटीबायोटिक्स के अनुचित प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव, साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मानसिक स्वास्थ्य, सतत विकास लक्ष्य, स्वच्छ भारत , हरियाणा बजट आदि विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान एवं परिचर्चा सत्रों का आयोजन किया गया जिनमें सभी स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने इन सभी सत्रों में वक्तव्य देने वाले समस्त शिक्षकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
समारोह का समापन एनएसएस गीत एवं वन्दे मातरम् गीत के समूह गायन के साथ हुआ जिससे समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं स्वयंसेवकों में उत्साह का संचार हुआ। सभी स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्मृतियाँ संजोकर एक भावपूर्ण वातावरण में शिविर से विदा ली।
DC Faridabad Ministry of Education and Human Resources Development - MEHRD NSS India NSS Haryana Nayab Saini Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India प्रताप चौहान Pt JLN Government PG College

Photos from NSS Pt J L N Govt College, Faridabad's post 24/09/2025

*नेहरू कॉलेज में सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत राष्ट्रीय शिक्षानीति पर सेमिनार का आयोजन*

पंडित जवाहरलाल नेहरु राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फरीदाबाद में प्राचार्या डॉ. रुचिरा खुल्लर के मार्गदर्शन एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जोरावर सिंह के संयोजन में आज दिनांक 24 सितम्बर, 2025 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के सहसंयोजक डॉ. गिरि राज एवं राजविन्दर कौर के सहसंयोजन में आयोजित इस सेमिनार में ‘विद्यार्थियों की दृष्टि में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का पुनरावलोकन’ विषय पर अनेक छात्र-छात्राओं ने पत्र प्रस्तुत किए, जिनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय की NEP कमेटी के सदस्य डॉ. ज़ोरावर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को NEP 2020 के मुख्य बिंदुओं को सरल भाषा में समझाया और बताया कि इसका उद्देश्य भारतीय शिक्षा व्यवस्था को अधिक समावेशी, रोजगारपरक और गुणवत्ता-युक्त बनाना है। डॉ. ज़ोरावर सिंह ने विद्यार्थियों से प्रश्न भी पूछे और संवादात्मक ढंग से उन्हें नई शिक्षा नीति के लाभ समझाए।
इस सेमिनार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निम्नलिखित पहलुओं पर विशेष चर्चा की गई : -

प्रारंभिक शिक्षा में मातृभाषा/स्थानीय भाषा पर ज़ोर।
व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान।
भारतीय संस्कृति और मूल्य आधारित शिक्षा पर ज़ोर।
स्नातक स्तर पर लचीला पाठ्यक्रम: 3 या 4 वर्ष का विकल्प।
बहुविषयक (Multidisciplinary) शिक्षा को बढ़ावा।
शोध एवं नवाचार पर बल।
शिक्षा में प्रौद्योगिकी का अधिक उपयोग।
शिक्षक प्रशिक्षण और गुणवत्ता सुधार।

डॉ. सिंह ने अपने व्याख्यान में छात्रों को यह भी बताया गया कि नई शिक्षा नीति से विद्यार्थियों को अधिक अवसर मिलेंगे—वे अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार विषय चुन सकेंगे, साथ ही रोजगार और शोध के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने ध्यानपूर्वक व्याख्यान सुना और प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक हुआ और यह सेवा पखवाड़ा के उद्देश्यों को सार्थक करने वाला रहा। कार्यक्रम में एनएसएस यूनिट-2 की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. राजविन्दर कौर तथा यूनिट-1 के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. गिरि राज भी उपस्थित रहे। इन दोनों ने भी विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रताप चौहान Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Nayab Saini PMO India Ministry of Education and Human Resources Development - MEHRD

Photos from NSS Pt J L N Govt College, Faridabad's post 24/09/2025

*राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस के 57वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन*
पंडित जवाहर लाल नेहरु राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फरीदाबाद की एनएसएस इकाइयों द्वारा प्राचार्या डॉ. रुचिरा खुल्लर के निर्देशन एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गिरिराज, डॉ. राजविंदर कौर और डॉ. जोरावर सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 57वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे एन.एस.एस. गीत से हुआ, जिससे सभी स्वयंसेवकों में ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जोरावर सिंह, डॉ. गिरिराज तथा डॉ. राजविन्दर कौर ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया और एन.एस.एस. के उद्देश्यों व महत्त्व पर प्रकाश डाला।

