19/05/2021
पिछले दो साल से भारत सहित पूरी दुनिया मे कोरोना महामारी ने तबाही मचाई हुई है। मार्च 2019 से शुरू हुई ये बीमारी 2021 मे और भी विकराल रूप लेके आज मानव के सामने खड़ी है। कोरोना की दूसरी लहर मे वृद्ध लोगों के साथ साथ नौजवान लोगों को भी अपना शिकार बना रही है। इस लहर मे हमने देखा कि जो भी कोरोना के चपेट मे आ रहे है उन्हें साँस लेने मे काफ़ी परेशानी हुई है, और इसकी वजह से ही कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है।
अब जब साँस लेने मे परेशानी हुई तो लोग कृत्रिम ऑक्सीजन के सहारे हो गए क्योंकि हमारे देश मे पेडों की अंधाधुंध कटाई के कारण ऐसे पेडों की बहुत कमी हो गयी जो हमें लम्बे समय तक ऑक्सीजन देते थे।
इसी को ध्यान मे रखते हुए वाराणसी के युवा पत्रकार राजेश मिश्रा ने एक मुहिम छेड़ी है जिसका उद्देश्य है कि हर जगह ऐसे पेडों को लगाया जाए जो हमें ज़्यादा से ज़्यादा ऑक्सीजन देते है। इस मुहिम मे कई लोगों को सकारात्मक सहयोग भी मिल रहा है, चूँकि अभी घरों से निकलना मुश्किल है लेकिन जैसे ही सब सामान्य होता है वृक्षारोपण की इस मुहिम को तेजी से किया जाएगा।
क्या है ऑक्सीजन बैंक :
ऑक्सीजन बैंक एक ऐसी मुहिम का नाम है जिसमें हमें ज़्यादा से ज़्यादा उन पेडों को लगाने पे ध्यान केंद्रित करना है जो हमें ज़्यादा से ज़्यादा ऑक्सीजन देते है और मिट्टी को अपनी जड़ों से बांध कर रखते है। साथ ही साथ हमें ऐसे पेडों को अपने आस पास तलाशना है जो लगे तो हुए है लेकिन उनको देखभाल की बहुत ज़्यादा ज़रूरत है। इस मुहिम मे हमारा ध्यान मुख्यतः आम, जामुन, नीम, पीपल, बरगद, अशोक, पाकड़, अर्जुन जैसे वृक्षों को लगाने पे होगा।
क्या करना होगा:
ऑक्सीजन बैंक मे सभी का सहयोग बहुत ज़रूरी है। सहयोग आप जहाँ है वही से कर सकते है। आप नीचे दि गयी बातों को ध्यान से पढें:
1. अपने आस पास जगह तलाशें जिसका कोई उपयोग न हो और वहाँ ऊपर दिए गए किसी एक क़िस्म के दो पेड़ लगाएं।
2. आप सड़क के किनारे, पार्क के किनारे, तालाब के किनारे ऐसी सार्वजनिक जगहों का भी इस्तेमाल कर सकते है।
3. हमें पेड़ ऐसी जगह पे लगाने है जहाँ हम उन तक आसानी से जा सकें, मतलब उनकी देखभाल कर सकें।
4. आप जहाँ भी रहते हो वहाँ अपने आस पास के लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें।
5. आप ऐसे पेडों की भी तलाश करें जिन्हें देखभाल की ज़रूरत है, उन्हें नियमित रूप से पानी दे।
6. अगर आप ऐसी एक्टिविटी करते है तो एक सेल्फी या अपने साथ पेडों की ली हुई फ़ोटो आप नीचे दिए गए वाट्सअप ग्रुप के लिंक पे सेंड कर सकते है, जिससे और लोगों को भी मोटिवेशन मिल सकें।
https://chat.whatsapp.com/LddeVcFPcgq9aspkMLIpsc
नोट : अगर आप इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहते है तो ऊपर दिए गए वाट्सअप ग्रुप से जुड़ सकते है या इसके फेसबुक पेज से भी आप जुड़ सकते है।
https://www.facebook.com/Oxygen-Bank-धरा-को-बनाएं-हरा-भरा-101507882134189/
OXYGEN BANK: WhatsApp Group Invite
