29/05/2026
टाटा स्टील (WBD) के RCMU अध्यक्ष श्री मोहन महतो जी एवं उनकी टीम के साथी, श्री राहुल कुमार जी, श्री विशाल राणा जी तथा अन्य सहयोगियों से आत्मीय भेंट एवं सार्थक चर्चा हुई।
इस दौरान विभिन्न सामाजिक, श्रमिक एवं संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।
29/05/2026
हजारीबाग के पूर्व सांसद, सादगी एवं सरलता के प्रतीक, अभिभावक स्वरूप आदरणीय श्री भुवनेश्वर प्रसाद मेहता जी एवं उनकी धर्मपत्नी आदरणीया श्रीमती शकुंतला देवी जी को उनके 65वें वैवाहिक वर्षगांठ के पावन अवसर पर कोटि-कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दोनों सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें तथा आपका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम सभी को निरंतर प्राप्त होता रहे।
29/05/2026
आज NHAI के प्राजेक्ट डायरेक्टर श्री मनोज पांडेय जी से हमारें आवसीय कार्यालय मे आत्मीय मुलाकात हुआ। जिसमें मुख्य रूप से सिंघानी एवं ओरिया क्षेत्र की ओवरफ्लाई के नीचे की जर्जर सड़कों के संबंध में सकारात्मक एवं सार्थक वार्ता हुई।
वार्ता के दौरान हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली NHAI की खराब एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। आम जनता की समस्याओं और आवागमन में हो रही कठिनाइयों को गंभीरता से रखते हुए सड़कों की शीघ्र मरम्मत एवं दुरुस्तीकरण का वर्ता किया ।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर द्वारा आश्वासन दिया गया है कि सिंघानी, ओरिया सहित सदर विधानसभा क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को जो NHAI के अंतर्गत आते है उन्हे प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा तथा मरम्मत कार्य कल से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। जनसुविधा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए कार्यों की निरंतर निगरानी भी की जाएगी, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।
29/05/2026
संत कोलंबस कॉलेज, हजारीबाग के प्राचार्य श्री विमल जी से आत्मीय मुलाकात हुई।
अपने शहर के गौरवशाली शैक्षणिक संस्थान संत कोलंबस कॉलेज, हजारीबाग के प्रतिष्ठित प्राचार्य श्री विमल जी से आज शिष्टाचार मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान शैक्षणिक गुणवत्ता, पठन-पाठन की व्यवस्था, शिक्षकों की भूमिका तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। चर्चा के प्रमुख विषय इस प्रकार रहे :
✅ शैक्षणिक व्यवस्था — पाठ्यक्रम के अद्यतन, व्यावहारिक शिक्षा एवं कौशल विकास पर विशेष बल
✅ पठन-पाठन की गुणवत्ता — छात्र-केंद्रित शिक्षा प्रणाली एवं शिक्षकों की सक्रिय भूमिका
✅ पुस्तकालय सुविधाएं — आधुनिक पुस्तकों, डिजिटल संसाधनों एवं लाइब्रेरी विस्तार पर चर्चा
✅ स्वच्छता एवं पर्यावरण — कॉलेज परिसर की साफ-सफाई, हरियाली एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण पर विशेष जोर
विशेष रूप से पुस्तकालय व्यवस्था एवं परिसर की स्वच्छता अत्यंत सराहनीय लगी। कॉलेज का पुस्तकालय विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का समृद्ध केंद्र है तथा स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
यह मुलाकात हजारीबाग की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल रही।
29/05/2026
हजारीबाग भाजपा के जिला महामंत्री श्री जयनारायण प्रसाद मेहता जी एवं उनकी धर्मपत्नी को वैवाहिक जीवन की रजत जयंती (सिल्वर जुबली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दोनों का दाम्पत्य जीवन सदैव प्रेम, सुख, समृद्धि एवं खुशियों से परिपूर्ण रहे तथा आप स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रहें।
29/05/2026
आज नगवाँ में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के महायज्ञ की कलश शोभायात्रा में उपस्थित होकर अत्यंत प्रसन्नता एवं आध्यात्मिक प्रेरणा का अनुभव हुआ।
इस महायज्ञ में स्थानीय नागरिकों, युवा एवं वरिष्ठजनों, समाजसेवियों तथा समिति के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विशेष रूप से माताओं, बहनों एवं छोटी बच्चियों की कलश यात्रा में सक्रिय भागीदारी ने एकता, शांति एवं सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के संदेश को और अधिक सशक्त किया।
इस प्रकार के आयोजन हमारे नैतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं तथा राष्ट्र निर्माण और सामुदायिक सद्भाव की भावना को प्रबल बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस सफल आयोजन हेतु सभी आयोजकों एवं प्रतिभागियों के समर्पण और सहयोग के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
इस अवसर पर बरही के माननीय विधायक श्री मनोज यादव जी, सदर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि श्री गणेश मेहता जी, मुखिया श्री विनय मेहता जी, श्री वीरेंद्र प्रसाद जी, श्री अर्जुन मेहता जी, श्री सुरेश मेहता जी, श्री बजरंगी ठाकुर जी, श्री कर्मवीर पासवान जी, श्री बबलू गोप जी, श्री राजेश राणा जी, श्री हरिहर प्रसाद जी सहित अनेक सामाजिक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जय गायत्री माता। 🙏
29/05/2026
हजारीबाग के पूर्व सांसद, सादगी के प्रतीक एवं अभिभावक स्वरूप आदरणीय श्री भुवनेश्वर प्रसाद मेहता जी तथा उनकी धर्मपत्नी आदरणीया श्रीमती शकुंतला देवी जी को उनके वैवाहिक जीवन की 65वीं वर्षगांठ पर कोटि-कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दोनों सदैव स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु रहें तथा आपका स्नेह और आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे।