25/08/2024
बीते दिनों #चंदौली में महेंद्र प्रजापति का शव गांव के तालाब में मिला, मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही दबंगों द्वारा उनकी हत्या की गयी है।
इस घटना के वास्तविक वस्तुस्थिति की जानकारी लेने प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह जी के साथ कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधिमण्डल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा और उन्हें ढांढस बंधाते हुए उनके न्याय की लड़ाई में हर सम्भव मदद करने का वचन दिया।
प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश महासचिव सरिता पटेल जी, प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह जी, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी जी, शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता जी समेत अन्य कांग्रेसजन भी मौजूद रहे।
