VijayChoudharyvaranasi

VijayChoudharyvaranasi

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from VijayChoudharyvaranasi, Social service, Varanasi.

Photos from VijayChoudharyvaranasi's post 07/05/2026

"मान मिला जो आपसे, शीश झुका स्वीकार,
सबका ही सहयोग है, सबका ही आभार।
छोटा सा व्यक्तित्व है, सेवा ही है लक्ष्य,
प्रेम आपका बना रहे, यही हृदय का साक्ष्य।"
साभार -राष्ट्रकवि- मैथिली शरण गुप्त

Photos from VijayChoudharyvaranasi's post 06/05/2026

* बंगाल विजय का गुमनाम हीरो 💫*
*********************(****
*आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणब दा को 2018 में RSS के नागपुर कार्यक्रम में ले जाने के पीछे* संघ के एक गुमनाम मगर धुरंधर प्रचारक हैं *नाम है- रामचंद्र पांडेय जी*

*बंगाल से आने वाले कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे प्रणव दा के नागपुर जाने की घटना ने* बंगाली भद्रलोक में संघ और भाजपा के प्रति भरोसे का दीपक जलाया था *जहाँ कभी वामपंथी विचारधारा का* बोलबाला हुआ करता था!

*बंगाल में बीजेपी की जीत के यूँ तो बहुत से सूत्रधार हैं* फ़्रंट पर कार्य करने वालों को दुनिया जानती है *किंतु पांडेय जी का नाम पहले भी गुमनाम था* आज भी गुमनाम है।

*लेकिन इनके बारे में इतना समझ लीजिए कि* मौजूदा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मिर्जापुर में RSS का जिला कार्यवाह बनाकर *पहली बार संगठन सिस्टम में सक्रिय करने वाले यही रामचंद्र जी हैं*

*🔸अब बात करते है बंगाल में उनके योगदान की*

*2016 विधानसभा चुनाव के बाद आरएसएस ने* अपने इस धुरंधर प्रचारक का केंद्र कोलकाता बनाकर उन्हें पूरे राज्य में संगठन को चुस्त-दुरुस्त रखने की कमान सौंपी *यह रामचंद्र पांडेय थे*

*जिन्होंने* सिलिगुड़ी से लेकर बर्दवान, आसनसोल तक, कोलकाता के गली-कूचों से लेकर मुर्शिदाबाद, मालदा तक आम लोगों में छिपे बीजेपी और संघ कार्यकर्ताओं की कड़ियों को जोड़ना शुरु किया *कांग्रेस, टीएमसी और लेफ्ट के उन लोगों से संपर्क साधा जो बंगाल की दुर्दशा से अपने संगठनों में अंसतुष्ट थे*

*टीएमसी में सबसे मुखर सुवेंदु अधिकारी से लेकर प्रणब दा के संपर्क-सूत्र मनोज कुमार तक* रामचंद्र पांडेय ने अपनी तीक्ष्ण बुद्धि का इस्तेमाल किया *और यहां तक कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब दा को आरएसएस के नागपुर कार्यक्रम तक पहुंचा कर* बंगाली भद्रलोक और कांग्रेस व लेफ्ट के काडर में आरएसएस और बीजेपी के प्रति हर तरह के भरोसे और आश्वस्ति से भर दिया।

*उसी समय भविष्य के बंगाल की इबारत* वस्तुतः रामचंद्र पांडेय के संपर्कों ने रच दी थी।

*यह सारा कार्य रामचंद्र पांडेय के संपर्क सूत्रों से* आरएसएस के नागपुर केंद्र ने साकार कर दिखाया।

*रामचंद्र पांडेय कोई साधारण नाम नहीं है* 1967 में जब मोदीजी ने प्रचारक जीवन शुरु किया *उसी समय* रामचंद्र पांडेय ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के अपने गांव को अलविदा कह दिया.....

*वह प्रो. राजेंद्र सिंह के संपर्क में आए और फिर आरएसएस के होकर रह गए*

*1967 से 2000 तक रामचंद्र पांडेय जी ने 33 साल अपनी जवानी* पूर्वी यूपी से लेकर अवध, बुंदेलखंड आदि इलाकों में आरएसएस को मजबूत करने में खपा दी *बीजेपी के अनेक संगठन महामंत्री* रामचंद्र पांडेय के द्वारा प्रशिक्षित हैं।

*रामचंद्र जी आज भी गुमनाम तरीके से रहते हैं* दो जोड़ी कपड़ों में वह अपना साल गुजार देते हैं *उनकी साधारण चप्पल और निरंतर चलते रहने की उनकी इच्छाशक्ति ने* उन्हें आरएसएस के सभी प्रचारकों में सबसे जमीनी स्तर पर खड़ा किया है।

*कोलकाता का कोई गली-कूचा नहीं* किसी आरएसएस और पुराने बीजेपी कार्यकर्ता का घर नहीं *जहां रामचंद्र पांडेय ने प्रवास न किया और बैठक नहीं की हो* उनके साथ इस कार्य में आरएसएस के युवा प्रचारकों की पूरी टोली दिन-रात संपर्क में जुटी रही.......