विशेष रूप से स्वयंसेवक नन्दिनी ने अपने भाषण में एन.एस.एस. की स्थापना, उसके इतिहास और समाज सेवा से जुड़े कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एन.एस.एस. (National Service Scheme) की स्थापना वर्ष 1969 में महात्मा गांधी जी की जन्म शताब्दी वर्ष में की गई थी। एन.एस.एस. का आदर्श वाक्य है “Not Me But You”, जो सेवा भावना और निःस्वार्थ भाव का प्रतीक है।
भाषणों के पश्चात विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुछ स्वयंसेवकों ने मधुर संगीत प्रस्तुत किया तो कुछ ने काव्यपाठ किया, वहीं कुछ स्वयंसेवकों ने चुटकुले सुनाकर सभी को आनंदित कर दिया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिनमें विशेष रूप से ब्लाइंड गेम और अन्य रोचक खेल शामिल रहे। इन गतिविधियों में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इसके साथ ही महाविद्यालय की तीनों एनएसएस इकाइयों में इस वर्ष शामिल हुए नवीन स्वयंसेवकों को एनएसएस गीत तथा एनएसएस क्लैप्स का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में एनएसएस वाटिका विकसित करने के लिए स्थान भी चिह्नित किया गया।
इस प्रकार यह एन.एस.एस. स्थापना दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने सेवा, संस्कृति और मनोरंजन – तीनों का अनुभव प्राप्त किया।

NSS India NSS Haryana Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Nayab Saini PMO India प्रताप चौहान

Photos from NSS Pt J L N Govt College, Faridabad's post 17/09/2025

*नेहरू कॉलेज में सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन*

फरीदाबाद, 17 सितम्बर
पं. जवाहरलाल नेहरू राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फरीदाबाद में प्राचार्या डॉ. रुचिरा खुल्लर के नेतृत्व में महाविद्यालय के पूर्वछात्र संघ, एन.एस.एस. (National Service Scheme) इकाई 1, 2 एवं 3, वाई.आर.सी. (Youth Red Cross) के संयुक्त तत्वावधान में तथा रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद, संस्कृति एवं लॉयंस क्लब, फरीदाबाद के सहयोग से सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यकर्ता के मुख्यअतिथि श्री कृष्णपाल गुर्जर, माननीय राज्य मंत्री, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सर्वप्रथम महाविद्यालय परिसर में स्थित माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उसके पश्चात सरस्वती-वाटिका में पौधारोपण कर उन्होंने सेवा पखवाड़ा का विधिवत शुभारंभ किया। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मुख्यअतिथि ने बताया कि वे इसी महाविद्यालय के पूर्व छात्र भी रहे हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि “अपने ही महाविद्यालय में इस सेवा कार्य का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व का क्षण है।” तदुपरांत महाविद्यालय के बैन्दा हॉल में फीता काटकर उन्होंने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने तिलक लगाकर तथा पूर्वछात्रों ने अंगवस्त्र भेंटकर मुख्यअतिथि का स्वागत किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचिरा खुल्लर, जो कि महाविद्यालय की पूर्व छात्रा भी रही हैं, ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को पुण्य कार्य बताया।

रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों, पूर्वछात्रों, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों, वाई.आर.सी. कार्यकर्ताओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदाताओं को रोटरी क्लब, फरीदाबाद द्वारा सम्मान स्वरूप प्रमाणपत्र, उपहार कूपन (Sponsored by OMG – Oh My Game), तथा अल्पाहार (Refreshment) भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में एन.एस.एस. इकाई-1 के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. गिरि राज, इकाई-2 की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. राजविंदर कौर, इकाई-3 के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. जोरावर सिंह तथा वाई.आर.सी. के प्रोग्राम ऑफिसर श्री अशोक अहलावत भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और आयोजन की सफलता में योगदान दिया।

