05/04/2026
मावली क्षेत्र के घासा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर में माँ अंजना युवा संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष कैलाश डांगी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल डांगी का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, संगठन के पदाधिकारियों एवं स्थानीय युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कैलाश डांगी ने विद्यालय के नवीन कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज के समग्र विकास में युवाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए शिक्षा, संगठन और सेवा को समाज प्रगति का आधार बताया।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न करते हैं, जिससे वे समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा सकें। संगठन के पदाधिकारियों ने समाज सेवा, शिक्षा के प्रसार एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नरेश डांगी, धीरज डांगी, कमलेश डांगी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में ऐसे सकारात्मक प्रयासों को जारी रखने की बात कही गई।
#मावली #सम्मान_समारोह #युवा_शक्ति #समाजसेवा Leadership
30/03/2026
👉जब युवा जागता है, तब समाज बदलता है। ✊🚩
30/03/2026
🌼 माँ अंजना युवा संगठन की ओर से
कैलाश पटेल सिसवी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🙏
27/03/2026
माँ आँजणा युवा संगठन राजस्थान को मजबूत नेतृत्व मिला 💐
श्रीमान कैलाश जी पटेल शीशवी को प्रदेश अध्यक्ष एवं श्रीमान अनिल जी डांगी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुए, यही कामना है। 🚩"
27/03/2026
श्रीमान कैलाश जी पटेल शीशवी को माँ आंजणा युवा संगठन का प्रदेश अध्यक्ष एवं
हमारे बड़े भाईसाहब अनिल जी डांगी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 💐
आप दोनों के नेतृत्व में समाज नई ऊंचाइयों को छुएगा और एकता की ताकत और मजबूत होगी 💪
🚩 जय माँ आंजणा | जय डांगी समाज 🚩
25/03/2026
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं विधायक जी
16/12/2025
जिला हैंडबॉल संघ उदयपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, गगन पटेल बने सह सचिव
उदयपुर।
जिला हैंडबॉल संघ, उदयपुर (राजस्थान) की वर्ष 2025 की नई कार्यकारिणी का गठन 15 दिसंबर 2025 को चुंडा पैलेस, हरिदास जी की मगरी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से पूरी की गई।
इस अवसर पर गगन पटेल पुत्र श्री देवीलाल पटेल, निवासी मनवाखेड़ा को जिला हैंडबॉल संघ की नई कार्यकारिणी में सह सचिव के पद पर निर्विरोध नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारीगण एवं जिला खेल अधिकारी की गरिमामय उपस्थिति में कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई।
गगन पटेल खेल प्रशासन के क्षेत्र में पहले से ही सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। इससे पूर्व वे जिला रग्बी फुटबॉल संघ, उदयपुर में भी सह सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। खेल संगठनों में उनके अनुभव और सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यक्रम के दौरान नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया एवं सभी ने जिले में हैंडबॉल खेल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और संघ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
नवनियुक्त सह सचिव गगन पटेल ने इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले में हैंडबॉल खेल को मजबूत करने और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
14/11/2025
🌟 हार्दिक बधाई 🌟
सूश्री खुशबू डांगी,
पुत्री श्रीमान प्रभु लाल जी डांगी,
निवासी डबोक, जिला उदयपुर,
ने जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय से
Master of Commerce (Accounting) में प्रथम स्थान प्राप्त कर
गोल्ड मेडल हासिल किया है।
उन्होंने अपने समाज, परिवार एवं क्षेत्र का नाम गर्व से रोशन किया है।
समस्त समाज की ओर से हार्दिक बधाई
तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।