Sardar Sena

Sardar Sena

Share

डॉ आर एस पटेल
राष्ट्रीय अध्यक्ष - सरदार सेना

सरदार सेना आई है।।
एक नई रौशनी लाई है।।

10/01/2026

आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को जन्मदिन की अनन्त शुभकामनाएँ 💐

आपके नेतृत्व में सोच बदली है, हौसले जगे हैं, और संघर्ष को पहचान मिली है।

आप रहें तो विश्वास ज़िंदा है। आप बढ़ें तो भविष्य मज़बूत है।

नेतृत्व नहीं, युग है आप...

जन्मदिन पुनः बधाई आदरणीय अध्यक्ष जी...

#जनहित_संकल्प_पार्टी
#राष्ट्रीय_अध्यक्ष_डॉ_आरएस_पटेल


#सरदार_सेना


15/08/2025

आप सबको 79 वीं भारतीय स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!

🇨🇮जय हिंद!🇨🇮

Photos from Sardar Sena's post 05/08/2025

बाढ़ में डूबा चुनार… लेकिन सरदार सेना खड़ी है साथ!

मिर्जापुर। चुनार विधानसभा क्षेत्र के कई गांव इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त है, लोग मुश्किल हालातों से जूझ रहे हैं, और कई गांवों में प्रशासन अब तक नहीं पहुंच सका है।

आज सरदार सेना मिर्जापुर टीम के साथ सरदार सेना प्रमुख डॉ आर एस पटेल जी स्वयं मौके पर पहुंचकर ज़मीनी हकीकत जानने के लिए कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान सोनबरसा गांव पहुंचकर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल SDM चुनार को फोन कर बुलाया गया। प्रशासनिक सहयोग के लिए मौके पर ही अधिकारियों से राहत कार्य हेतु निर्देशित करवाया गया।

वही सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध करवाने की कार्रवाई मौके पर शुरू हुई।

सरदार सेना यह वादा करती है कि मुसीबत की घड़ी में हम सिर्फ आवाज़ नहीं, मदद बनकर खड़े रहेंगे।


#बाढ़_राहत_कार्य #चुनारफ्लाड़ारिलीफ #जनसेवा_ही_परमधर्म

Photos from Sardar Sena's post 30/07/2025

जय सरदार साथियों...

बीते दिन फतेहपुर जनपद में आयोजित सरदार सेना की संगठनात्मक बैठक के दौरान सरदार सेना राष्ट्रीय कोर टीम को एक ऐसी शख्सियत से मिलने का सौभाग्य मिला, जिन पर पूरे समाज को गर्व है...
वीरेन्द्र सिंह पटेल जी फतेहपुर के सबसे बड़े टैक्स पेयर, एक ईमानदार व्यवसायी और देशभक्ति का जीवंत उदाहरण।

सरदार सेना परिवार की ओर से, सैकड़ों साथियों की मौजूदगी में सरदार सेना प्रमुख डॉ आर एस पटेल जी द्वारा उन्हें "भामाशाह 2025" की उपाधि से सम्मानित किया गया।

धन-कुबेर तो बहुत होते हैं, लेकिन सरदार पटेल के रास्ते पर चलकर, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाले बहुत कम होते हैं।

सरदार सेना उनके जैसे कर्मयोगियों के साथ मिलकर, समाज और देश को दिशा देने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगी।


ार
#भामाशाह_2025


#देश_के_कर्मयोगी

Photos from Sardar Sena's post 27/07/2025

क्या अब इस देश में मुस्लिम होना गुनाह हो गया है?
15 साल का आरिज खान — जातिवादी नफ़रत का शिकार क्यों बना?

सरदार सेना प्रमुख डॉ आर एस पटेल जी आज सैकड़ों सरदार सैनिकों के साथ फतेहपुर मृतक आरिज खान के परिजनों से मिलने पहुंचे, पूरी घटना की हकीकत समझी।

सरदार सेना के राष्ट्रीय नेतृत्व ने साफ़ शब्दों में कहा —
"अगर मुसलमानों को सुरक्षा नहीं दे सकते तो राष्ट्रधर्म के नाम पर ढोंग बंद करो!"
सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को आत्मसात करते हुए अब सरदार सेना लड़ेगी आरिज खान के न्याय की लड़ाई —
जाति, धर्म, पंथ से ऊपर उठकर, हर पीड़ित परिवार की आवाज़ बनेगी सरदार सेना!

जहां अन्य चुप हैं, वहां सरदार सेना गूंज बनकर उभरेगी!

हमारी लड़ाई न्याय की है, इंसानियत की है, संविधान की है।



#न्याय_होगा
#जातिवाद_हारेगा
#सच्चाई_बोलेगी_सरदार_सेना

25/07/2025

क्रांति की रानी को क्रांतिकारी नमन

गरज उठी थी बीहड़ में, वो बंदूक पुरानी थी।
नाम था उसका फूलन देवी, वो चंबल की रानी थी।।

जातिगत वर्चस्व, सामाजिक अन्याय और पितृसत्ता के खिलाफ
एक महिला की हुंकार, जिसने बंदूक नहीं – विचार, साहस और आत्मसम्मान की मिसाल पेश की।

आज वीरांगना फूलन देवी जी की शहादत दिवस पर हम उन्हें श्रद्धा, सम्मान और क्रांति के सलाम के साथ विनम्र अभिवादन करते हैं।

वो सिर्फ इतिहास की नहीं, आज की भी ज़रूरत हैं।
उनकी लड़ाई हर उस बेटी की प्रेरणा है जो अन्याय के खिलाफ खड़ी है।

फूलन देवी सिर्फ नाम नहीं, एक प्रतिशोध है अन्याय के खिलाफ।
एक क्रांति है जो हर कुचले हुए वर्ग के सीने में जिंदा है।

#फूलन_देवी_अमर_रहे
#जयमातादी_जयफूलन
#क्रांति_की_रानी

Photos from Sardar Sena's post 24/07/2025

क्रांति की नई शुरुआत — सरदार सेना का ऐतिहासिक कदम!

