Abhinav Thapar

Call Contact the organization

Abhinav Thapar राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्ता, उत्तराखंड

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती Supriya Shrinate जी एवं माननीय प्र...
03/11/2026

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती Supriya Shrinate जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री Ganesh Godiyal जी के निर्देशानुसार प्रदेश सोशल मीडिया Indian National Congress Indian National Congress Uttarakhand विभाग की जिलाध्यक्षगणों की नियुक्ति को प्रमुखता से स्थान देने के लिए समस्त मीडिया बंधुओं का हार्दिक आभार।

अपने ही विद्यालय कैम्ब्रियन हॉल में अतिथि के रूप में – यादों से जुड़ा एक खूबसूरत पल!देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित प्रतिष्ठि...
02/11/2026

अपने ही विद्यालय कैम्ब्रियन हॉल में अतिथि के रूप में – यादों से जुड़ा एक खूबसूरत पल!

देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय कैम्ब्रियन हॉल (Cambrian Hall) के वार्षिक समारोह (Annual Function) में अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर मिला। कैम्ब्रियन हॉल मेरा अपना विद्यालय रहा है, इसलिए आज उसी विद्यालय में अतिथि के रूप में पहुंचना और बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रतिभा को देखना मेरे लिए बेहद सुखद, भावुक और गर्व का क्षण रहा।

इस दौरान विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों से मिलने का अवसर मिला। विद्यालय के गलियारों में पहुंचकर पुराने दिनों की अनेक यादें ताजा हो गईं। अपने ही विद्यालय में एक बार फिर लौटना और नई पीढ़ी के बच्चों की प्रतिभा को देखना वाकई एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।

विद्यालय के चेयरमैन श्री कृष्णा जंग बहादुर राणा जी एवं समस्त विद्यालय परिवार का हार्दिक आभार, जिन्होंने मुझे इस विशेष अवसर पर आमंत्रित कर अपना स्नेह एवं आतिथ्य प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी (जेल) श्री अभिनव कुमार जी से भी आत्मीय भेंट हुई।

To Greater Heights !!



Cambrian Hall Alumni Association

भगवान वाल्मीकि जी की भजन संध्या एवं मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में सहभागिता!कल देहरादून के खुड़बुड़ा क्षेत्र ...
02/11/2026

भगवान वाल्मीकि जी की भजन संध्या एवं मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में सहभागिता!

कल देहरादून के खुड़बुड़ा क्षेत्र स्थित वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भजन संध्या में सम्मिलित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर सुंदर भजनों को सुनने का आनंद मिला तथा वाल्मीकि समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

भगवान वाल्मीकि जी का जीवन हमें ज्ञान, समानता, सामाजिक समरसता और मानवता की सेवा का संदेश देता है। समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला सराहनीय प्रयास है।

इस पुनीत अवसर पर वाल्मीकि समाज, खुड़बुड़ा के अध्यक्ष बॉबी कुमार जी, विकास बिड़ला जी, मोहन कुमार जी, अनिल खजवाल जी एवं उनके सभी साथियों को सम्मान देने के लिए आभार व इस सुंदर आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं साधुवाद।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं राजपुर रोड विधायक श्री खजानदास जी तथा देहरादून के महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी, कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष श्री गुरचरण कौशल जी, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष श्री लक्ष्य कौशल जी सहित क्षेत्र के पार्षदगण एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

भगवान वाल्मीकि जी की जयंती की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

जय भगवान वाल्मीकि जी! 🚩🙏



Khajan Dass Saurabh Thapliyal

02/11/2026

सोशल मीडिया में कांग्रेस और बीजेपी में अंतर है...
भाजपा के पेजों से झूठ फैलाया जाता हे और हम जनता की समस्याओं को उठाते हैं

02/11/2026

ये तो बस शुरुआत है,
रामलीला अभी बाकी है।

02/11/2026

अब प्रोपगैंडा नहीं चलेगा

02/11/2026

'वोट बचाओ - देश बचाओ' महारैली

Address

Tehri-Garhwal

Telephone

+919412053085

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Abhinav Thapar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Abhinav Thapar:

Shortcuts

Share