Laxmi Jain

Call Contact the organization

Laxmi Jain पूर्व सभापति, नगर परिषद, टोंक,
प्रदेश कार्य समिति सद्स्य, भाजपा, राजस्थान,
जनसेवा के प्रति समर्पित

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से निधन,75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
08/10/2026

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से निधन,
75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

07/10/2026

- संकल्प से सिद्धि की ओर

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा को समर्पित 25 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज टोंक जिला मुख्यालय पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में जिला प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल जी नागर,भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती अपूर्वा सिंह जी, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अनिता जी भदेल के साथ सहभागिता की।

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी एवं भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी के प्रेरणादायी संबोधन को सुनकर उनका आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त किया।

यशस्वी प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया “We Will Do It” का मंत्र विकसित भारत के निर्माण के हमारे सामूहिक संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता है। यह केवल एक उद्घोष नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्य, आत्मविश्वास और सामूहिक सामर्थ्य का प्रतीक है।।

इस अवसर पर विधायक श्री राजेंद्र जी गुर्जर ,श्री रामसहाय जी वर्मा, पूर्व सांसद श्री सुखबीर सिंह जी जौनपुरिया, जिला प्रभारी श्री रामानंद जी गुर्जर सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Rajasthan Bhajanlal Sharma Madan Rathore PMO India BJP TONK Heeralal Nagar

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की अविराम जनसेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर आयो...
07/10/2026

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की अविराम जनसेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा के अंतर्गत ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी लाइव संवाद कर देशवासियों को संबोधित करेंगे।

🗓️ 07 अक्टूबर 2026
⏰ प्रातः 9:00 बजे
स्थान:- अग्रवाल  धर्मशाला,टोंक
#सेवा_ज्योति_यात्रा
#सेवा_संकल्प_अभियान

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज  राजस्थान के प्रत्येक जिला केंद्र पर ‘सेवा ज्योति एवं संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाए...
07/10/2026

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज राजस्थान के प्रत्येक जिला केंद्र पर ‘सेवा ज्योति एवं संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

हर बूथ से भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ संवाद करते हुए जिला केंद्र तक पहुंचेंगे और सेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के आभार कार्यक्रम से भी कार्यकर्ता एवं आमजन लाइव जुड़ेंगे।

इसके पश्चात सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रतीक मशाल प्रज्ज्वलित की जाएगी। मशाल का संदेश यह होगा कि समाज में सेवा की भावना निरंतर जागृत रहे।


ब्याई जी साहब श्री प्रदीप जी देवली वालों के प्रिय पोते के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर शुभकामनाएं...
06/10/2026

ब्याई जी साहब श्री प्रदीप जी देवली वालों के प्रिय पोते के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। 🎂💐
ईश्वर से कामना है कि बालक सदैव स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु रहे और जीवन में निरंतर प्रगति करता रहे। जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। 🌸🙏

आज आर.के. मार्बल ग्रुप के चेयरमैन आदरणीय श्री अशोक जी पाटनी के पूज्य पिताश्री, श्रद्धेय श्री कंवरलाल जी पाटनी के श्रद्धा...
05/10/2026

आज आर.के. मार्बल ग्रुप के चेयरमैन आदरणीय श्री अशोक जी पाटनी के पूज्य पिताश्री, श्रद्धेय श्री कंवरलाल जी पाटनी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धेय कंवरलाल जी पाटनी जैन समाज के बड़े भामाशाह, समाजसेवी एवं समाज के मजबूत स्तंभ थे। समाज, धर्म और सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं आदरणीय अशोक जी पाटनी सहित समस्त शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति 🙏

भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री जोधपुर के लोकप्रिय सांसद श्री गजेन्द्र सिंह जी शेखावत को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं ।आप स्व...
03/10/2026

भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री जोधपुर के लोकप्रिय सांसद श्री गजेन्द्र सिंह जी शेखावत को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं ।
आप स्वस्थ रहें यही कामना प्रभु श्री राम से करती हूँ ।

02/10/2026
*गांधी जयंती के अवसर पर टोंक के गांधी पार्क में नगर परिषद टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ए...
02/10/2026

*गांधी जयंती के अवसर पर टोंक के गांधी पार्क में नगर परिषद टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भाव के संदेशों को स्मरण किया गया*।
*कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उपस्थित लोगों ने शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, देशसेवा और उनके ऐतिहासिक उद्घोष “जय जवान, जय किसान” को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया*।
*इस अवसर पर पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन के साथ भाजपा जिला प्रवक्ता रामावतार धाभाई, पार्षद मुकेश सैनी, राहुल गुर्जर, भाजपा नेता गणपत पहाड़िया, भगवान शर्मा, भाजपा नेता विनायक जैन, हकीकत राय सौदा, गोपाल कुमावत, कैलाश सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे*।
*कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “महात्मा गांधी अमर रहें” तथा “जय जवान, जय किसान” के नारे लगाए। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्रहित, सेवा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा से जुड़े संदेशों को याद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया*।

Address

Tonk City

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919269161306

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Laxmi Jain posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Laxmi Jain:

Shortcuts

Share