Ram Niwas Shah

Call Contact the organization

Ram Niwas Shah भाजपा विधायक सिंगरौली (विधानसभा - 80)

🪔 सेवा संकल्प अभियान | सेवा ज्योति संकल्प यात्राप्रिय क्षेत्रवासियों, 7 अक्टूबर को रामलीला मैदान, बैढ़न में प्रातः 9:00 ...
06/10/2026

🪔 सेवा संकल्प अभियान | सेवा ज्योति संकल्प यात्रा

प्रिय क्षेत्रवासियों, 7 अक्टूबर को रामलीला मैदान, बैढ़न में प्रातः 9:00 बजे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण होगा। इसके पश्चात सेवा ज्योति संकल्प यात्रा का शुभारंभ होगा।

आप सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सेवा संकल्प यात्रा को सफल बनाएं।

📍 रामलीला मैदान, बैढ़न
📅 7 अक्टूबर | ⏰ प्रातः 9:00 बजे

#सेवा_ज्योति_यात्रा

Narendra Modi Dr Mohan Yadav Hemant Khandelwal BJP Madhya Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP)
Narendra Singh Tomar Ram Niwas Shah

05/10/2026

प्रिय सिंगरौली वासियों,

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को समर्पित सेवा संकल्प यात्रा के अंतर्गत 7 अक्टूबर को जिला मुख्यालय बैढ़न में सेवा ज्योति संकल्प यात्रा का शुभारंभ होगा।

इस अवसर पर रामलीला मैदान, बैढ़न में प्रातः 9:00 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव प्रसारण एवं उद्बोधन होगा। उद्बोधन के पश्चात हम सभी सेवा संकल्प यात्रा में सहभागी बनेंगे।

आप सभी परिवारजनों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मैदान, बैढ़न पहुंचकर इस कार्यक्रम में सहभागिता करें और सेवा संकल्प यात्रा को सफल बनाएं।

स्थान: रामलीला मैदान, बैढ़न
दिनांक: 7 अक्टूबर
समय: प्रातः 9:00 बजे

#सेवा_ज्योति_यात्रा

Nitin Nabin Dr Mohan Yadav Hemant Khandelwal Narendra Singh Tomar Shivraj Singh Chouhan BJP Madhya Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP) Jansampark Madhya Pradesh Ram Niwas Shah CM Madhya Pradesh

आज बैढ़न स्थित नवनिर्माणाधीन जिला न्यायालय भवन में मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री आर. के. चौबे जी की गरिमामयी उपस्थ...
02/10/2026

आज बैढ़न स्थित नवनिर्माणाधीन जिला न्यायालय भवन में मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री आर. के. चौबे जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ, सिंगरौली के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह में सहभागिता की ।

इस अवसर पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। न्याय व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही अधिवक्ताओं के हितों, गरिमा एवं कल्याण के लिए भी संघ का सकारात्मक योगदान महत्वपूर्ण रहेगा।

आशा है कि जिला अधिवक्ता संघ, सिंगरौली के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अधिवक्ता समाज एवं न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान देंगे।

सभी पदाधिकारियों को सफल, सार्थक एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

Narendra Modi Dr Mohan Yadav Hemant Khandelwal BJP Madhya Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP)

आज बैढ़न स्थित नवनिर्माणाधीन जिला न्यायालय भवन में मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री आर. के. चौबे जी की गरिमामयी उपस्थ...
02/10/2026

आज बैढ़न स्थित नवनिर्माणाधीन जिला न्यायालय भवन में मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री आर. के. चौबे जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ, सिंगरौली के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह में सहभागिता की ।

इस अवसर पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। न्याय व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही अधिवक्ताओं के हितों, गरिमा एवं कल्याण के लिए भी संघ का सकारात्मक योगदान महत्वपूर्ण रहेगा।

आशा है कि जिला अधिवक्ता संघ, सिंगरौली के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अधिवक्ता समाज एवं न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान देंगे।

सभी पदाधिकारियों को सफल, सार्थक एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

Narendra Modi Dr Mohan Yadav Hemant Khandelwal Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Madhya Pradesh

