08/05/2026
महान आध्यात्मिक गुरु एवं विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक स्वामी चिन्मयानन्द जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
उनकी आध्यात्मिक शिक्षाओं, ज्ञान और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण ने समाज में जागरूकता, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत किया। उनका प्रेरक जीवन हमें सेवा और मानव कल्याण के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।
07/05/2026
भारतीय सैनिकों के अदम्य शौर्य और पराक्रम की गाथा है।
07/05/2026
प्रखर वक्ता, कुशल नेतृत्वकर्ता एवं ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी, उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री Keshav Prasad Maurya जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
07/05/2026
समस्त खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमी देशवासियों को विश्व एथलेटिक्स दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आइए, इस अवसर पर खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर एक सशक्त और फिट भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
07/05/2026
भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता, विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, गीतकार एवं नोबल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
टैगोर जी की अमूल्य रचनाएं भारतीय संस्कृति, मानवता और राष्ट्रप्रेम की भावना को सदैव प्रेरित करती रहेंगी।
05/05/2026
नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों के समर्थन में आज आमघाट स्थित गांधी पार्क में भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर नगर मंडल द्वारा “महिला जन आक्रोश अभियान” के अंतर्गत जन आक्रोश मार्च, पदयात्रा एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और “नारी सम्मान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
#गाजीपुर
05/05/2026
आज जनपद गाजीपुर के रायफल क्लब में आयोजित 'शिक्षा मित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण' के भव्य शुभारंभ समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माननीय मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री Omprakash Rajbhar जी की गरिमामयी उपस्थिति में शिक्षा मित्रों को उनके अद्वितीय समर्पण के लिए सम्मानित किया गया और बढ़े हुए मानदेय के वितरण की प्रक्रिया शुरू की गई, जो शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले हमारे साथियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर सभी लाभार्थियों से भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। हमारी सरकार शिक्षा और शिक्षकों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#गाजीपुर fans
05/05/2026
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले "परमवीर चक्र" से सम्मानित कर्नल होशियार सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
05/05/2026
अञ्जनानन्दनं वीरं जानकीशोकनाशनम्।
कपीशमक्षहन्तारं वन्दे लङ्काभयङ्करम्॥
ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार 'बड़ा मंगल' के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान हनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में शक्ति, साहस और मंगलमयता का संचार हो, यही प्रार्थना है।
जय श्रीराम!