27/05/2026
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
उनके आदर्श, दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे। 🇮🇳🌹
26/05/2026
कल माननीय सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी से नई दिल्ली स्थित निवास पर नगर निगम सोनीपत चुनाव में रहे मेयर प्रत्याशी, पार्षद प्रत्याशी एवं नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ शिष्टाचार मुलाकात कर संगठन एवं जनहित के विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
25/05/2026
आप सभी को पतित पावन माँ गंगा के अवतरण दिवस ‘गंगा दशहरा’ की हार्दिक शुभकामनाएं।
पुण्यसलिला मां गंगा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य का संचार करें यही प्रार्थना है।
25/05/2026
भाजपा सरकार की गलत नीतियों का सीधा असर आज आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।
लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने महंगाई की मार को और बढ़ा दिया है। जनता जवाब मांग रही है!
25/05/2026
महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला।
पेट्रोल-डीज़ल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं - ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे।
मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे - और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल ₹8 महंगा कर दिया।
और, ये बढ़त होती ही जाएगी।
महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है - चुनाव में वादे, और बाक़ी समय जनता की जेब पर वार।
21/05/2026
आधुनिक भारत के निर्माता, दूरदर्शी नेता एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
देश की एकता, तकनीकी प्रगति और युवा शक्ति को सशक्त बनाने में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। 🙏🇮🇳
20/05/2026
आज जिला कांग्रेस कमेटी, सोनीपत द्वारा लघु सचिवालय, सोनीपत के समक्ष NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की छात्र एवं जनविरोधी नीतियों पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ और लगातार बढ़ती महंगाई अब जनता सहन नहीं करेगी। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है, जबकि NEET परीक्षा विवाद ने लाखों विद्यार्थियों और उनके परिवारों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं के भविष्य और आम जनता के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।
15/05/2026
📍 यमुनानगर
आज यमुनानगर में आयोजित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक में शामिल होकर संगठनात्मक विषयों, जनहित के मुद्दों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Rao Narender Singh जी ने की। इस अवसर पर सह प्रभारी Jitendra Baghel जी एवं सह प्रभारी Prafulla Gudadhe जी की उपस्थिति भी रही।
बैठक का सफल आयोजन यमुनानगर जिला अध्यक्ष श्री नरपाल सिंह गुर्जर जी एवं शहरी जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह जी द्वारा किया गया। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के संकल्प के साथ बैठक संपन्न हुई।
#जनसेवा