28/01/2026
भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि आगामी 04 फरवरी 2026 को होने वाली "संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ महारैली" को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए गाँव-गाँव, मोहल्ले-मोहल्ले जाकर जनसम्पर्क अभियान चलाएं, मीटिंग करें और अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
आइए, मिलकर परम पूज्य बाबा साहेब और मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन को आगे बढ़ाएं।
🗓 दिनांक: 04 फरवरी 2026
🕐 समय: सुबह 10:00 बजे
📍 स्थान: कसावा खेल मैदान, छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश
मुख्य अतिथि:
माननीय एडवोकेट चन्द्र शेखर आज़ाद
सांसद – लोकसभा (नगीना, उ.प्र.)
संस्थापक – भीम आर्मी भारत एकता मिशन
राष्ट्रीय अध्यक्ष – आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
ी_चलो_कसावा_खेल_मैदान_कन्नौज
26/01/2026
आप सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवँ मंगलकामनाएं!
आज का दिन हमें गर्व और कृतज्ञता का अहसास कराता है, जब हमने 26 जनवरी 1950 को अपने महान संविधान को अपनाया। यह केवल एक दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि समानता, न्याय और स्वतंत्रता के आदर्शों पर आधारित हमारे लोकतंत्र की नींव है।
परम पूज्य डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी ने संविधान सभा में कहा था,
"26 जनवरी 1950 को हम अंतर्विरोधों से भरे जीवन में प्रवेश करने जा रहे हैं। राजनीति में हमारे पास समानता होगी, लेकिन सामाजिक और आर्थिक जीवन असमानता से भरा रहेगा।"
यह संदेश आज भी हमें झकझोरता है और प्रेरित करता है कि हम अपने संविधान की आत्मा को समझें और उसे जीने का प्रयास करें।
आइए, जाति, धर्म, वर्ग और लिंग के भेदभाव को मिटाने का संकल्प लें।
हर नागरिक को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का समान अधिकार देने के लिए जुटें।
अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए बंधुत्व और एकता का भाव अपनाएं।
इस गणतंत्र दिवस पर, आइए हम सभी मिलकर उस भारत का निर्माण करें, जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं ने देखा था—एक ऐसा भारत, जहां हर व्यक्ति समान रूप से स्वतंत्र और सशक्त हो।
जय भीम, जय भारत, जय संविधान।
#गणतंत्र_दिवस_2026
18/01/2026
आगरा में होने वाली संवैधानिक अधिकार बचाओं, भाईचारा बनाओं महारैली को लेकर लाइव रहूँगा"
सभी साथी मेरे ऑफिसियल फेसबुक पेज पर लाइव से जुड़े और संदेश को आगे पहुँचाएँ।
👉LIVE लिंक:
https://www.facebook.com/BhimArmyChief
जय भीम, जय मंडल, जय जोहार, जय भारत, जय संविधान
17/01/2026
ओबीसी आरक्षण के सम्मान में!
भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) मैदान में !!
ी_भोपाल_चलो
ी_भोपाल_चलो
Chandra Shekhar Aazad
05/01/2026
यूपी बोर्ड परीक्षा में बिना भौतिक सत्यापन, केवल गूगल मैप के सहारे ऐसे परीक्षा केन्द्र बना दिए गए हैं, जो तय मानकों का खुला उल्लंघन हैं।यह सिर्फ प्रशासनिक चूक नहीं,यह छात्राओं की गरिमा, सुरक्षा और भविष्य के साथ लापरवाही है।
उदाहरणार्थ— लखनऊ के निगोहा स्थित एसबीएन इंटर कॉलेज की छात्राओं को 28 किलोमीटर दूर परीक्षा देने भेजा जा रहा है, जबकि बोर्ड का स्पष्ट नियम है कि छात्राओं का परीक्षा केन्द्र अधिकतम 7 किमी (विशेष परिस्थिति में 15 किमी) के भीतर होना चाहिए।
चौंकाने वाली बात यह है कि छात्रों के लिए पास में केन्द्र, और छात्राओं के लिए दूर-दराज़, असुरक्षित रास्ते—क्या यही संवेदनशील प्रशासन है?
शहर और ग्रामीण इलाकों में ऐसे परीक्षा केन्द्र हैं, जहाँ बेटियों को 20–28 किमी की यात्रा करने को मजबूर किया जा रहा है।न सीधे साधन हैं, न सुरक्षा की कोई गारंटी, और न ही अभिभावकों की चिंता की कोई सुनवाई।
डीआईओएस कार्यालय में लिखित आपत्ति के बावजूद केन्द्र नहीं बदले गए। यह व्यवस्था की हठधर्मिता और असंवेदनशीलता को दर्शाता है।
हमारा सवाल माननीय मुख्यमंत्री जी से है—क्या बेटियों की परीक्षा, उनकी सुरक्षा से बड़ी है?
हमारी माँगें से हैं—छात्राओं के परीक्षा केन्द्र मानक के अनुरूप नज़दीक किए जाएं, दूरस्थ एवं अव्यवहारिक केन्द्र तुरंत निरस्त किए जाएं, संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए
यह परीक्षा नहीं, बेटियों की हिम्मत की परीक्षा बनती जा रही है।इसे तुरंत रोका जाए।
03/01/2026
ज्ञान और समानता की अलख जगाने वाली, समाज में बदलाव की नींव रखने वाली, अंधकार में शिक्षा की ज्योत जलाने वाली, भारत की प्रथम शिक्षिका क्रांतिज्योति माता सावित्रीबाई फुले जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि। Chandra Shekhar Aazad