Chauri Chaura

Chauri Chaura

Share

Chauri Chaura is a community committed towards the cause of all round development of Chauri Chaura.

"मिशन चौरी-चौरा 2027” का उद्देश्य है चौरी-चौरा जनक्रांति व स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के बलिदानों से प्रेरणा लेकर एक ऐसे भारत का निर्माण करना, जहाँ न्याय, समानता और जनशक्ति के आधार पर बदलाव आए। हमारा विश्वास है कि बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आज की राजनीति और समाज को नई दिशा और दशा देने की प्रेरणा है। इसी विश्वास के साथ हम जनता की भागीदारी से एक सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर चौरी-चौरा

19/03/2026

सरकार को यदि रेवेन्यू से इतना ही प्यार है तो *हर मंदिर के मुख्य द्वार पर सरकारी दारू की दुकान खोल दे*

तरकुलहा देवी मंदिर से सरकारी शराब की दुकानों को हटाने तथा मंदिर को भव्य और दिव्य बनाने और व्याप्त गंदगी को हटाने तथा जन सुविधाओं को बढ़ाने तथा तरकुलहा रोड के चौड़ीकरण की मांग की आवाज को बुलंद किया.

आपका
काली शंकर यदुवंशी
राष्ट्रीय अध्यक्ष- ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी)
326 विधानसभा क्षेत्र चौरी चौरा

11/01/2026

11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन जन आंदोलन करेगी ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीज़न पार्टी) ।

1- चौरी-चौरा में स्थित सिद्ध पीठ माता तरकुलहा देवी मंदिर से आधा दर्जन से अधिक सरकारी शराब की दुकानों को हटाने की मांग।

2- चौरी-चौरा शहीद स्मारक को भव्य और ऐतिहासिक बनाने व स्मारक पर लिखे गए शहीदों के नाम को शुद्धता के साथ लिखने तथा छबैला ग्राम पंचायत में स्थित गन्ना आंदोलन में शहीदों की याद में बने स्मारक को भव्य बनाने की मांग।

3- चौरी चौरा तहसील के ब्रह्मपुर विकासखंड के अंतर्गत कछरांचल के 52 गांव को कछरांचल नाम से नया ब्लॉक बनाने की मांग।

4- सरदार नगर ब्लॉक में स्थित ग्राम पंचायत गौनर- डुमरी खास और ब्रह्मपुर ब्लॉक में स्थित नई बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग तथा चौरी चौरा नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की मांग।

5- प्रत्येक गरीब परिवार को आवास और भूमिहीनों को जमीन देने की मांग।

6- अन्य मांगे जिसमे चौरी-चौरा की विभिन्न जन समस्याओ और विभिन्न पुलों के निर्माण तथा सड़को की मांग सम्मलित है।

क्रांतिकारी अभिवादन के साथ

कालीशंकर यदुवंशी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीज़न पार्टी)

23/11/2025

....... यदि निषादों का गांव होता तो विकास होता...चौरी-चौरा के ऐतिहासिक गांव डुमरी खुर्द में जनसंपर्क के दौरान.

हमारा कहना है कि निषाद समाज को केवल कुछ लोग अपनी राजनीति के चक्कर में बदनाम कर रहे हैं..... मैं बहुत सारे ऐसे गांव को जानता हूं जो निषाद बाहुल्य है परंतु विकास और रोजगार की दृष्टि से आज भी बहुत पीछे है.

हमें सच स्वीकार करना होगा – सिर्फ जाति के नाम पर राजनीति करने से न सड़क बनती है, न अस्पताल, न स्कूल और न ही रोजगार के अवसर। विकास होता है योजनाओं से, ईमानदार नीयत से और जनता की जागरूकता से।

हम सबको जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर रोजगार, विकास और राष्ट्रवाद के लिए एकजुट होना होगा। जातियों के ठेकेदारों के बहकावे में मत जाइए; अपने हक की लड़ाई खुद संगठित होकर, जागरूक होकर और संवैधानिक तरीके से लड़नी होगी, तभी असली परिवर्तन संभव है।

हमें जाति और धर्म के नाम पर आपसी कटुता और नफ़रत नहीं पालनी चाहिए। सबसे पहले हम भारतीय हैं, और यह देश संविधान से चलता है। अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना होगा और जो लोग जाति–धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर अपना राजनीतिक स्वार्थ साधते हैं, उन्हें लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से कड़ा जवाब देना होगा।

जय चौरी-चौरा, जय भारत, जय संविधान।

काली शंकर यदुवंशी
राष्ट्रीय अध्यक्ष – ओबीसी पार्टी
(वन भारत सिटीजन पार्टी)

23/11/2025

चौरी चौरा जन क्रांति में शहीद हुए एवं अग्रणी भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारी शहीद नजर अली के डुमरी खुर्द आवास पर पहुंच कर उनके पोते कल्लन अहमद के देहांत होने पर शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार जनों से मुलाकात किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया.

विडंबना है कि महान क्रांतिकारी शहीद नजर अली के पोते के देहांत पर कोई भी जनप्रतिनिधि और ना ही शासन का व्यक्ति उनके घर पहुंचा जो बहुत ही दुख की बात है, इससे पता चलता है कि किस तरीके से शहीदों के परिजनों की उपेक्षा हो रही है जिसको ओबीसी पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी.

Photos from Chauri Chaura's post 21/11/2025

चौरी-चौरा को मॉडल स्टेशन बनाने तथा गोरखपुर से दिल्ली शताब्दी व वंदे भारत ट्रेन चलाने की रेल मंत्री को दिए गए मांग पत्र का समाचार.

19/11/2025

चौरी-चौरा के सम्मान में काली शंकर मैदान में

15/11/2025

आर-पार की लड़ाई होगी
गांव के लोगों का जीवन बचाना हमारी प्राथमिकता...

Want your business to be the top-listed Government Service?