25/11/2025
कबड्डी विश्व कप 2025 जीतकर देश का नाम रोशन करने के लिए हमारी भारतीय महिला कबड्डी टीम को बधाई! उन्होंने उत्कृष्ट परिश्रम, कौशल और समर्पण का प्रदर्शन किया है। उनकी जीत अनगिनत युवाओं को कबड्डी का पीछा करने, बड़े सपने देखने और ऊंचा लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित करेगी।
25/11/2025
ध्वज पताक तोरन पुर छावा। कहि न जाइ जेहि भाँति बनावा॥
सुमनबृष्टि अकास तें होई। ब्रह्मानंद मगन सब लोई॥
सियावर रामचन्द्र की जय।
25/11/2025
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आज हरियाणा में होगा आगमन।
25/11/2025
मोहन नगर,सोनीपत में प्रिय साथी निखिल सोनी जी की बहन के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर परिवार को शुभकामनाएँ प्रेषित की ।।
25/11/2025
हिंद की चादर, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर उन्हें सादर नमन।
त्याग, साहस और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले गुरु तेग बहादुर जी का जीवन हम सभी के लिए एक अमर प्रेरणा है।
24/11/2025
आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली जी की भतीजी के विवाह समारोह में पहुंचकर परिवार को बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की ।।
24/11/2025
दिग्गज अभिनेता और भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी के निधन से दुखी हूँ। भारतीय सिनेमा का एक युग आज समाप्त हो गया है।
भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय अभिनय और अमूल्य योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
ईश्वर उनके परिवार व प्रियजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
ॐ शांति
24/11/2025
हरियाणा विधानसभा में उपाध्यक्ष व जींद विधायक डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा जी के पुत्र ऋषि मिड्ढा के विवाह में हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया जी,शिक्षा मंत्री बड़े भाई महिपाल ढाँडा जी,मंत्री कृष्ण लाल पंवार जी,मंत्री कृष्ण बेदी जी,परम श्रद्धेय स्वामी दयानंद सरस्वती जी महाराज जी,अरुणदास जी महाराज जी का सानिध्य प्राप्त हुआ ।।
23/11/2025
आज हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं जींद से विधायक बड़े भाई डॉ. कृष्ण मिड्ढा जी के सुपुत्र ऋषि मिड्ढा के विवाह समारोह में पहुँचकर परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की ।
21/11/2025
आज माता नैना देवी जी के दर्शन कर सभी के मंगल की कामना की ।।
जय माता दी 🚩