Hittender Singh Chauhan IYC

Call Contact the organization

Hittender Singh Chauhan IYC Former State Secretary, NSUI
Former District General Secretary NSUI Shimla
Former President NSUI unit Government College Nerwa

हिमाचल प्रदेश NSUI के पूर्व छात्र नेता नासिर ख़ाँ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।छात्रों के अधिकारों के लिए उनके समर...
11/08/2026

हिमाचल प्रदेश NSUI के पूर्व छात्र नेता नासिर ख़ाँ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।

छात्रों के अधिकारों के लिए उनके समर्पण और योगदान को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौपाल के सभी साथियों को संगठन में मिले नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।मुझे पूर्ण...
29/07/2026

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौपाल के सभी साथियों को संगठन में मिले नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी निष्ठा, समर्पण और अथक परिश्रम से संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाएँगे तथा जनसेवा के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

इस अवसर पर मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय विनय कुमार जी, प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव श्री विनोद जिंटा जी का संगठन को मजबूत एवं सक्रिय नेतृत्व प्रदान करने तथा समर्पित एवं योग्य कार्यकर्ताओं पर विश्वास व्यक्त करने के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।

साथ ही, माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का हृदय से धन्यवाद, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा संगठन को भी निरंतर मजबूती मिल रही है।

आप सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों के सफल, उज्ज्वल एवं जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यकाल के लिए पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ।

जय हिंद।
जय कांग्रेस।

🏥 नेरवा क्षेत्र की जनता के लिए एक और महत्वपूर्ण सौगात!चौपाल विधानसभा क्षेत्र के सिविल अस्पताल नेरवा में आधुनिक कलर डॉप्ल...
29/07/2026

🏥 नेरवा क्षेत्र की जनता के लिए एक और महत्वपूर्ण सौगात!

चौपाल विधानसभा क्षेत्र के सिविल अस्पताल नेरवा में आधुनिक कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड (USG) मशीन की खरीद हेतु ₹27,86,979 की राशि जारी कर दी गई है।

इस अत्याधुनिक मशीन के स्थापित होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी तथा अल्ट्रासाउंड जांच के लिए दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा।

नेरवा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव श्री विनोद ज़िंटा जी के निरंतर प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने भविष्य में कुपवी अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है, ताकि क्षेत्रवासियों को और बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ मिल सकें।

इस जनहितकारी निर्णय के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री विनय कुमार जी तथा प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव श्री विनोद ज़िंटा जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो सका।

स्वस्थ चौपाल – सशक्त चौपाल।
यही हमारी प्रतिबद्धता है। 💙

पिछले कल विश्राम गृह नेरवा में हिमफेड के अध्यक्ष बड़े भाई महेश्वर सिंह चौहान जी (पांडू भाई) से नेरवा एनएसयूआई इकाई के सा...
21/07/2026

पिछले कल विश्राम गृह नेरवा में हिमफेड के अध्यक्ष बड़े भाई महेश्वर सिंह चौहान जी (पांडू भाई) से नेरवा एनएसयूआई इकाई के साथियों के साथ मिलना हुआ और नेरवा कॉलेज की मुख्य मागे उन के समक्ष रखी। उन्होंने शीघ्र उन मुख्य मागों को पूर्ण करने का आश्वाशन दिया।

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव व प्रदेश सरकार में HPMC के वाईस चेयरमैन और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी ब...
16/07/2026

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव व प्रदेश सरकार में HPMC के वाईस चेयरमैन और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी बड़े भाई Surender Sharma जी को जन्मदिवस की बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।

प्रदेश के 6 बार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी की पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन न भूलें है,न कभी भूलेंगे।।
08/07/2026

प्रदेश के 6 बार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी की पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन
न भूलें है,न कभी भूलेंगे।।

07/07/2026
"शाक परगना रुसलाह में हुई हृदय विदारक दुर्घटना से मन अत्यंत व्यथित है। प्रभु दिवंगत पिता-पुत्री की आत्मा को अपने श्री चर...
30/06/2026

"शाक परगना रुसलाह में हुई हृदय विदारक दुर्घटना से मन अत्यंत व्यथित है। प्रभु दिवंगत पिता-पुत्री की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति

विनम्र श्रद्धांजलि।

Address

Shimla

Telephone

+918894118228

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hittender Singh Chauhan IYC posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Hittender Singh Chauhan IYC:

Shortcuts

Share