04/12/2025
भारतीय जनता पार्टी सिवान पूर्वी के यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री Ranjeet Kumar जी के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनायें आपके उत्तम स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना है ❤️🌹🎂
Dilip Jaiswal BJP Bihar Samrat Choudhary
12/09/2025
📍महाराजगंज, सिवान | एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन
“महाराजगंज की जनता ने जताया अटूट विश्वास—
कार्यकर्ताओं का मनोबल बुलंद,
नेताओं का संकल्प अटल…
महाराजगंज से गूंज उठा विजय का शंखनाद!”
22/08/2025
भाजपा सिवान पश्चिमी के सभी नवनियुक्त मोर्चा क्रमशः भाजयुमो, महिला, किसान एवं एस एसटी के सभी जिला पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को बधाई तथा शुभकामनायें 🌹🌹
उम्मीद है आप सभी पार्टी के विचारधारा पर खड़ा उतरते हुए संगठन की मजबूती के लिए अपना उत्कृष्ट योगदान सुनिश्चित करेंगे ❤️🌹
Mangal Pandey Dilip Jaiswal Ranjeet Kumar Janardan Singh Sigriwal Deveshkant Singh
22/08/2025
बीते संध्या बसंतपुर नगर पंचायत के सिपाह गांव स्थित श्यामनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण के छठियार कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित माखन चोर–हांडी फोड़ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सिवान के जिलाध्यक्ष श्री Ranjeet Kumar जी सम्मिलित होने का अवसर मिला l
श्रीकृष्ण भक्ति से सराबोर इस कार्यक्रम में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने योग्य रही। टोली बनाकर युवाओं ने ऊँचाई पर टंगी मटकी को फोड़ने का प्रयास किया और पूरे वातावरण में “जय श्रीकृष्ण” के उद्घोष गूंजते रहे। परंपरा और उमंग का यह अद्भुत संगम स्थानीय लोगों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बन गया।
BJP Bihar, Dilip Jaiswal, Mangal Pandey
25/06/2025
भाजपा सिवान पूर्वी के महामंत्री श्री अवधेश पाण्डेय एवं प्रमोद कुमार पाण्डेय जी को सिवान जिला स्वास्थ्य समिति के रोगी कल्याण के सदस्य बनाये जाने पर बहुत-बहुत बधाई।🌹🌹
आशा है आप दोनों रोगियों के कल्याण हेतू अपना अहम योगदान सुनिश्चित करेंगे 🙏
25/06/2025
कल संध्या बसंतपुर मठिया निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे स्वo श्री रंजीत शुक्ला जी के श्राद्धकर्म में माननीय गोरेयाकोठी विधायक श्री Deveshkant Singh जी एवं पूर्वी के जिलाध्यक्ष श्री Ranjeet Kumar होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वo शुक्ला जी का जीवन संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और कर्मठता का प्रतीक रहा। वे वर्षों तक पार्टी के लिए एक मजबूत स्तंभ के रूप में कार्य करते रहे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि🙏
23/06/2025
भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के अपमान के विरोध में भाजपा दोनों संगठन जिला सिवान पूर्वी एवं पश्चिमी के दोनों जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन हुआ …..
बाबा साहब का चित्र, लालू जी के जन्मदिन के मौके पर उनके पैरों के पास रखा गया, ये बाबा साहब के विचारों, संघर्ष और संविधान का अपमान है। आज तक RJD या लालू परिवार की तरफ से न तो कोई माफीनामा आया, न ही किसी ने इस शर्मनाक कृत्य पर खेद जताया।
बाबा साहब के योगदान को अक्सर RJD और कांग्रेस जैसे दलों ने केवल वोट बैंक की राजनीति में इस्तेमाल किया, पर असली सम्मान कभी नहीं दिया।
भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब को नमन करती है, उन्हें सम्मान देती है चाहे सामाजिक न्याय की बात हो, अनुसूचित वर्गों के अधिकार हों या समान अवसर की गारंटी — भाजपा ने हर मोर्चे पर बाबा साहब के विचारों को जमीन पर उतारा है।
आज का यह धरना केवल विरोध नहीं, एक चेतावनी है उन सभी दलों को जो बाबा साहब के नाम का राजनीतिक प्रयोग तो करते हैं, लेकिन सम्मान देना भूल जाते हैं।
जय भीम — जय भारत
Ranjeet Kumar Dilip Jaiswal
23/06/2025
भारतीय जनता पार्टी छपरा पूर्वी (सारण) के सम्मानित जिलाध्यक्ष श्री Ranjeet Kumar Singh जी व भाभीजी के वैवाहिक वर्षगांठ पर कोटिशः बधाई एवं शुभकामनायें ❤️🌹
23/06/2025
सूचनार्थ-
भारतीय जनता पार्टी सिवान पूर्वी के आदेशानुसार आज दिनांक-23-06-2025 समय-10-30, स्थान-अम्बेडकर पार्क ,सिवान के प्रांगण मे धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।जिसमे जिलाध्यक्ष, जिला के पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक, वि. सभा प्रभारी,मंडल प्रभारी ,सम्मानित मंडल अध्यक्ष आप सादर आमंत्रित है ।
अत:आप सभी से आग्रह निवेदन पूर्वक आग्रह है ,कि कार्यक्रम को सफल बनाए।
धन्यवाद
जिलाध्यक्ष Ranjeet Kumar
22/06/2025
RJD सुप्रीमो लालू यादव द्वारा की गई संविधान निर्माता ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का अपमान कोई सामान्य घटना नहीं है, ये हमारे संविधान, सामाजिक न्याय और राष्ट्र की आत्मा पर सीधा प्रहार है।
इसके विरोध में भाजपा सिवान के नेतृत्व में कल सुबह 10 बजे से जिला मुख्यालय पर एकदिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। यह विरोध लालू परिवार के अहंकार और संविधान विरोधी मानसिकता के विरुद्ध जनआक्रोश का स्वरूप होगा।
बाबा साहेब को मानने वाले से आग्रह करता हूं — आइए, साथ मिलकर एक सशक्त संदेश दें कि भारत की आत्मा के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
जय भीम, जय भारत
BJP Bihar, Dilip Jaiswal, Mangal Pandey