मेरे साथी “एंटी-नेशनल सोरोस एजेंट्स” के साथ दिलचस्प बातें हुईं।
वेदांत और उसके दोस्त शानदार, बहादुर युवा भारतीय हैं, जिन्होंने CBSE और मोदी सरकार से सीधे-सादे सवाल पूछे, लेकिन जवाब की जगह उन्हें अपमान मिला।
वे एक उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के हकदार हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें वह मिले।
— राहुल गांधी,
नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा
Shivdeep Dehariya
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shivdeep Dehariya, Seoni.
"राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने वाला कंटेंट क्रिएटर ✍️
Youth, education और social development पर फोकस 🔹
सकारात्मक बदलाव और meaningful conversations की ओर ✨"
पूछा, महंगाई के इस दौर में कैसी चल रही है जिंदगी? जवाब आया, एक सफ़र पर चलो, बताता हूं!
आप भी साथ चलिए और सुनिए।
29/05/2026
NEET छात्रों से मिलकर साफ़ हो गया, देश का युवा नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता।
पेपर खुलेआम बिक रहे हैं, माफ़िया सबको दिख रहा है, सरकार को छोड़कर।
सेना को अब पेपर बचाने भेजना, इस सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार का सबसे शर्मनाक सबूत है।
पूरी परीक्षा व्यवस्था बदलनी होगी।
NEET पर भरोसा नहीं - क्या Re-NEET भी लीक होगी? | Rahul Gandhi NEET छात्रों से मुलाक़ात में एक बात बिल्कुल साफ़ हो गई - भारत का युवा नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता।उन्होंने मुझे बत...
आज दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने ऑटो चालकों के साथ समय बिताया, उनकी समस्याओं पर चर्चा की और खाना खाया।
इस लंबी मुलाकात के बाद राहुल गांधी एक ऑटो वाले साथी के साथ ही अपने घर गये।
29/05/2026
आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों की आवाज़ और ग्रामीण भारत के सच्चे हितैषी चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि है।
जिन्होंने कहा था - *"देश की समृद्धि का रास्ता खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है"*। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसान, मजदूर और गरीब के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।
जमींदारी उन्मूलन से लेकर कर्ज माफी तक, उनके हर कदम में गांव की मिट्टी की खुशबू थी।
आज उनकी पुण्यतिथि पर हम संकल्प लें कि उनके सपनों का आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत बनाएंगे।
चौधरी साहब अमर रहें 🇮🇳
28/05/2026
ईद मुबारक !!
CBSE परीक्षा परिणाम में भयंकर हेर-फेर हो गई जिससे देश के लाखों बच्चे और उनके माता-पिता सदमे में हैं।
और मोदी जी? हमेशा की तरह - न जवाब, न ज़िम्मेदारी, न शर्म।
जिस कंपनी COEMPT को यह ज़िम्मेदारी मिली, वह पहले Globarena के नाम से तेलंगाना में 2019 में यही कारनामे कर चुकी है।
नाम बदला - पर नीयत वही, फितरत वही।
इतिहास सबको पता था, फिर भी ठेका दिया गया। ऐसी कंपनी के हाथ में 18.5 लाख बच्चों का भविष्य सौंप दिया गया और किसी को फ़र्क़ नहीं पड़ा।
यह गलती नहीं - यह सोचा-समझा षड़यंत्र है।
कुछ ज़रूरी सवाल हैं:
- COEMPT को CBSE का ठेका क्यों और किसके कहने पर दिया गया?
- कौन-कौन से नियम और प्रक्रिया दरकिनार करके इस कंपनी को ये ठेका दिया गया?
- COEMPT पहले Globarena के नाम से विवादों में घिर चुकी है, ये CBSE को क्यों नहीं पता चला? Background checks क्यों नहीं किए गए?
- COEMPT प्रबंधन और मोदी सरकार के बीच आखिर क्या संबंध हैं?
हम मांग करते हैं कि इस पूरे घोटाले के असली दोषियों को सामने लाने के लिए स्वतंत्र न्यायिक जांच और SIT का गठन तत्काल किया जाए।
CBSE के Gen Z साथियों - आपकी मेहनत, आपका भविष्य, कोई चुरा नहीं पाएगा। हम इस साजिश की तह तक जाएंगे, और इस भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।
27/05/2026
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत की नींव रखने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत रत्न Jawaharlal Nehru जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। 🌹
पंडित नेहरू जी ने लोकतंत्र, शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का जो सपना देखा था, वह आज भी देश को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।
उनके विचार और आदर्श सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। 🙏
25/05/2026
महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला।
पेट्रोल-डीज़ल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं - ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे।
मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे - और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल ₹8 महंगा कर दिया।
और, ये बढ़त होती ही जाएगी।
महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है - चुनाव में वादे, और बाक़ी समय जनता की जेब पर वार।
24/05/2026
भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏
श्री घूरसिंह चिरोंजे जी के केयर अस्पताल में हुए दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि। 🌹🙏
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the business
Address
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |
| Sunday | 9am - 5pm |
