District Administration, SIWAN

Website Contact the organization

District Administration, SIWAN Mr Vijay Prakash Meena, IAS
District Magistrate and Collector , Siwan
Phone : 06154-242000

04/10/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कम्युनिटी किचेन का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रभावित लोगों के लिए समय पर भोजन एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Disaster Management Department Govt. of Bihar


04/10/2026

पूर्वजों की स्मृतियां, मन में श्रद्धा और मोक्ष की कामना...

बिहार की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक नगरी गया जी में आयोजित ‘पितृपक्ष मेला महासंगम-2026’ का मनमोहक दृश्य।




04/10/2026

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है बिहार सरकार। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार पश्चिम चंपारण में कम्युनिटी किचेन के माध्यम से जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है।

Disaster Management Department Govt. of Bihar


04/10/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार सारण जिले में बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है। सूखा राशन पैकेजिंग सेंटर से आवश्यक खाद्य सामग्री के पैकेट तैयार कर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि हर जरूरतमंद परिवार को समय पर सहायता मिल सके।

Disaster Management Department Govt. of Bihar


04/10/2026

बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुँचाना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और जनजीवन को फिर से पटरी पर लाना बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गोपालगंज जिले में प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं आवश्यक सहायता लगातार उपलब्ध कराई जा रही है।

Disaster Management Department Govt. of Bihar



#सिवान

04/10/2026

*विद्यालय वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026-27 का 5 अक्टूबर को राजेंद्र स्टेडियम में जिलाधिकारी सिवान करेंगे उद्घाटन*

सिवान जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए एक स्वर्णिम अवसर का आगाज़ सोमवार दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को होगा। जब श्री विजय प्रकाश मीणा, भा.प्र.से. जिला पदाधिकारी सिवान,राजेंद्र स्टेडियम में पूर्वाहन 10:00 बजे विद्यालय वर्षिक खेल प्रतियोगिता 2026-27 का विधिवत् उद्घाटन करेंगे और प्रतिभागी खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर जिले के वरीय पदाधिकारीगण,प्रबुद्धजन,अलग अलग विधा के खिलाड़ी तथा मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
विद्यालय वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026-27 का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी स्तर की खेल प्रतिभाओं को सामने लाना, उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करना और राज्य में एक समृद्ध खेल संस्कृति विकसित करना हैं।
विद्यालय वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026-27 में कुल 17 खेल शामिल हैं एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कबड्डी, फुटबॉल, हैंडबॉल, भारोत्तोलन, कराटे, रग्बी, खो खो, शतरंज, योग, कुश्ती, वुशु, हॉकी, ताईक्वांडो, क्रिकेट(बालक) और वॉलीबाल, इन खेलों में तीन वर्ग निर्धारित किए गए हैं। अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19। आयु की गणना का आधार 31.12.2026 है। विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं का पंजीयन 21 सितंबर 2026 से 3 अक्टूबर 2026 तक किया गया है।
विविध वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिले में कुछ विशेष स्थलों का चयन किया गया है मसलन राजेंद्र स्टेडियम सिवान, रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी, मैरवा, मैरीकॉम स्पोर्ट्स अकादमी पंजवार, रघुनाथपुर, विज्ञानानंद केंद्रीय विद्यालय चनौर, खेल भवन सह व्यायामशाला, सिवान।

यह प्रतियोगिता नवोदय और केंद्रीय विद्यालय को छोड़ कर जिला के सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त स्कूलों के खेल प्रतिभाओं के लिए होती है। यह एक ऐसा मंच है जिससे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं के पहचान का अवसर भी देता है।

प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Department of Sports, Government of Bihar
#सिवान

हर कामकाजी महिला के सपनों को मिले सुरक्षित और सम्मानजनक ठिकाना।बिहार सरकार का कामकाजी महिला छात्रावास-सह-सखी निवास महिला...
04/10/2026

हर कामकाजी महिला के सपनों को मिले सुरक्षित और सम्मानजनक ठिकाना।
बिहार सरकार का कामकाजी महिला छात्रावास-सह-सखी निवास महिलाओं को सुरक्षित आवास, बेहतर सुविधाएँ और आत्मविश्वास के साथ सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
#समाजकल्याणविभाग #कामकाजीमहिलाछात्रावास #महिलासशक्तिकरण
#सिवान

04/10/2026

बेटियों की सुरक्षा और सहायता के लिए ‘पुलिस दीदी’ पहल के तहत महला पुलिसकर्मियों द्वारा छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं। साथ ही, उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा जरूरत के समय सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Home Department, Govt. of Bihar
Bihar Police



#सिवान
Siwan Police

04/10/2026

पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित परिवारों तक लगातार सूखा राशन पहुंचाया जा रहा है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें भोजन एवं आवश्यक सामग्री के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Disaster Management Department Govt. of Bihar



#सिवान

04/10/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार सारण जिले में बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है। सूखा राशन पैकेजिंग सेंटर से आवश्यक खाद्य सामग्री के पैकेट तैयार कर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि हर जरूरतमंद परिवार को समय पर सहायता मिल सके।

Disaster Management Department Govt. of Bihar



#सिवान

Address

Collectorate
Siwan
841226

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration, SIWAN posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Administration, SIWAN:

Shortcuts

Share