09/07/2016
नेतेवाला में आयुर्वेद चिकित्सालय का एमएलए लैड से जीर्णोद्धार होगा।
विधायक कामिनी जिन्दल ने 6.25 लाख रुपये स्वीकृत किये।
विधायक कामिनी जिन्दल ने नेतेवाला आयुर्वेद चिकित्सालय में 6.25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले बरामदे एवं शौचालय निर्माण का शिलान्यास किया। इस मौके पर नेतेवाला सरपंच सुनीता मायल, उपसरपंच कुलविन्द्र
सिंह, चिकित्सालय प्रभारी डॉ. विनोद शर्मा, डॉ.आर.पी. शर्मा, डॉ. शिव प्रकाश, डॉ. रजनी वर्मा, विनोद सापुनिया, शारदा चौहान, सुरेश ताखर, कृष्ण मायल, कृष्ण खत्री, रेणु गुह्रश्वता, अनुजा गुह्रश्वता, कालुराम, साहब राम, पवन जैन सहित
सैकड़ो ग्रामीण महिला पुरूष उपस्थित थे। विधायक कामिनी जिन्दल ने इस अवसर पर चिकित्सालय परसिर में बिल्ब पत्र का पौधा लगाकर और बरामदे एवं शैचालय निर्माण की नींव रखकर जीर्णाद्वार की शुरूआत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कामिनी जिन्दल ने कहा कि उन्होनें शिक्षा और चिकित्सा पर विशेष ध्यान दिया है। सही शिक्षा और उत्तम स्वास्थ्य से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। इसके लिए उन्होनें विधायक
स्थानीय विकास निधि का 30 प्रतिशत से अधिक राशि शिक्षा और चिकित्सा को समर्पित की है। उन्होनें कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास हो इसके लिए मैं हमेशा प्रयासरत रहती हूं। दूरस्थ
क्षेत्रों में पेयजल की समस्या और सिंचाई पानी की समस्या को हल करना भी उनकी प्राथमिकता में है।
चिकित्सालय प्रभारी डॉ विनोद शर्मा ने कहा कि विधायक कामिनी जिन्दल विकासदूत बनकर क्षेत्र में आयी है। क्षेत्र की युवा विधायक पूरे भारत में आदर्श युवा विधायक के रूप में सम्मानित हुई है यह हमारे लिए गौरव की बात
है। इन्होनें शिक्षा और चिकित्सा पर विशेष ध्यान देने की बात की है तो यहां नेतेवाला आयुर्वेद चिकित्सालय में 6.25 लाख एवं स्कूल में 10 लाख रूपये देकर इसको साबित किया है।
कार्यक्रम को डॉ. आर पी शर्मा, जिला परिषद डायरेक्टर शारदा चौहान, पंचायत समिति डायरेक्टर विनोद सापुनिया ने भी संबोधित किया। आयुर्वेद विभाग की तरफ से डॉ. शिव प्रकाश, डॉ. रजनी वर्मा, डॉ. राजकुमार पारीक, डॉ. राजीव विश्नोई, डॉ. विकास बंसल ने विधायक कामिनी जिन्दल को शाली ओढाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।