30/05/2026
श्री रामदेव मोबाइल्स के भव्य प्रतिष्ठान उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुआ।
परम पूज्य श्री श्री 1008 अभयनाथ जी महाराज के पावन सानिध्य एवं कर-कमलों द्वारा नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया । मित्र साथी नेमाराम जी केरावा को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।
25/05/2026
अध्यापक श्री भोलाराम जी देवासी एवं भाई साहब श्री स्वरूप सिंह बिशाला को नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की अन्नत शुभकामनाएं
निश्चित रूप से आपके नेतृत्व में बिशाला नगर में संगठन का कार्य ओर मजबूत होगा तेजी से विस्तार करेगा।
आपके संगठनात्मक उन्नति, प्रगति की कामना करता हूं।
24/05/2026
ग्राम पंचायत बिशाला में आयोजित भव्य "नगर परिक्रमा" कार्यक्रम में उपस्थित रहने और संतों व समस्त ग्रामवासियों के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला। समापन अवसर पर कथा, भजन-कीर्तन श्रवण कर भोजन प्रसादी ग्रहण की।
प्रभु बिशाला क्षेत्र पर अपनी कृपा और आशीर्वाद हमेशा बनाए रखें। 🙏🚩
#बिशाला िक्रमा #धार्मिक_आयोजन
23/05/2026
बिशाला नगर वासियों के लिए हर्ष का विषय! 🙏🚩
श्री अधिक पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर कल हमारे गांव में भव्य "बिशाला नगर परिक्रमा" का आयोजन होने जा रहा है। आप सभी धर्मप्रेमी भाई-बहनों और मातृशक्ति से करबद्ध निवेदन है कि इस पावन यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बनें।
22/05/2026
*आमजन के लिए बड़ी राहत!*
आपकी सुरक्षा, हमारा विश्वास। तकनीक से सुगम होती न्याय की राह।
साइबर धोखाधड़ी की जांच के दौरान यदि आपका बैंक खाता अनपेक्षित रूप से Freeze/Hold हो गया है, तो परेशान न हों। राजस्थान पुलिस आपके लिए लाई है "GRM मॉड्यूल" (Grievance Redressal Mechanism)।
साइबर अपराधों पर कड़ा प्रहार करने और पीड़ित नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के सहयोग से "GRM मॉड्यूल" (एडवाइजरी संख्या: 31/2026) लागू किया गया है।
अब अदालतों और दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं, समाधान होगा ऑनलाइन और पारदर्शी!
*खाता अनफ्रीज कराने की आसान प्रक्रिया:*
1️⃣ अपनी बैंक शाखा जाकर 'खाता अनफ्रीज' करने का आवेदन दें।
2️⃣ बैंक आपके KYC व ट्रांजैक्शन का सत्यापन कर Grievance ID जेनरेट करेगा।
3️⃣ पुलिस जांच अधिकारी ट्रांजैक्शन ट्रेल की जांच कर (ज़रूरत होने पर वीडियो कॉल द्वारा आपका पक्ष सुनकर) खाता अनफ्रीज करने का त्वरित निर्णय लेंगे।
थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर आप जिला/राज्य स्तर के G.R.O. के पास अपील कर सकते हैं।
*सावधान रहें:* अपनी बैंक डिटेल या O.T.P. किसी से साझा न करें।
साइबर अपराध की शिकायत तुरंत 1930 पर कॉल करें या http://cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।
17/05/2026
आप सभी के स्नेह, आत्मीयता और शुभकामनाओं के लिए सहृदय आभार! 🙏✨
16/05/2026
श्री दीपसिंह जी सोढ़ा के राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित हुआ।
एक लंबा, बेदाग और अनुकरणीय कार्यकाल पूरा कर आज आप सेवा-निवृत्त हुए हैं। विभाग और समाज के लिए आपकी ईमानदारी, कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका आगामी जीवन उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और असीम आनंद से परिपूर्ण हो।
#सेवानिवृत्त
10/05/2026
पोर्टल गूगल पर सर्च कर क्लीक करें, फिर फॉर्मर सेंटर में जाओ, kcc खाते में जुड़े नम्बर डालो, इस नम्बर पर आई otp डालने पर आप के फसल बीमा की वर्षवार डिटेल आ जाएगी✍️