सरदार सेना उत्तर प्रदेश के लिए एक नया अध्याय रचने जा रही है...

26 जुलाई 2025 को प्रयागराज की ऐतिहासिक धरती पर #आरक्षण_दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित होने जा रहा है विशाल प्रांतीय अधिवेशन!

यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वंचितों, पिछड़ों, दलितों और शोषितों की लड़ाई को दिशा देने वाला आंदोलन है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी क्रांतिकारी साथी, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि सादर आमंत्रित हैं।

आइए, मिलकर तय करें सामाजिक न्याय और सम्मान की नई राह!

🙏
#जयसरदार #आरक्षणदिवस2025 #प्रयागराज_की_हुंकार

Photos from Sardar Sena's post 22/07/2025

उत्तर प्रदेश में गूंजा क्रांति का बिगुल!

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.एस. पटेल जी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के दर्जनों जनपदों में एक साथ क्रांतिकारी सरदार साथियों ने ललकारते हुए सड़कों पर हुंकार भरी!

👉 राष्ट्र निर्माता सरदार पटेल जी का अपमान करने वाली कंगना रनौत के खिलाफ विरोध।
👉 डॉ. रजनीश गंगवार पर फर्जी मुकदमे की वापसी की मांग।
👉 5000 स्कूलों के मर्जर जैसी जनविरोधी नीति के खिलाफ चेतावनी।

हर जनपद में हुआ ऐतिहासिक प्रदर्शन, हर गली में गूंजा अन्याय का जबाब संघर्ष है!
यह लड़ाई सिर्फ मुद्दों की नहीं, यह संघर्ष है समानता, स्वाभिमान और सम्मान का।

प्रदेश के हर क्रांतिकारी सरदार साथी को दिल से सलाम और आभार, आपका हौसला ही हमारी ताकत है!

#जयसरदारसेना
#क्रांति_जारी_है

#सरदारपटेल_सम्मान

22/07/2025

दस्यु सम्राट को शत-शत नमन... 🙏💐

दस्यु सम्राट वीर चक्रवर्ती शिवकुमार पटेल उर्फ़ ददुआ जी आज उनके शहादत दिवस पर कोटि-कोटि श्रद्धांजलि और विनम्र नमन। 🙏💐

#ददुआ_अमर_रहें
#शहादत_दिवस

Photos from Sardar Sena's post 20/07/2025

कल दिनांक 19/07/2025 को कानपुर के क्रांतिकारी बौद्धिक चिंतकों एवं सरदार सेना कानपुर इकाई के सम्मानित पदाधिकारियों के बीच सरदार सेना प्रमुख डॉ आर एस पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में चिंतन एवं समीक्षा बैठक का आयोजन होटल गैलेक्सी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस बैठक में वे सभी बौद्धिक हस्तियां शामिल हुईं, जो हजारों की ताकत रखते हैं और तन-मन-धन से सरदार सेना को सींचकर समाज को सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान की गारंटी देने हेतु संकल्पित हुए।

बैठक की अध्यक्षता:
कानपुर में सामाजिक क्रांति के पितामह चाचा केदार नाथ सचान साहब ने की।

नई जिम्मेदारियां:
अरविंद सचान जी - जिला प्रभारी
नरेंद्र उमराव जी - जिला संयोजक
एडवोकेट राजेंद्र वर्मा जी - जिला विधिक संयोजक

बैठक में अहम भूमिका:
पूर्व मंडल अध्यक्ष: सुरेश वर्मा
राष्ट्रीय प्रचारक: डॉ. जगदीश्वर पटेल
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: डॉ. सत्येन्द्र पटेल "प्रखर"
व्यवस्थापन: मनोज पटेल (होटल संचालक)

साथ ही प्रदेश संगठन प्रभारी एडवोकेट रामलाल पटेल, प्रदेश कार्यकर्ता सदस्य पीयूष प्रताप सिंह पटेल, और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश पटेल ने समाज के एकीकरण व भविष्य की दिशा पर महत्वपूर्ण विचार रखे।

कानपुर की धरती यह डॉ. रामस्वरूप वर्मा, पेरियार ललई यादव, डॉ. गया प्रसाद कटिहार के स्वाभिमान की धरती है, जो नई क्रांति लिखने को तैयार है।

बैठक में आए समस्त बुद्धिजीवी, क्रांतिकारी साथियों का हृदय से आभार, धन्यवाद और सलाम।

जय सरदार सेना | जय सामाजिक न्याय | जय स्वाभिमान


Want your business to be the top-listed Government Service in Varanasi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Varanasi