Vinod Sharma - Sunny Teelawala

Vinod Sharma - Sunny Teelawala

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vinod Sharma - Sunny Teelawala, Jaipur.

Photos from Vinod Sharma - Sunny Teelawala's post 15/05/2022

आज यूथ आइकन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में इंद्रप्रस्थ गार्डन, कुम्भा मार्ग, प्रतापनगर में आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान 217 यूनिट रक्तदान किया गया रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए मेरी यूथ आइकन ऑफ इंडिया की पूरी टीम धर्मेंद्र शर्मा मुकेश शर्मा, राकेश यादव, सुरेश सैनी ,अजय टेपण, मोहन यादव, सुरेश यादव, शर्मा, राजवीर सिंह ,चंद्र मोहन शर्मा, कुलदीप गुप्ता,सुनील शर्मा को बहुत-बहुत धन्यवाद् और साधुवाद🙏🙏
विनोद सन्नी टीलावाला
पार्षद वॉर्ड न 115

Photos from Vinod Sharma - Sunny Teelawala's post 14/05/2022

आज वार्ड में प्रताप नगर 17 सेक्टर मेवाड़ अपार्टमेंट के सामने 60 फीट रोड से सिंधु भवन वाली पुरी 60 फीट रोड का दो करोड़(20000000) के बजट से रोड के दोनों तरफ टाइल्स और सौंदर्यकरण फुलवारी के काम का समस्त 17 सेक्टर के गणमान्य लोगों के साथ शुभारंभ किया इससे 17 सेक्टर की एंट्री भव्य और खूबसूरत होगी इस अवसर पर समस्त 17 सेक्टर वासियों ने माला और साफा पहना कर बहुत-बहुत धन्यवाद दिया🙏🙏
विनोद सन्नी टीलावाला
पार्षद वॉर्ड न 115

Photos from Vinod Sharma - Sunny Teelawala's post 17/03/2022

आज वार्ड के गणेश नगर में होलिका दहन प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत कर शुभकामनाएं प्रेषित की और इस अवसर पर होली का दहन कर सभी वार्ड वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना कि 🙏🙏
विनोद सन्नी टीलावाला
पार्षद वॉर्ड न 115

Photos from Vinod Sharma - Sunny Teelawala's post 26/01/2022

आज 73 वे गणतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर वार्ड के सिंधु सागर भवन में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इस अवसर पर सिंधु सागर भवन में नए प्याऊ की नींव का शिलान्यास किया आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं🙏🙏
विनोद सन्नी शर्मा
पार्षद वॉर्ड 115

Photos from Vinod Sharma - Sunny Teelawala's post 26/12/2021

मेरा वार्ड विकास की ओर
आज वार्ड में प्रताप नगर 16 सेक्टर के 162 ब्लॉक पार्क में नई बाउंड्री वाल और गेट के कार्य का शुभारंभ किया इस अवसर पर सभी कॉलोनी वासियों ने माला व साफा पहनाकर जबरदस्त स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने कहा कि आपने जो वादा किया उस वादे को आपने पूरा किया इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏🙏
विनोद सन्नी टीलावाला
पार्षद वॉर्ड न 115

Photos from Vinod Sharma - Sunny Teelawala's post 19/09/2021

आज वार्ड में रावत स्कूल में आमजन के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 756 लोगों को कोविशील्ड का टीका लगवाया गया। इस दौरान माननीय सांसद श्रीमान रामचरण बोहरा जी ने शिविर का अवलोकन किया और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नरेश तिवारी, कामदार जी,गुलाब कोरानी, जस्सू मीणा,अमन पारीक, विपिन जोशी ,हरिओम शर्मा, राहुल खंडेलवाल, विकास खंडेलवाल, अमित शर्मा, परवेश सिंह,रवि खींची, मनोज ठाकुर, विक्रम शर्मा ,राकेश शर्मा, सीताराम शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, अजय शर्मा, गोविन्द जी, दीपक गोदा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे 🙏🙏
विनोद सन्नी टीलावाला
पार्षद वॉर्ड न 115
ग्रेटर नगर निगम

18/09/2021

💉 **वैक्सीनेशन कैम्प की सूचना*💉

*वार्ड-115 में 18+ व 45+ आयु वर्ग के लिए कोविड 19 वेक्सीन कैम्प रविवार, दिनांक 19 सितंबर, 2021 प्रातः 8.30 बजे से दोपहर 2 बजे* *तक आयोजित किया जा रहा है*

_*वेक्सीन- COVISHIELD)*_

*➡️कैम्प का लाभ लेने के लिए अपना आधार कार्ड व उसकी फोटो कॉपी अपने साथ लाये व कोविन एप्प (COWIN.GOV.IN) पर रजिस्ट्रेशन करके पधारे। ताकि सुनियोजित तरीके से वैक्सीन लग सके*