इस अवसर पर रोटेरियन सुनील खंडूजा (अध्यक्ष, रोटरी क्लब संस्कृत‍ि), रोटेरियन संदीप सिंघल(अध्यक्ष, पूर्व छात्र संघ), डॉ. सुनील शर्मा (लॉयंस क्लब एवं पूर्वछात्र संघ)तथा डॉ. दीपिका लोगानी (संयोजक, पूर्वछात्र संघ) उपस्थित रहे।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जोरावर सिंह ने बताया कि यह मेगा रक्तदान शिविर महाविद्यालय और समाज के गहरे जुड़ाव का प्रतीक रहा, जिसने निस्वार्थ सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को नई दिशा दी।
NSS Haryana NSS India प्रताप चौहान Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Nayab Saini Ch. Krishan Pal Gurjar

Photos from NSS Pt J L N Govt College, Faridabad's post 10/09/2025

*राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में हुआ एनएसएस के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन*
फरीदाबाद, दिनांक 10 सितम्बर 2025 पंडित जवाहर लाल नेहरु राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फरीदाबाद में प्राचार्या डॉ. रुचिरा खुल्लर के मार्गदर्शन एवं महाविद्यालय की तीनों एनएसएस इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गिरिराज, डॉ. राजविंदर कौर एवं डॉ. जोरावर सिंह के संयोजन में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) का ओरिएंटेशन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नए स्वयंसेवकों के पारंपरिक स्वागत से हुई, जिसमें उनका तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात् समारोह की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया एवं उपस्थित प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया गया। तदनन्तर सभी स्वयंसेवकों द्वारा सामूहिक रूप से प्रस्तुत एनएसएस गीत ने पूरे वातावरण को देशभक्ति और सेवा की भावना से सराबोर कर दिया। इसके उपरांत स्वयंसेवक सत्यम ने मनमोहक राम स्तुति की प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को आध्यात्मिकता और भक्ति भाव से जोड़ दिया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचिरा खुल्लर ने अपने उद्बोधन में नए स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों, आदर्शों एवं महत्त्व से अवगत कराया। उन्होंने स्वयंसेवा को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए विद्यार्थियों को समाजसेवा के कार्यों में सदैव सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद एक पावर प्वाइंट प्रस्तुति (Presentation) के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को एनएसएस का वास्तविक अर्थ एवं इसकी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत किया गया नुक्कड़ नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें समाजसेवा एवं युवाओं की भूमिका को सजीव ढंग से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय में पिछले वर्ष आयोजित की गई एनएसएस की सभी गतिविधियों का एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिससे नए स्वयंसेवकों को एनएसएस के कार्यों की स्पष्ट झलक मिली। इसी क्रम में स्वयंसेविका सलोनी द्वारा प्रस्तुत कविता ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया। इसके उपरान्त महाविद्यालय की तीनों एनएसएस इकाइयों के अनेक स्वयंसेवकों ने शास्त्रीय नृत्य, हरियाणवी नृत्य, रागनी, कविता व गीत आदि प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और अधिक मनोरम व भव्य बनाया।

विशेष रूप से इस कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों का "माय भारत पोर्टल" पर पंजीकरण भी कराया गया, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर एनएसएस गतिविधियों से जुड़ सकें।

समापन सत्र में प्रोग्राम अधिकारियों ने नए स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया और आने वाले समय में समाजहित के लिए निरंतर सक्रिय बने रहने का संकल्प दिलाया। पूरे कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि एनएसएस केवल एक योजना नहीं, बल्कि युवाओं को जिम्मेदार, संवेदनशील और जागरूक नागरिक बनाने का माध्यम है। तत्पश्चात स्वयंसेवकों को अल्पाहार वितरित किया गया।
यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम न केवल जानकारीपूर्ण रहा बल्कि विद्यार्थियों में समाजसेवा की भावना और संगठन की प्रेरणा को भी प्रखर करने वाला सिद्ध हुआ।कार्यक्रम के आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था स्वयंसेवकों ने स्वयं सम्मिलित रूप से की। साथ ही समारोह स्थल की पूर्ण साज-सज्जा स्वयंसेवकों द्वारा अपने हस्तनिर्मित उत्पादों द्वारा की गई।कार्यक्रम का मंच संचालन एनएसएस स्वयंसेवक आरती एवं सुमित द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया तथा स्वयंसेवकों की मीडिया टीम द्वारा सम्पूर्ण कार्यक्रम को फोटो व वीडियो के माध्यम से भव्य रूप से कवर किया गया।
NSS India NSS Haryana Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India PMO India Nayab Saini प्रताप चौहान

Want your business to be the top-listed Government Service in Sector?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address

Nehru College Sector 16 A
Sector