19/10/2026
जेट काउंसलिंग: अभ्यर्थियों के लिए विकल्प भरने का सोमवार को आखिरी मौका, चूके तो अटक सकता है प्रवेश
106 कृषि कॉलेजों में 8 हजार सीटों पर दाखिला; पहली सूची 21 को
राजस्थान में कृषि एवं संबद्ध विषयों के स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरने का 19 अक्टूबर तक मौका है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेट-2026 के तहत प्रदेश के करीब 106 कृषि कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों की लगभग 8 हजार सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। कॉलेज प्राथमिकताओं के आधार पर सीटें आवंटित होंगी।
जेट-2026: प्रवेश की अहम तारीखें
19 अक्टूबर: रजिस्ट्रेशन एवं विकल्प भरने की अंतिम तिथि।
21 अक्टूबर: पहली आवंटन सूची।
28 अक्टूबर: दूसरी आवंटन सूची।
2 नवंबर: तीसरी आवंटन सूची।
5–6 नवंबर: मूल दस्तावेजों के साथ कॉलेज में रिपोर्टिंग।
12 नवंबर: सीट रिक्त रहने पर अंतिम काउंसलिंग प्रस्तावित।
27 नवंबर: प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की निर्धारित समयसीमा।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
अभ्यर्थियों को विकल्प भरते समय कॉलेजों की उपलब्ध सीटों, अपनी पात्रता और प्राथमिकताओं का ध्यान रखना होगा। पहली आवंटन सूची 21 अक्टूबर को जारी होगी। इसके बाद दूसरी सूची 28 अक्टूबर और तीसरी सूची 2 नवंबर को जारी की जाएगी।