राजनीति अब सेवा नहीं ,
सबसे मुनाफ़ेदार व्यापार बन गई है
औऱ हाँ , संसदीय राजनीति पूंजीपतियों की दासी बन गई है
Kashi Nath Kewat
एक ऐसे समाज का निर्माण करना, जहाँ एक साधारण आदमी भी खुशहाल जिंदगी जीने की सहूलियत पा सके
12/04/2026
सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले उर्फ स्वर कोकिला का 92वें वर्ष में निधन हो गया। उन्हें शत् शत् नमन्
11/04/2026
महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन्। वे एक प्रेरणा स्रोत थे जिन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अथक प्रयास किए। महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले एक ऐसे दूरदर्शी थे जिन्होंने महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए। सितंबर 1873 में उन्होंने सत्य शोधक समाज की स्थापना करके समाज में व्याप्त जातिगत विभाजन और भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनकी विरासत आज भी हमें समाज के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करती है।
11/04/2026
अमर शहीद सिद्धू -- कान्हू की जयंती पर उन्हें हूल जोहार ≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈
अमर शहीद सिद्धू-कान्हू मुर्मू की जयंती प्रतिवर्ष 11 अप्रैल को मनाई जाती है, जिन्होंने 1855 में ब्रिटिश शासन और महाजनी शोषण के विरुद्ध संथाल समुदाय के अधिकारों की लड़ाई में ऐतिहासिक संथाल हूल का नेतृत्व करके न्याय और स्वतंत्रता की अलख जगाई थी। उनका जन्म झारखंड के साहिबगंज जिले के भोगनाडीह गाँव में हुआ था। 🙏🏽💪🎉👏
कल मेरे जन्मदिन के अवसर पर फोन, मैसेज, सोशल मीडिया या प्रत्यक्ष रूप से बधाई और स्नेहपूर्ण शुभकामनाएं देने वाले सभी स्नेहीजनों, मित्रों और परिवार के सदस्यों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
28/03/2026
यहाँ सब कुछ बिकता है , दोस्तों रहना जरा संभाल के !!!
बेचने वाले हवा भी बेच देते है , गुब्बारों में डाल के !!!
सच बिकता है , झूट बिकता है, बिकती है हर कहानी !!!
तीन लोक में फेला है , फिर भी बिकता है बोतल में पानी!!!
कभी फूलों की तरह मत जीना,
जिस दिन खिलोगे... टूट कर बिखर्र जाओगे ।
जीना है तो पत्थर की तरह जियो;
जिस दिन तराशे गए... "खुदा" बन जाओगे ।।
--हरिवंशराय बच्चन
28/03/2026
हर साल 28 मार्च को नीलाम्बर-पीताम्बर शहादत दिवस मनाया जाता है, जो झारखंड के पलामू के दो महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों नीलाम्बर और पीताम्बर खरवार भाइयों को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी से गुरिल्ला युद्ध लड़ा था और 28 मार्च 1859 को लेस्लीगंज में फांसी दी गई थी। हुल जौहार
23/03/2026
अमर क्रांतिकारी शहीदे आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनकी शहीदी दिवस पर क्रांतिकारी सलाम! उनकी शहादत आज भी देशवासियों को न्याय और स्वतंत्रता की लड़ाई में प्रेरित करती है।
21/03/2026
ईद मुबारक! इस अवसर पर आइए हम गंगा-जमुनी संस्कृति की साझा विरासत को समृद्ध बनाने के लिए एकजुट हों।
13/03/2026
उधम सिंह एक अद्वितीय क्रांतिकारी थे जिन्होंने 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ ड्वाएर की हत्या कर जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लिया, जो अमृतसर में 1919 में हुआ था। इस महान स्वतंत्रता सेनानी की वीरता को शत शत नमन।
08/03/2026
आधी आबादी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई, समाजवाद के अभाव में महिला मुक्ति की कल्पना नहीं की जा सकती और महिला मुक्ति के बिना समाजवाद का कोई अर्थ नहीं है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