*स्थान-रावत स्कूल सेक्टर-17 प्रताप नगर जयपुर।*

*नोट-समय पर पहुंच कर वैक्सीन लगवा ले ,मास्क लगाकर आये, कोविड गाइडलाइन की पालना करे।*
*वैक्सीन लगवाने से पूर्व भूखे पेट नही आये कुछ खाकर अवश्य आये*

🙏निवेदक🙏

*विनोद शर्मा*
*स्थानीय पार्षद नगर निगम ग्रेटर जयपुर*
*वार्ड- 115*
*9636708800*
*7073694433*
*Note:-सभी अपनी आधार कार्ड की कॉपी पर नाम,रजिस्ट्रेशन नंबर,मोबाइल नंबर लिखकर लाए,जिससे समय की बचत हो और ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन हो*

*Note:- कोविशिल्ड की पहली डोज व दुसरी डोज लगवाई जायेगी। दूसरी dose 84 दिन होने पर ही लगेगी,बेवजह भीड़ इखठी न करे*

*धन्यवाद*🙏🙏🙏🙏

Photos from Vinod Sharma - Sunny Teelawala's post 17/09/2021

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर बगरू विधानसभा क्षेत्र की कच्ची बस्ती, जगतपुरा जयपुर शहर सांसद आदरणीय रामचरण बोहरा जी के नेतृत्व में फल एवं नमो टी स्टाल के माध्यम से चाय वितरित की गई। इस अवसर पर श्री रामबाबू जी गुप्ता, पार्षद श्री रामस्वरूप जी मीणा, पार्षद श्री अंकित जी वर्मा, श्री रामलाल जी शर्मा, श्री राधा गोविंद जी करोल, श्री शंकर शर्मा जी, श्री सतीश जी, महेन्द्र जी आदि उपस्थित रहे।
Narendra Modi

विनोद सन्नी टीलावाला
पार्षद वॉर्ड न 115
ग्रेटर नगर निगम

Photos from Vinod Sharma - Sunny Teelawala's post 13/09/2021

मौका भी था और दस्तूर भी था
युथ प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में जब मंच पर दो दिग्गज जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा जी और राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा जी जब खेल के मैदान में खेल के बारे में बता रहे थे तब मैंने भी मौके शिनाख्त को देखते हुए आदरणीय राम चरण बोहरा जी से कहा भाई साहब प्रताप नगर और जगतपुरा में कोई खेल का मैदान(स्टेडियम) नहीं है बच्चे या तो कॉलोनी के पार्क में खेलते हैं या फिर उन्हें कहीं दूर जाना पड़ता है तो आप से निवेदन है कि जगतपुरा प्रताप नगर में भी एक खेल का मैदान(स्टेडियम)होना चाहिए ऐसा सुनते ही लाडले सांसद रामचरण बोहरा जी ने तुरंत प्रभाव से कहा जगतपुरा प्रताप नगर में खेल का मैदान (स्टेडियम)जरूर बनेगा मैं जल्दी ही हाउसिंग बोर्ड से जमीन अलॉट करवाने की कोशिश करता हूं फिर क्या था राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल जी की बोल पड़े और उन्होंने कहा जमीन आप अलॉट करवाओ मैं अपने सांसद कोटे से खेल के मैदान को डिवेलप करने में पैसा दूंगा मैं दोनों दिग्गजों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने जगतपुरा और प्रताप नगर के क्षेत्र में खेल का मैदान बनाने के लिए आश्वाशन दिया, जल्दी ही जगतपुरा प्रताप नगर में स्टेडियम बनाने के संदर्भ में सांसद साहब को ज्ञापन दिया जाएगा 🙏🙏
विनोद सन्नी टीलावाला
पार्षद वॉर्ड न 115

Photos from Vinod Sharma - Sunny Teelawala's post 08/09/2021

आज वार्ड के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं टीम विनोद शर्मा के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री सतीश पूनिया जी का जयपुर जिला प्रमुख और आमेर विधानसभा में दोनों प्रधान बनाने के उपलक्ष पर 31 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया और साथ ही 11 सितंबर को होने वाले यूथ प्रीमीयर लीग का पोस्टर विमोचन भी करवाया🙏🙏
विनोद सन्नी टीलावाला
पार्षद वॉर्ड न 115

Photos from Vinod Sharma - Sunny Teelawala's post 07/09/2021

राजस्थान की राजनीति में खेला करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान सतीश पूनिया जी को भाजपा प्रदेश कार्यालय जाकर बधाई और शुभकामनाएं दी भाई साहब ने भी मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं ली🙏🙏
विनोद सन्नी टीलावाला
पार्षद वॉर्ड न 115

23/01/2021
Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Culinary Team

Attire

Telephone

Website

Address

Jaipur