PRO Tikamgarh

Website

PRO Tikamgarh PRO jansampark of Tikamgarh, Government of Madhya Pradesh

03/10/2026
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय योग एवं ध्यान सत्र आयोजित---मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री ...
03/10/2026

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय योग एवं ध्यान सत्र आयोजित
---
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में आज सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।
इसके तहत आयुष विभाग द्वारा आज उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 टीकमगढ़, सांदिपनी विद्यालय पलेरा, सांदिपनी विद्यालय बड़ागांव, सांदिपनी विद्यालय जतारा तथा शासकीय मॉडल स्कूल बल्देवगढ़ में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को योग करवाया गया। इस दौरान जिला योग प्रभारी सुरेंद्र सिंह एवं मनोज खरे नोडल अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र जैन सहायक नोडल अधिकारी डॉक्टर सत्येंद्र गुप्ता एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।


#सेवा_संकल्प_अभियान


सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले के सभी विकासखण्डों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित-जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने श...
03/10/2026

सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले के सभी विकासखण्डों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
-
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिविरों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
-
प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी भावना के अनुरूप संचालित सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत आज जिले के विकासखण्ड टीकमगढ़, पलेरा, जतारा, बल्देवगढ़ एवं नगर परिषद कारी में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हुए विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित सुविधाएं प्रदान की गईं।
नगरीय क्षेत्र टीकमगढ़ के उत्सव भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में हितग्राहियों की ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं शुगर की जांच की गई। साथ ही टीबी स्क्रीनिंग तथा पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
बल्देवगढ़ में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता सिंह ने निरीक्षण एवं अवलोकन किया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इसी प्रकार पलेरा में आयोजित शिविर में श्रीमती सरोज राजपूत उपस्थित रहीं। टीकमगढ़ के उत्सव भवन में आयोजित शिविर में श्री राजेंद्र तिवारी, श्री विकास यादव, श्री गोपाल सिंह राय सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, जांच व्यवस्था तथा हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
इसीक्रम में 4 अक्टूबर 2026 को जिले की सभी नगरीय निकायों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।


#सेवा_संकल्प_अभियान


सेवा सेतु शिविरों में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ नवीन पंजीयन किए गए-विभिन्न विभागों ने योजनाओं ए...
03/10/2026

सेवा सेतु शिविरों में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ नवीन पंजीयन किए गए
-
विभिन्न विभागों ने योजनाओं एवं उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर नागरिकों को दी उपयोगी जानकारी
-
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत आज जिले के सभी जनपद मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के माध्यम से शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही नवीन पंजीयन की कार्यवाही भी मौके पर की गई।
शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई पोषण प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। उद्यानिकी विभाग ने विभिन्न फलदार एवं शोभादार पौधों की जानकारी नागरिकों को दी। पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित विशेष मॉडल प्रस्तुत किए।
आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा हस्तशिल्प कला से तैयार मिट्टी एवं लकड़ी के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न घरेलू उपयोगी उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मत्स्य विभाग, आदिम जाति एवं कल्याण विभाग, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, सामाजिक न्याय विभाग तथा किसान कल्याण एवं कृषि विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए गए।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्टॉल लगाकर आम नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए गए। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं, पात्रता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
जिले में टीकमगढ़ जनपद पंचायत स्थित उत्सव भवन में श्री राजेंद्र तिवारी, श्री विकास यादव,स्वप्निल तिवारी, श्री गोपाल सिंह राय, श्री जनमेजय तिवारी, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटोरिया, तहसीलदार श्री सतेंद्र गुर्जर सहित संबंधित अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीयजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
इसी प्रकार बल्देवगढ़ जनपद पंचायत के मंगल भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता राहुल सिंह, श्री छत्रपाल सिंह छोटू राजा, श्री रामगोपाल चौरसिया, श्री पूरन लोधी, श्रीमती सुखवती आदिवासी, श्री बारेलाल नंदू चौरसिया, श्री सुरेंद्र लोधी, श्री सुंदर तिवारी, अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम बलदेवगढ़ श्री निशांत भूरिया, सीईओ जनपद पंचायत श्री विकास राव, तहसीलदार प्राची जैन, परियोजना अधिकारी श्री महेश दोहरे, बीएमओ डॉ. अंकित त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीयजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे।