*आरएसएस की घोषवादकों की टीम के* वह पूरे देश के मार्गदर्शक संचारक हैं *और तो और* उत्तर प्रदेश के अवध, गोरखपुर, काशी, बुंदेलखंड के इलाकों में अधिकांश आरएसएस कार्यकर्ताओं के निर्माण में यदि सबसे ज्यादा सक्रिय भूमिका किसी ने निभाई तो *1967 से 2000 के मध्य रामचंद्र जी पांडेय ने निभाई*

*सूत्र बताते हैं कि* बीजेपी में नेताओं के चयन से लेकर टिकट बंटवारे तक में युवाओं को चुन चुनकर रामचंद्र पांडेय ने आगे किया *और केंद्रीय नेतृत्व को सही सूचनाएं दीं*

*बीते 10 साल में रामचंद्र पांडेय जी ने* पश्चिम बंगाल की जमीन के चप्पे चप्पे को छान मारा *बदलाव की बयार* ऐसे ही आरएसएस कार्यकर्ताओं के बूते भी बीजेपी ने बंगाल में खडी की है।

*ये चार दिन की सफलता नही है* बल्कि 10 साल के अज्ञात तप का परिणाम है *जो रामचंद्र जी पांडेय के नेतृत्व में* हजारो युवा संघ और भाजपा कार्यकर्ता *बंगाल की उस विपरीत परिस्थिति में घर घर जाकर कर रहे थे*

25/04/2026

काशी की गलियां ऐतिहासिक विरासत है और यहां पर रहने वाले उसकी पहचान है उनका संरक्षण करना सरकार का पावन कर्तव्य है संकट के समय इसका अनुभव वहां के रहने वाले लोग करते हैं ऐसी ही एक विकट समस्या की तरफ हमने अपने जन् प्रतिनिधि भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया है और इसके लिए एक पत्र स्थानीय pmo कार्यालय में शहर दक्षिणी के लोकप्रिय विधायक माननीय डॉ नीलकंठ तिवारी जी को दिया है आशा है इस पर अवश्य अमल होगा !बहुत-बहुत धन्यवाद!
#डा नीलकंठ तिवारी

Photos from VijayChoudharyvaranasi's post 13/04/2026

सुखद अवसर और सुनहरे पल कभी-कभी मिलते हैं
और यह अवसर था राज्यपाल द्वारा नगर निगम वाराणसी में मनोनीत पार्षद छोटे भाई श्री मनोज यादव जी के अभिनंदन का
इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी जी और समस्त क्षेत्रीय कार्यकर्ता मित्रगण उपस्थित थे

06/04/2026

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 आंखों देखा हाल

01/04/2026

कुशल कारीगरी कोई ई।।।।।इनसे भी सीखे
अभी कुछ दिनों पूर्व हमें देखा कि एक चिड़िया का जोड़ा जो अपने लिए घर बना रहा था और वह भी पतली लतर और पत्ते के बीच मुझे आश्चर्य लगा की क्या यह संभव हो पाएगा लेकिन ऐसा देखते देखते 2 दिन बीत गया कितनी मेहनत और तपस्या थी चिड़ियों को घर बनाने में लेकिन वह इसमें सफल रहे कितनी कुशल कारीगरी थी हवा में तिनको को बांधना और घोंसला बनाना!
जब उस घोसले में तीन छोटे-छोटे पक्षियों ने जन्म लिया तो वह दृश्य भी प्रेरणादाई था बच्चों के लिए मुंह में दाना और पानी लाना और सभी का पेट भरना अपना कर्तव्य समझकर पूरी तन्मयता के साथ किया जा रहा था और ऐसा तब तक किया गया जब तक वह अपने पैरों पर खड़े नहीं हो गए धन्य है प्रभु आप और आपकी यह सांसारिक माया
मनुष्य अपने को सबसे ज्यादा बुद्धिमान समझता है लेकिन आज भी वह पशु पक्षियों से पीछे है तथा अहंकार में उनसे ज्यादा

14/03/2026

सहज सरल हम सबके प्रिय हिंदू इकोसिस्टम के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश पांडे जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई भगवान की कृपा सदैव बनी रहे

06/03/2026

लाल बिल्डिंग की विद्युत समस्या का समाधान माननीय राज्य मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल जी एवं पूर्व पार्षद श्री विकास चौधरी जी "चीकू" तथा माननीय जिलाधिकारी तथा आप सभी के स्नेह और सहयोग से हुआ इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद🙏🏼

24/02/2026

सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों में निरंतर सक्रियता के साथ अपनी भूमिका का निर्वाह करने वाले सिद्ध पीठ नरसिंह मठ के भक्त हम सबके प्रिय राष्ट्रवादी सौरभ जी के पुत्र विनायक जी के पंचवर्षीय जन्मोत्सव पर उपस्थित रहकर आशीर्वाद देना हम सबके लिए सुखद अवसर था!
#राष्ट्रवादीसौरभ

19/02/2026

"मैं नहीं तू ही" यही तो है आदर्श वाक्य है पूज्य गुरु जी का और इस पर चलने का अभ्यास सर्वप्रथम स्वयंसेवकों को करना चाहिए!
आईए महापुरुष की जयंती पर अनुसरण करें

01/02/2026

संत रविदास जी की जयंती पर आप सबको बहुत-बहुत बधाई

Want your business to be the top-listed Government Service in Varanasi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Varanasi
221001