Rakesh Jangir

Call

Rakesh Jangir Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rakesh Jangir, Ward No 2, Taranagar.

-भाजपा नेता तारानगर विधानसभा(विधायक प्रत्याशी 2018)
-राष्ट्रीय अध्यक्ष;अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा(राजनैतिक प्रकोष्ठ)
-पूर्व चैयरमैन नगरपालिका तारानगर(चूरू)।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं जोधपुर के लोकप्रिय सांसद श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई ...
03/10/2026

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं जोधपुर के लोकप्रिय सांसद श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ, सफल एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।
Gajendra Singh Shekhawat

02/10/2026

सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डरना॥

साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल, फ्लाइट कैप्टन स्मित माच्छर से माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का संवाद।

विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष(राज्यमंत्री,राजस्थान सरकार) आदरणीय श्री रामगोपाल सुथार जी को जन्मदिवस की हार्दिक ...
02/10/2026

विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष(राज्यमंत्री,राजस्थान सरकार) आदरणीय श्री रामगोपाल सुथार जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु प्रदान करें।
Ramgopal Suthar

फतेहपुर में आयोजित चूरू, झुंझुनूं, बीकानेर एवं सीकर जिलों की संगठनात्मक बैठक में शामिल होकर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनल...
01/10/2026

फतेहपुर में आयोजित चूरू, झुंझुनूं, बीकानेर एवं सीकर जिलों की संगठनात्मक बैठक में शामिल होकर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आगामी पंचायतीराज चुनावों में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनसेवा के संकल्प के साथ भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का मार्गदर्शन दिया।

संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के साथ सशक्त भाजपा—सशक्त राजस्थान के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
Bhajanlal Sharma BJP Rajasthan Ajaey Kumar

अपनी दीर्घ एवं गौरवमयी राजकीय सेवा पूर्ण कर अध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए श्री रामेश्वरलाल जी जांगिड़, बुचावास एवं श्रीम...
30/09/2026

अपनी दीर्घ एवं गौरवमयी राजकीय सेवा पूर्ण कर अध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए श्री रामेश्वरलाल जी जांगिड़, बुचावास एवं श्रीमती कौशल्या जी शर्मा, तारानगर शहर के सेवानिवृत्ति समारोह में पहुंचकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।

शिक्षा के क्षेत्र में अपने सेवाकाल के दौरान आपने अपने कर्तव्य, समर्पण एवं जिम्मेदारी से विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सेवाएँ सदैव सम्मान एवं स्मरण की पात्र रहेंगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सेवानिवृत्ति के पश्चात का जीवन स्वस्थ, सुखमय, आनंदमय एवं यशस्वी रहे तथा वे अपने अनुभवों एवं मार्गदर्शन से समाज को निरंतर लाभान्वित करते रहें।
सेवानिवृत्ति के इस नवीन पड़ाव पर हार्दिक अभिनंदन एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।

तारानगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढिंगी एवं राजपुरा में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व नेत...
30/09/2026

तारानगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढिंगी एवं राजपुरा में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राजेंद्र राठौड़ जी के साथ सहभागिता की।

गांवों का सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत ढांचे का निर्माण हमारी विकास प्राथमिकताओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है।इन विकास कार्यों से स्थानीय नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी श्री देवेन्द्र जी झाझङिया,चूरू विधायक श्री हरलाल जी सहारण,पंचायत के ऊर्जावान सेवक भाई संदीप सिंह(ढिंगी),श्री शिवराम जी सिहाग/डॉ अमित जी(राजपुरा),नगरपालिका अध्यक्ष भाई हरि इंदौरिया सहित अनेक नेतागण मौजूद रहे।
Rajendra Rathore BJP Rajasthan Bhajanlal Sharma

30/09/2026
शिक्षा मजबूत होगी तभी समाज और क्षेत्र का भविष्य भी मजबूत होगा।भामाशाह एवं समाजसेवी आदरणीय श्री ताराचंद जी गोयल के सहयोग ...
30/09/2026

शिक्षा मजबूत होगी तभी समाज और क्षेत्र का भविष्य भी मजबूत होगा।
भामाशाह एवं समाजसेवी आदरणीय श्री ताराचंद जी गोयल के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तारानगर के नवीन भवन निर्माण के नींव पूजन एवं मुहूर्त कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला।
विद्यालय का पुराना भवन जर्जर अवस्था में था और लंबे समय से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अनेक मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के समय विद्यालय परिसर में पानी भरने जैसी समस्या भी बनी रहती थी। ऐसे में नवीन भवन का निर्माण विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधायुक्त एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शिक्षा के क्षेत्र में आदरणीय श्री ताराचंद जी गोयल का यह योगदान निश्चित रूप से सराहनीय एवं अनुकरणीय है। समाजहित में शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनके द्वारा किया गया यह सहयोग आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक निवेश है।
इस पुनीत एवं जनहितकारी कार्य के लिए आदरणीय ताराचंद जी गोयल का हृदय से आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद।

Address

Ward No 2
Taranagar

Telephone

+919460905144

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rakesh Jangir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share