07/07/2026
सामाजिक एकता हमारा और समाज के प्रत्येक समाजबंधु का नैतिक कर्तव्य है, हम अगर संगठित होंगे, तो समाज सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक सहित हर क्षेत्र में प्रगतिशील होकर अपने खोए हुए वैभव को प्राप्त कर सकता है, जहां तक मुझे ऐतिहासिक जानकारी है कि इक्ष्वाकु वंश से हमारा इतिहास प्रारम्भ होता है, हम राजा मान्धाता, भगवान बुद्ध, वीरांगना झलकारी बाई के वंशज हैं, हमारा वैभवशाली इतिहास रहा है, हमारे समाज के वीर योद्धा और राजा - महाराजाओं ने 84 रियासतों में शासन किया, वहीं हम चक्रवर्ती सम्राट राजा मान्धाता के वंशज मानते जाते हैं, लेकिन विडम्बना यह है कि हम "फूट डालो, राज करो" की षड़यंत्रकारी साजिश के शिकार होकर अपने ही वैभवशाली इतिहास से वंचित हो गये हैं।
1967 में दिल्ली में हमारे पूर्वजों ने सामाजिक एकता का सपना देखते हुए अखिल भारतीय कोली समाज की स्थापना का बीड़ा उठाया, और 1971-72 में पंजीकृत संस्था के रुप में एक वटवृक्ष का रुप लिया, लेकिन सन 2016-17 के बाद समाज में स्वार्थी और पदलोलुपता वाले षड़यंत्रकारी लोगों की जमात ने इस पर अपना आधिपत्य जमा लिया और "फूट डालो, राज करो" की नीति अपना कर समाज को विघटित करने का प्रयास किया। यही कारण है कि एक ही पंजीकरण पर आज तीन संगठन चल रहे हैं, इसमें निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र कश्यप जी वाला संगठन ने तो नईदिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 12वां राष्ट्रीय अधिवेशन पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी सहित दो पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यनारायण पंवार, श्री अजीत भाई पटेल एवं संस्थापक श्री दिगम्बरदास पाटनवाल जी, श्री रामस्वरुप शिलेष जी सहित अनेक सांसद, विधायक एवं 22 राज्यों के समाजबंधुओं की उपस्थिति ने साबित कर दिया है, कि संस्थापक संस्था श्री वीरेन्द्र कश्यप जी के नेतृत्व वाली ही है, वहीं दूसरी और श्री कुंवरजी भाई बावलिया जी केवल अपने मंत्री पद की कुर्सी बचाए रखने के लिए काम्पीटिशन की राजनीतिक रच रहें हैं, तीसरे तथाकथित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एम एल माहौर की बात करना तो मेरे जैसे अदने से सामाजिक कार्यकर्ता को शोभा नहीं देता है, क्योंकि कि जो व्यक्ति गिरगिट की तरह रंग बदल कर समाजसेवा का चौला पहने हो, और संगठन के बुजुर्ग संस्थापक सदस्य के नाम से फर्जी पत्र जारी कर समाज को गुमराह करता हो, ऐसे लोगों के बारे में बात करना तो दूर सोचना भी समाज के लिए नुकसानदायक है।
समाज का चरणधुर
प्रकाश महावर कोली
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मप्र
अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.) नईदिल्ली
मोबा. 9009677768 / 9826502241