Ravindra Shrimali

Ravindra Shrimali

Share

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता...

02/10/2025

"संघे शक्ति कलौ युगे"

करोड़ो कार्यकर्ताओं के हृदय में राष्ट्रभावना का संचार कर रहे, हर काल परिस्थिति में देश के लिए जीना सीखाने वाले, राष्ट्रसेवा को समर्पित, विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर समस्त स्वयंसेवकों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

19/09/2025

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) की प्रचंड जीत पर परिषद के कार्यकर्ताओं को बधाई।

यह जीत युवाओं की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा में अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है। इस विजय से परिषद की छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करने की यात्रा को और अधिक गति मिलेगी।
Bharatiya Janata Party (BJP)

17/09/2025

!! जीवेत शरद: शतम !!

भारत माता के परम उपासक, प्रखर राष्ट्रभक्त, राष्ट्रवाद का पर्याय , विश्व में भारतवर्ष का परचम लहरा रहे ऐसे विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी के जन्मदिवस पर हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ।

आपकी लोकप्रियता एवं संगठनशीलता से करोड़ों कार्यकर्ता प्रेरणा लेते है एवं लेते रहेंगे !
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Rajasthan BJP Udaipur City

Photos from Ravindra Shrimali's post 23/08/2025

नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज ही चौहान की उपस्थिति में “एक राष्ट्र एक चुनाव” विषय पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील जी बंसल ने मार्गदर्शन किया !

इस अवसर पर वन नेशन वन इलेक्शन के प्रदेश संयोजक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री सुनील जी भार्गव के साथ के क्षण भी साँझा कर रहा हूँ !
BJP Rajasthan Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Udaipur City Sunil Bansal Bhargav CA

21/08/2025

कुशल संगठनकर्ता,सहज,सरल और विनम्र स्वभाव की धनी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहतकर जी (ताई) को जन्मदिन की बहुत- बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं |

प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

Vijaya Rahatkar

18/08/2025

माननीय केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

प्रभु श्रीराम से आपके स्वस्थ, सुखी, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं।

17/08/2025

राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आपका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और लोक कल्याण के प्रति अथक समर्पण अनुकरणीय है।

प्रभु श्रीराम से आपके स्वस्थ-दीर्घायु जीवन की कामना है।

31/07/2025

सीय राममय सब जग जानी।
करउँ प्रनाम जोरि जुग पानी।।

महाकाव्य श्रीरामचरितमानस के रचियता महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी जयंती पर वंदन एवं हार्दिक शुभकामनाएं।

30/07/2025

गौरवपूर्ण क्षण! श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F16 के माध्यम से NASA-ISRO के संयुक्त उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया जाना प्रत्येक देशवासी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह उपग्रह पृथ्वी की सतह और बर्फीले क्षेत्रों में हो रहे परिवर्तनों पर बारीकी से नजर रखेगा।
यह विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत का प्रतीक है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में हो रही निरंतर प्रगति हमारे वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम, उच्च तकनीकी दक्षता और समर्पण का सुफल है।
जय हिंद!
ISRO - Indian Space Research Organisation NASA - National Aeronautics and Space Administration

25/07/2025

एक राष्ट्र एक चुनाव

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय श्री सुनिल जी बंसल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित संगोष्ठी “एक राष्ट्र - एक चुनाव” में आप सभी सादर आमंत्रित है।

दिनांक : 27 जुलाई 2025, रविवार
समय : दोहपर 12.30 बजे
स्थान : सुखाड़िया रंगमंच,नगर निगम उदयपुर
Sunil Bansal Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Rajasthan

21/07/2025

समाज सेवी एवं शिक्षाविद, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति रहे, मेरे अनुज प्रो. विजय श्री श्रीमाली की सप्तम पुण्यतिथि के अवसर पर विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित करते है !
आपके आदर्श एवं निःस्वार्थ सेवा की भावना सदैव प्रेरित करती रहेंगी !

Photos from Ravindra Shrimali's post 20/07/2025

कल मेरे अनुज दयानंद सरस्वती विश्व विद्यालय अजमेर के कुलपति रहे स्वर्गीय विजय श्रीमाली जी, की पुण्यतिथि के अवसर पर , हबीब जी की रिपोर्ट….!

https://habibkireport.com/city-news/smriti-shesh-the-character-who-used-to-smile-honestly-even-in-the-close-up-of-life-prof-vijay-shrimali.html

Want your business to be the top-listed Government Service in Udaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Udaipur
313001