14/07/2022
“मैं आपका शुक्रगुजार हूँ कि आपने हमारे यौमे पैदाइश के बारे इतना सोचा और मुझे इतने सारे खूबसूरत पैगाम भेजा और दुआएं की जिसके लिए मैं उन सभी का तहेदिल से शुक्रगुजार हूं।”
“और उन सभी लोगों का भी दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं।जिन्होंने मुझेFacebook,E-mail,WhatsApp,Messenger,Instagram,Twitter,PhoneCalls,Masage कर कल और आज मेरे यौमे पैदाइश के मौके पर मुझे बधाई दी।”
21/06/2022
Received the e-mail of Hon'ble Shri Rahul Gandhi ji today. For which I express my heartfelt gratitude to Hon'ble MP Shri Rahul Gandhi Who encouraged a worker like me.
15/06/2022
माननीय गजराज सिंह जी का वाराणसी सर्किट हाउस पर ऑल इण्डिया जमीयतुल कुरेश यूथविंग प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद तौफीक़ कुरैशी और उनके साथियों द्वारा इस्तकबाल व खेरमकदम किया गया।माननीय विधायक जी से वाराणसी समेत प्रदेश कई गंभीर विषयों पर चर्चा हुई। माननीय गजराज सिंह जी वर्ष 1985, 1989, 1993 और 2012 में कांग्रेस के टिकट पर हापुड़ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं।
30/05/2022
#वाराणसी_बनारस_काशी_में_भी_खुला_जनहित_जागरण_का_कार्यालय
बनारस जिले के जनहित जागरण परिवार के संवादाता व पत्रकार भी शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक/संयोजक साकिब भारत ने मुख्य अतिथि के•के• सिंह तथा स्वामी ओमा दी अक् को अंगवस्त्रम व माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया तत्पश्चात दोनों अतिथियों ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा की जनहित जागरण अखबार व पत्रिका जनता की आवाज़ बन कर न्याय दिलाने व सरकार को क्षेत्रीय व राष्ट्रीय समस्याओं से अवगत कराने का लगातार प्रयास कर रही है और शीघ्र ही जनहित जागरण परिवार कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक गूंज करेगी मुख्यातिथि ने कहा की हमारी पत्रिका जो ५० जिलों में लगातार अपनी टीम के सदस्यों से जुड़कर जनहित जागरण को नई ऊंचाइयों तक पहुंच रही है। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वामी ओमा द अक् ने कहा कि जनहित जागरण हमेशा सत्य के साथ खड़ा रहा है और उन सब की उम्मीद का आईना है जिन की समस्याएं न समाज में आती है ना सरकार में दिखती है उन सब की समस्याओं को समाधान दिलाने के लिए पीड़ित की आवाज बनने के लिए जनहित जागरण लगातार कार्यरत है साथ ही उन्होंने साथी युवाओं से अपील की युवा डिजिटल टीवी मोबाइल के अतरिक्त किताबी दुनिया में भी आएं और किताबो को पढ़ने और हाथ से लिखने का काम भी करें, जिससे मानसिक परेशानियां भी दूर होगी और जब आप कविता कहानियां या किसी का इंटरव्यू जब किताब के माध्यम से पढ़ते हैं तो वह आपके मस्तिष्क में बहुत दिनों तक बसा रहता है। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर स्वामी ओमा द अक् ने ये भी कहा की राष्ट्रभाषा हिंदी को ज्यादा से ज्यादा अपनाने का काम करें और अपने आसपास हिंदी का प्रचार करें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल गोपाल उपाध्याय, मोहम्मद तौफिक कुरैशी एवं रजनीश जी ने पत्रकारिता के गुर युवाओं को सिखाए और जनहित जागरण के प्रयास की बातें बताई । कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक साकिब भारत ने कहा की अलग-अलग जिलों से आए सभी पत्रकारों का अभिनंदन कर जनहित जागरण परिवार को मजबूत करने व जन-जन तक पहुचाने का कार्य करें।
30/05/2022
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्यसभा के लिए घोषित सभी उम्मीदवारों को बधाई ।🙂🙂🇮🇳
26/05/2022
आँखों में मंज़िल थी गिरे फिर भी संभल गये।आँधियों में इतना दम था नही चिराग तो हवाओं में भी जल गये। मैं क्यों डरूं कि ज़िन्दगी में क्या होगा मैं क्यों सोचूं कि अच्छा-बुरा क्या होगा आगे बढ़ता रहूँगा अपनी मंज़िल की ओर मिल गई तो ठीक हैं वरना तजुर्बा तो होगा या तो वक्त बदलना सीखो या फिर बदलों वक्त के साथ मज़बूरियों को कोसों मत हर हालात में जीना सीखो ज़मीन पर बैठा क्यों आसमान देखता है अपने पंखों को खोल ये ज़माना सिर्फ औऱ सिर्फ उड़ान देखता है।🙂🙂🇮🇳
24/04/2022
हमारे बड़े अब्बू मो इकबाल कुरेशी उर्फ ललऊ महाजन का इंतकाल हो गया है।जिनके जनाजे की नमाज जोहर 1:00 pm बजे नदेसर जमा मस्जिद पर अदा की जाएगी।और मिट्टी फातमान स्थित कब्रिस्तान पर पड़ेगी।
11/03/2022
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा वाराणसी भेजे गए पर्यवेक्षकों व महासचिव,सचिव प्रभारियों की कड़ी मेहनत और लगन के साथ साथ जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और उनकी कमेटियों और कुछ चापलूसों की सूझ बूझ कड़ी मेहनत की वजह से वाराणसी कांग्रेस ने ऐतिहासिक नतीजा प्राप्त कर नई पहचान बनाई।
जिसके नतीजे इस प्रकार हैं।
#वाराणसी_उत्तरी (बीजेपी 134471 )(कांग्रेस 3102) #हार का अंतर =131369
#वाराणसी_कैंट (बीजेपी 147833)( कांग्रेस 23807) #हार का अंतर =124026
#वाराणसी_दक्षिणी (बीजेपी 99622)( कांग्रेस 2166) #हार का अंतर =99622
#वाराणसी_सेवापुरी (बीजेपी 105163)( कांग्रेस 2974) #हार का अंतर = 102189
#वाराणसी_पिंडरा (बीजेपी 84325 )(कांग्रेस 48248) #हार का अंतर =36077
#वाराणसी_अजगरा (बीजेपी101088)( कांग्रेस 2130) #हार का अंतर = 98958
#वाराणसी_शिवपुर (बीजेपी 115231)( कांग्रेस 3417) #हार का अंतर = 111814
#वाराणसी_रोहनियां (बीजेपी 118663)( कांग्रेस 16685) #हार का अंतर = 101878