#सेवा_संकल्प_अभियान


महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता को मजबूत करें : विधायक श्री हरिशंकर खटीक-सद्भावना समाज की एकता और ...
02/10/2026

महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता को मजबूत करें : विधायक श्री हरिशंकर खटीक
-
सद्भावना समाज की एकता और प्रगति का आधार, आपसी सम्मान एवं सहयोग से मजबूत होगी समरसता : श्रीमती सरोज राजपूत
-
विधायक श्री हरिशंकर खटीक ने क्षेत्र में कराए विकास कार्यों की दी जानकारी
-
बम्होरी कलां में अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर एवं सामूहिक सहभोज आयोजित
-
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर पलेरा विकासखंड के ग्राम बम्होरी कलां स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक के मुख्य आतिथ्य में आज अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर एवं सामूहिक सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, समानता, सद्भावना और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर लोक गायकों की मंडली द्वारा मनमोहक बुंदेली सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक ने कहा कि महात्मा गांधी ने समाज में समानता, स्वच्छता, भाईचारे और सद्भावना की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। सामाजिक समरसता तभी मजबूत होगी, जब हम जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि अस्पृश्यता जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना और समाज में आपसी सहयोग एवं भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जतारा विधायक श्री खटीक ने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि बम्होरी कला में पुलिस थाने का निर्माण लगभग 1 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इसी प्रकार नल-जल योजना पर लगभग 4 करोड़ 77 लाख रुपये तथा अस्पताल भवन का निर्माण लगभग 5 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से किया गया है। उन्होंने बताया कि बान सुजारा योजना का लाभ क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए भी पाइपलाइन संबंधी अन्य सभी कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही बम्होरी में सांदीपनि विद्यालय की स्थापना के लिए भी प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि पठाघाट सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने उपस्थितजनों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करने का आह्वान किया।

श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि सद्भावना समाज की एकता और प्रगति का आधार है। आपसी सम्मान, सहयोग और विश्वास से ही समाज में स्थायी शांति एवं समरसता स्थापित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर मिल-जुलकर रहने तथा जरूरतमंदों की सहायता करने से सामाजिक दूरी कम होगी और भाईचारे की भावना मजबूत होगी।

मंचीय कार्यक्रम को जिला पंचायत सीईओ श्री विशाल धाकड़ एवं अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह ने भी संबोधित किया। उन्होंने सामाजिक समरसता एवं सद्भावना को समाज की एकजुटता का आधार बताते हुए सभी वर्गों के बीच समानता, सम्मान और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के साथ समरसता सहभोज आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों ने एक साथ बैठकर सहभोज में सहभागिता की। इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक समानता, आपसी सद्भाव और समरसता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में श्री मनोज देवलिया, श्रीमती प्रीति शर्मा, श्री अंकित तोमर, श्री स्वप्निल तिवारी, श्रीमती संध्या सोनी, श्री आदित्य परमार, श्री गणेश आदिवासी, श्री मुकेश अहिरवार, श्री रघुवीर राजपूत, श्री महेंद्र कुशवाहा, श्री मनोज सिंह, श्री रोहित चौरसिया सहित स्कूली विद्यार्थी, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंचायत सीईओ श्री विशाल धाकड़, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, एसडीएम जतारा श्री नीरज खरे, थाना प्रभारी श्रीमती नीतू खटीक, जिला संयोजक आदिम जाति एवं कल्याण विभाग श्री मुकेश पालीवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला संयोजक आदिम जाति एवं कल्याण विभाग श्री मुकेश पालीवाल ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Hari Shankar Khatik
Saroj Rajput
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh



म.प्र. जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था पुण्यभूमि समाज सेवा समिति द्वारा नगर खरगापुर में दिया स्वच्छता का संदेश---सेवा ...
02/10/2026

म.प्र. जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था पुण्यभूमि समाज सेवा समिति द्वारा नगर खरगापुर में दिया स्वच्छता का संदेश
---
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान गतिविधि के तहत आज म.प्र. जन अभियान परिषद टीकमगढ़ की नवांकुर संस्था पुण्यभूमि समाज सेवा समिति खरगापुर द्वारा नगर खरगापुर में हनुमान मंदिर तिगैला पर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर स्वच्छता का संदेश दिया गया एवं साफ सफाई की गई।

सर्वप्रथम मंदिर परिसर की सफाई की गई उसके उपरांत संस्था के कार्यक्रम समन्वयक श्री मनीष कुमार सोनी द्वारा से बताया गया कि अगर सभी लोग डस्टबिन का प्रयोग करेंगे तो घर के साथ-साथ नगर भी स्वच्छ और स्वास्थ्य रहेगा क्या कि लोग घर का कचरा बाहर डालते है जिससे नाली ओर सड़क खराब होती हे ओर चार प्रकार के डस्टबिन का प्रयोग के बारे में बताया कि लाल बल घरेलू कचरे के लिए पिला डिस्पेंसरी नीला बाहरी कचरा के लिए ओर हर गीले कचरे के लिए प्रयोग करे।

इस अवसर पर सीएमओ श्री सिद्धार्थ जैन, श्री प्रवेंद्र जैन श्री शैलेन्द्र मिश्रा, श्री नीतेश नायक, सफाई दरोगा श्री रामबाबू, श्री ओमप्रकाश सोनी, सांस्था के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी लोगों ने शपथ ली एवं स्वच्छता का संदेश दिया।


#सेवा_संकल्प_अभियान


महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित---सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योग...
02/10/2026

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
---
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ गतिविधि के तहत आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर लीड बैंक, टीकमगढ़ की ओर से स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संदेश देना रहा।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत टीकमगढ़, रेलवे स्टेशन टीकमगढ़, उद्यानिकी विभाग विनोद कुंज तिराहा एवं वृंदावन तालाब टीकमगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। वृंदावन तालाब पर SBI मेन ब्रांच, टीकमगढ़ के स्टाफ द्वारा सफाई अभियान में सहभागिता करते हुए परिसर की साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में RSETI, टीकमगढ़ में स्टाफ द्वारा विशेष सफाई शिविर आयोजित कर परिसर की साफ-सफाई की गई। साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।


#सेवा_संकल्प_अभियान


सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा गतिविधि आयोजित -कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में सेवा संकल्...
02/10/2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा गतिविधि आयोजित
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आज 2 अक्टूबर 2026 को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, टीकमगढ़ में “स्वच्छता ही सेवा” गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, श्रम के प्रति सम्मान तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। इस दौरान सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने एवं स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर पी शांडिल्य नें विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए समाज में स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया।



ग्राम नरगुड़ा में माई भारत के सहयोग से ग्रामसभा आयोजित --राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास...
02/10/2026

ग्राम नरगुड़ा में माई भारत के सहयोग से ग्रामसभा आयोजित
--
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत नरगुड़ा के सहयोग से माई भारत द्वारा ग्रामसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी अनुराग शुक्ला एवं माई भारत स्वयंसेवक पुष्पेंद्र प्रजापति के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के समस्त जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों तथा ग्राम स्वराज, पंचायती राज एवं विकेंद्रीकरण की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया पर संवाद किया गया।

ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न आयु वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी उपस्थितजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने एवं अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।




Address

जिला जनसंपर्क कार्यालय, संयुक्त जिला कार्यालय परिसर, झांसी रोड
Tikamgarh
472001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Tikamgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share