Saurabh Singh

Saurabh Singh

Share

सेवा, साधना, प्रबंधन, राष्ट्रनीति

06/04/2026

राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय का संकल्प और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर चले वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की आप सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

आइए, विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

19/02/2026

अल्पायु में ही हिंदवी स्वराज की स्थापना का संकल्प लेकर आजीवन धर्मध्वजरक्षा के लिए कृतसंकल्पित रहने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज जी ने राष्ट्र के कण-कण में स्वधर्म, स्वराज और स्वभाषा के लिए जीने-मरने की अमर जिजीविषा जागृत की।

उन्होंने हर वर्ग को संगठित कर एक ऐसी विशाल सेना का निर्माण किया, जिसका ध्येय ही राष्ट्र व संस्कृति की रक्षा था। उनकी जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति, अदम्य साहस और अकल्पनीय रणनीति इतिहास में बिरले ही दिखाई देते हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उनका वंदन करता हूँ।

15/02/2026
25/12/2025

‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने विचार, व्यक्तित्व और आचरण के माध्यम से भारतीय राजनीति में सुशासन, मर्यादा और राष्ट्रनिष्ठा की एक शाश्वत परंपरा स्थापित की। सहजता, सहृदयता और संवेदनशीलता से परिपूर्ण उनका नेतृत्व आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

देश के जनप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत को आत्मविश्वास, स्थिरता और वैश्विक सम्मान की नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। संवाद और सहमति पर आधारित उनकी राजनीति ‘राजनेता’ से ‘राष्ट्रनेता’ तक की उनकी यशस्वी यात्रा को परिभाषित करती है। उनके विचारों में दूरदृष्टि, नेतृत्व में सेवा-भाव और निर्णयों में अद्वितीय राजनीतिक कुशलता स्पष्ट दिखाई देती है।

माँ भारती के मस्तक को ऊँचा करने और राष्ट्र की उन्नति हेतु उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी अगाध आस्था सदैव वंदनीय रहेगी।

जन्मशताब्दी वर्ष एवं सुशासन दिवस के पावन अवसर पर कवि-हृदय अटल जी को कोटि-कोटि नमन। उनका विराट जीवन हमें राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

16/12/2025

गृह मंत्री रहते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने भारत में अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ किया।

चाहे वह सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार का कार्य हो या भारत की प्रशासनिक सेवा को वर्तमान स्वरूप देने का… ये सभी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के कारण ही संभव हो पाया।

— मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी

10/12/2025
01/10/2025

सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥

शारदीय नवरात्र की 'महानवमी' के पावन पर्व की सभी देशवासियों को अनंत शुभकामनाएँ देता हूँ।

माँ सिद्धिदात्री से कामना करता हूँ कि आप सभी के जीवन में शांति, सफलता, सुयश, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उत्थान का संचार करें।

जय माता दी!

01/10/2025

अपरिचित को परिचित परिचित को मित्र,
मित्र को स्वयंसेवक,स्वयंसेवक को कार्यकर्ता
इस छोटे से सूत्र ने करोड़ों लोगों को आपस में जोड़ दिया

22/09/2025

ॐ जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते॥

सभी भक्तों को माँ भगवती जगदम्बा की आराधना व उपासना के पावन पर्व 'शारदीय नवरात्रि' की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!

माँ सभी के जीवन को सुख, स्वास्थ्य और सौभाग्य के आशीर्वाद से अभिसिंचित करें, यही प्रार्थना है।

शुभ नवरात्रि! जय माता की!
🙏🏻

09/08/2025

रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं ...

#रक्षाबंधन

Want your business to be the top-listed Government Service in Varanasi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address

Varanasi