आज भाजपा बैढ़न मंडल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर अमलोरी स्थित महात्मा गांधी जी के स्मारक पर म...
02/10/2026

आज भाजपा बैढ़न मंडल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर अमलोरी स्थित महात्मा गांधी जी के स्मारक पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया।

महात्मा गांधी जी का सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा का संदेश सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। उनके आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती प्रेमवती खैरवार जी, जिला महामंत्री श्री विक्रम सिंह जी, जिला मंत्री श्री संदीप झाँ जी, मंडल अध्यक्ष श्री सौरभ गुप्ता जी, OBC मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री रवि चौरसिया जी सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बापू के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहें।

Narendra Modi Dr Mohan Yadav Hemant Khandelwal Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Madhya Pradesh

आज गांधी जयंती के पावन अवसर पर भाजपा मंडल बैढ़न द्वारा  #सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत आयोजित “नमो सेवा—अनकही कहानियाँ” ...
02/10/2026

आज गांधी जयंती के पावन अवसर पर भाजपा मंडल बैढ़न द्वारा #सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत आयोजित “नमो सेवा—अनकही कहानियाँ” नुक्कड़ नाटक में सहभागिता कर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियों का अवलोकन किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा की यात्रा से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को भावपूर्ण एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का सुंदर प्रयास किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री गिरीश द्विवेदी जी, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती प्रेमवती खैरवार जी, निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडेय जी, जिला महामंत्री श्री विक्रम सिंह जी, मंडल अध्यक्ष श्री सौरभ गुप्ता जी सहित पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

कलाकारों की मेहनत एवं शानदार प्रस्तुति के लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Narendra Modi Dr Mohan Yadav Hemant Khandelwal BJP Madhya Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP)

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन से...
02/10/2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन सेवा से राष्ट्र सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा बिलौंजी स्थित जुड़वा तालाब परिसर में आयोजित “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर जुड़वा तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगरौली को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान हमारे सफाई मित्रों का स्वागत एवं सम्मान कर स्वच्छ सिंगरौली के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, गंदगी न करने तथा स्वच्छता के प्रति दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

पूज्य बापू का जीवन हमें स्वच्छता, सेवा और आत्मअनुशासन का संदेश देता है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाते हुए स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि अपनी दैनिक जीवनशैली और सामूहिक जिम्मेदारी बनाने का संकल्प लें।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह जी, सिंगरौली कलेक्टर श्री गौरव बैनल जी, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल जी, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडेय जी, निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान जी, श्री दिलीप शाह जी सहित प्रशासनिक अधिकारी, सफाई मित्र, पार्षदगण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वच्छ सिंगरौली, हरित सिंगरौली — हम सभी का संकल्प, हम सभी की जिम्मेदारी।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को जयंती पर शत-शत नमन।

Narendra Modi Dr Mohan Yadav Hemant Khandelwal BJP Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP) Shivraj Singh Chouhan

सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग से विश्व को मानवता का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें साद...
02/10/2026

सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग से विश्व को मानवता का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

उनके विचार और आदर्श सदैव हमें राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण की प्रेरणा देते रहेंगे।

सरलता, शुचिता, दृढ़ता और त्याग की साक्षात प्रतिमूर्ति, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं 'भारत रत्न' से सम्मानित लाल बहादुर...
02/10/2026

सरलता, शुचिता, दृढ़ता और त्याग की साक्षात प्रतिमूर्ति, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं 'भारत रत्न' से सम्मानित लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन🙏

"जय जवान – जय किसान" का अमर मंत्र देने वाले शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन, उच्च विचार और राष्ट्रहित के प्रति उनका अटूट समर्पण आज भी हम सभी के लिए पथप्रदर्शक है।

भोपाल में मध्य प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी से शिष्टाचार भेंट कर आत्मीय संवाद किया।Narend...
01/10/2026

भोपाल में मध्य प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी से शिष्टाचार भेंट कर आत्मीय संवाद किया।

Narendra Singh Tomar BJP Madhya Pradesh

Address

Singrauli
486886

Telephone

+919754152600

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ram Niwas Shah posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ram Niwas Shah:

Shortcuts

Share