08/10/2026
आज दिनांक:-08.10.26 को बिहार बंद/आंदोलन को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय, शेखपुरा के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं गश्ती की जा रही है।
शेखपुरा पुलिस की अपील— • शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें।
• किसी भी प्रकार के उपद्रव, हिंसा, तोड़फोड़ एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने से बचें।
• यातायात व्यवस्था बाधित न करें तथा आम नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो, इसका ध्यान रखें।
• अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और बिना सत्यापन के किसी सूचना को प्रसारित न करें।
• किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
• आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करें।